×

Bengaluru Famous Temple: ये है कर्नाटक का फेमस डोडा गणपति मंदिर, जानें इतिहास और खासियत

Dodda Ganapati Temple Bengaluru: दक्षिण भारत में कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है जो बहुत प्रसिद्ध है। चलिए आज हम आपको यहां के फेमस गणपति मंदिर के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 10 May 2024 1:16 PM GMT
Bengaluru Famous Temple: ये है कर्नाटक का फेमस डोडा गणपति मंदिर, जानें इतिहास और खासियत
X

Dodda Ganapati Temple Bengaluru : भारत में ऐसे कई सारे मंदिर मौजूद है जो अपने चमत्कारों की वजह से पहचाने जाते हैं। हर मंदिर की कोई ना कोई कहानी और खासियत है जो उसे लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाती है। यहां इतनी बल्कि कई सारे धार्मिक स्थान मौजूद है जहां भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। सभी जगह के नियम कायदे पूजन पद्धति सब कुछ अलग है। भगवान गणेश हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख देवता माने गए हैं और सबसे पहले उनकी ही पूजन की जाती है। भगवान गणेश के मंदिर न सिर्फ भारत में बल्कि देश के बाहर भी कहीं स्थान पर बने हुए हैं। चलिए आज हम आपको दक्षिण भारत के एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर के बारे में बताते हैं।

ये है भगवान गणेश का सबसे खास मंदिर

बेंगलुरु के पास बसवानगुड़ी में भगवान गणेश का एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर मौजूद है। इस मंदिर को डोडा के नाम से पहचाना जाता है क्योंकि दक्षिण भारत में डोडा का मतलब बड़ा होता है। इस मंदिर में बप्पा की विशाल मूर्ति विराजित है इसी कारण से इस इस नाम से पुकारा जाता है। यह जगह बेंगलुरु से 13 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। आप बुल टेंपल रोड से होते हुए यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर नंदी मंदिर के पीछे मौजूद है।

Dodda Ganapati Temple Bengaluru


मंदिर की खासियत

वैसे तो देश भर में भगवान गणेश के कई सारे मंदिर मौजूद है लेकिन इस मंदिर की खासियत की बात करें तो इस मंदिर में स्थापित मूर्ति 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी है। इस प्रतिमा को कल ग्रेनाइट की एक ही चट्टान से बनाया गया है। इस मंदिर के पीछे नंदी प्रतिमा भी मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में विश्व की सबसे बड़ी नंदी मूर्ति विराजित है। इसका इतिहास काफी पुराना बताया जाता है और कहां जाता है कि अंग्रेजो के भारत आने के बाद इसका निर्माण किया गया था। इस मंदिर में भगवान को 100 किलो मक्खन चढ़ता है और फिर उसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

Dodda Ganapati Temple Bengaluru


मंदिर का समय

यह मंदिर सुबह 6:30 से दोपहर 1:00 तक खुला रहता है। इसके बाद भी शाम 4:30 बजे खुलता है और 8:00 बंद हो जाता है।

Dodda Ganapati Temple Bengaluru


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story