×

Best Adventure Places india: 30 की उम्र से पहले घूम लें भारत की ये जगहें, खूबसूरती कर देगी मंत्रमुग्ध

Best Adventure Places india: भारत में कई सारे पर्यटक स्थल है जहां पर अक्सर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। आज हम आपको यहां के कुछ खास स्थानों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 10 March 2024 11:26 AM GMT
Best Adventure Place to visit india
X

 Best Adventure Place to visit india (Photos - Social Media)

Best Adventure Places india: भारत समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, विरासत, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों से भरा हुआ एक ऐसा देश है। जो हमेशा सही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता आया है। घूमने सरने के लिए भारत में एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। जो लोग अध्यात्म में खोना चाहते हैं उनके लिए आध्यात्मिक जो लोग धर्म को जानना चाहते हैं उनके लिए धार्मिक और जो लोग प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं उनके लिए यहां प्राकृतिक स्थान भरपूर रूप से मौजूद है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं। जिसे हर किसी को 30 की उम्र के पहले जरूर घूम लेना चाहिए।

सोलंग

सोलंग में प्रकृति की खूबसूरती के कई अदभुत नजारे देखने को मिलते हैं। ये नजारे पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यहां की ट्रिप एडवेंचर से भरपूर होती है। जिन लोगों को एडवेंचर पसंद है, उनके लिए सोलंग की ट्रिप काफी यादगार हो सकती है। नवंबर से फरवरी तक सोलंग बर्फ की चादर से ढका रहता है। यहां कई एडवेंचर ऐक्टिविटी भी करने का पूरा मौका मिलता है।

Solang


कसोल

अगर आपको कैंपिंग और ट्रैकिंग पसंद है तो बिना देरी किए कसोल घूम आएं। भारत में रहते हुए अगर कसोल नहीं देखा तो क्या देखा। कसोल अपनी खूबसूरती और नेचर के के लिए जाना जाता है। कसोल का खीरगंगा ट्रेक, मलना ट्रेक, तोष गांव , रिवर पार्वती घूमने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं।

Kasol


औली

इस हिल स्टेशन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। औली स्थ‍ित हिमालय के पहाड़ स्कीइंग के लिए फेमस हैं। नवंबर से फरवरी के बीच यहां जाने का सबसे अच्छा समय होता है। यहां 3 किमी लंबा स्लोप और 500 मीटर लंबी स्की लि‍फ्ट है। औली में बहुत से स्की रिजोर्ट भी हैं। नवंबर और दिसंबर में बर्फ से ढका औली बेहद खूबसूरत दिखता है।

Auli


मेघालय

अगर आपको हरियाली, पहाड़, झरने पसंद हैं और नेचर के बीच रहकर सुकून के पल गुजारना चाहते हैं तो मेघालय आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। यहां घूमने की कई जगहें हैं। यहां सेवन सिस्टर फॉल, उमियम लेक, एलीफेंट लेक, स्प्रेड ईगल फॉल, शिलॉंग व्यू प्वाइंट, गारो हिल्स, खासी हिल्स आदि हैं। मेघालय में पहाड़, पानी झरने, हरियाली की खूबसूरती का संगम है। इसके अलावा यहां की संस्कृति भी आप सभी का मन अपनी ओर आकर्षित करती है।

Meghalay


कूर्ग

भारत में घूमने के लिए कूर्ग एक शानदार जगह है। कुर्ग का अब्बे फॉल, बेरा फॉल रिवर,नल्कनाद पैलेस, ब्रह्मागिरी पीक,नामद्रोलिंग मोनेस्टरी, इरुप्पु फॉल और रिवर कावेरी बेहद खूबसूरत हैं।

Coorg


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story