×

Beautiful Places Near Noida: मानसून सीजन में वेकेशन के लिए बेस्ट हैं नोएडा के पास की ये 5 जगहें

Beautiful Places Near Noida: अगर आप नोएडा में रहते हैं या नोएडा से वीकेंड पर कहीं घूमने जाने के लिए प्लान बना रहें हैं तो आप नोएडा के पास की खूबसूरत जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 19 Aug 2022 9:12 AM GMT
Beautiful Places Near Noida
X

Beautiful Places Near Noida (Image: Social Media)

Beautiful Places Near Noida: अगर आप नोएडा में रहते हैं या नोएडा से वीकेंड पर कहीं घूमने जाने के लिए प्लान बना रहें हैं तो आप नोएडा के पास की खूबसूरत जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। मॉनसून में इन खूबसूरत जगहों की यात्रा करना काफी मजेदार होगा। तो आइए जानते हैं नोएडा के पास की ये 5 जगहों के बारे में जहां आप वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं:


उत्तराखंड

अगर आप दिल्ली से हैं और शार्ट वीकेंड के लिए जगहों की तलाश में हैं तो आपके लिए उत्तराखंड एक बेहतर विकल्प है। उत्तराखंड अपनी खूबसूरत वादियों, मंदिरों, पहाड़ों और ट्रैकिंग के लिए भारत सहित दुनिया भर में काफी मशहूर है। आप चाहें तो केदारनाथ, देहरादून, नैनीताल, मसूरी, रानीखेत, ऋषिकेश, हरिद्वार आदि जगहों पर घूमने जा सकते हैं। उत्तराखंड में ये सारी जगहें अपनी कई चीजों के लिए पॉपुलर है। शॉर्ट वीकेंड के लिए उत्तराखंड एक बेस्ट ऑप्शन है।


आगरा

अगर आप ताजमहल और राजाओं के जीवन शैली को देखना और जानना पसंद करते हैं तो आपके लिए आगरा एक बढ़िया ऑप्शन है। आगरा में स्थित ताजमहल जिसको देखने के लिए दुनियाभर से सैलानी आते हैं। आप भी शॉर्ट वीकेंड में आगरा की प्लानिंग कर सकते हैं। आगरा में ताजमहल के अलावा बुलंद दरवाजा, जोधाबाई की महल, फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला, इत्माद-उद-दौला का मकबरा, अकबर का मकबरा आदि देख सकते हैं। दिल्ली से आगरा काफी पास में ही हैं।


जयपुर

मॉनसून सीजन में राजस्थान जाने की प्लानिंग कर रहें हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है। नोएडा से जयपुर काफी कम समय में पहुंचा जा सकता है। साथ ही यहां के शाही जीवन का आनंद उठा सकते हैं। जयपुर का हवा महल, रंगीन बाजार, राजसी स्मारक आदि के आप फैन हो जाएंगे। अरावली पहाड़ियों से घिरा जयपुर अपनी संस्कृति के लिए दुनियाभर में फेमस है। इसके अलावा आप उदयपुर या जोधपुर और बीकानेर भी घूम सकते हैं। शॉर्ट वेकेंड के लिए जयपुर अच्छा विकल्प है।


चंडीगढ़

मानसून सीजन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी लिस्ट में चंडीगढ़ को भी शामिल करें। भारत का पहला खूबसूरत शहर चंडीगढ़ अपनी शाही वास्तुकला और शहरी डिजाइन के लिए पॉपुलर है। यहां की सुखना झील, रोज़ गार्डन, घाटी आदि लोगों को बेहद पसंद आते हैं। गोल्डन टेंपल से लेकर यहां के टेस्टी खानों के कारण ये जगह वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट है।


मथुरा और वृंदावन

भारत में मथुरा और वृंदावन काफी मशहूर जगह है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी यानी मथुरा बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक है। कहते हैं कि मथुरा में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण पलें बढ़े थें। दोनों शहरों में खूबसूरत मंदिर हैं जहां लगभग पूरे साल पर्यटकों और तीर्थयात्री आते हैं। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मशहूर मंदिरों में से एक है। इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर मथुरा का एक और प्रसिद्ध मंदिर है, जहां भगवान कृष्ण अपनी अंतिम सांस तक रहें। मथुरा और वृंदावन में घूमने के लिए बांके बिहार मंदिर, प्रेम मंदिर, निधिवन मंदिर और इस्कॉन बेहद प्रसिद्ध मंदिर है। नोएडा से मथुरा और वृंदावन की दूरी बस 139 किलोमीटर है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story