×

Kamla Nagar Famous Food Places: ये हैं कमला नगर के 5 फेमस स्ट्रीट फूड, इसे नहीं खाया तो कुछ नहीं किया

Famous Food Places in Kamla Nagar: दिल्ली का कमला नगर दिल्ली के मुख्य बाजारों में से एक है।यहां कपड़ों से लेकर जूते और ज्वेलरी तक की शॉपिंग के लिए खरीदारों की लंबी लाइन लगी रहती है।

Anupma Raj
Published on: 21 Aug 2022 2:47 AM GMT
Kamla Nagar Famous Street Food
X

Kamla Nagar Famous Food (Image: Social Media)

Famous Food Places in Kamla Nagar: दिल्ली का कमला नगर दिल्ली के मुख्य बाजारों में से एक है। यहां कपड़ों से लेकर जूते और ज्वेलरी तक की शॉपिंग के लिए खरीदारों की लंबी लाइन लगी रहती है। यहां आपको सस्ते दर पर सभी चीजें मिल जाएंगी। इतना ही नहीं यहां के कई ऐसे रेस्टुरेंट हैं जो खाने के लिए काफी पॉपुलर है। आप बजट में रहते हुए यहां अपने पसंद की सभी चीजें खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से कमला नगर के 5 प्रमुख स्थान के बारे में:

वैष्णो चाट भंडारी

वैष्णो चाट भंडारी जो दशक से अधिक समय से इस व्यवसाय में लगा हुआ है। यह अपनी क्वालिटी और टेस्ट के लिए बहुत फेमस है। इसके टिक्की चाट, पापड़ी चाट, गोल गप्पे, पाव भाजी और अन्य सभी चीजों की टेस्टी यहां कर सकते हैं। आप यहां पनीर टिक्का, टिक्की, पापड़ी चाट, कुल्फी और पाव भाजी जरूर ट्राई करें। इसके टेस्ट इसे बेस्ट बनाते हैं।

पता है: 93-ई, कोल्हापुर रोड, कमला नगर, दिल्ली

बद्री प्रसाद रमेश कुमार कैटरर्स

बद्री प्रसाद रमेश कुमार कैटरर्स कमला नगर का मशहूर स्थान है। यह वैष्णो चाट भंडार के बगल में ही स्थित है। यह शाकाहारियों के लिए बेस्ट जगह है। यह कमला नगर की तंग गलियों में स्थित है और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन परोसता है। मटर मखाना, काठी कबाब, दाल मखनी और शाही पनीर नान और रोटियों के साथ जरूर खाएं। इनकी कीमत भी ज्यादा महंगी नहीं है। आप शाही पनीर, दाल मखनी, थाली, काठी कबाब और सोया चाप का आनंद ले सकते हैं।

पता है: ब्लॉक ई-66-67 कमला नगर, दिल्ली

चाचे दी हट्टी

चाचे दी हट्टी की छोले भटूरे के क्या कहने, कोई भी इसे खाकर यही कहता है मजा आएगा। इसके टेस्टी स्वाद के कई लोग दीवाने हैं। स्वादिष्ट छोले को नरम भटूरे के साथ खाने में आपको बहुत आनंद आएगा। चाचे दी हट्टी कमला नगर में आपको छोले भटूरे जरूर ट्राई करने चाहिए।

पता है: 32, ऑल स्माइल डेंटल क्लिनिक के पास, कमला नगर, नई दिल्ली

डोलमा आंटी मोमोज

अगर आप मोम को बहुत पसंद करते हैं तो आपके लिए डोलमा आंटी मोमोज बेस्ट चॉइस है। दरअसल डोलमा आंटी मोमोज अपने मोमो के लिए फेमस है। लाजपत नगर के अलावा अब यह कमला नगर में भी है। यहां के मोमोज बहुत टेस्टी होते हैं और इसके साथ ही खाई जाने वाली चटनी की तो बात ही शानदार है। आप अगर कमला नगर कभी जाएं तो यहां जरूर जाकर मोमो ट्राई करें।

पता है: बंगलो रोड, कमला नगर

बिस्ट्रो 57

बिस्ट्रो 57 कॉलेज के छात्रों के बीच काफी चर्चा में रहता है। दरअसल यह अधिकतर कॉलेज के छात्रों के लिए है। यहां की गार्लिक ब्रेड काफी फेमस है। इसके अलावा कुछ अन्य विकल्प भी हैं जैसे मिनी पिज्जा, नाचोस आदि, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। मोचा कॉफी, कोल्ड कॉफी, लहसुन की रोटी यहां जरूर ट्राई कर सकते हैं। आपको इसके टेस्ट बेहद पसंद आने वाले हैं।

पता है: जवाहर नगर, कमला नगर, नई दिल्ली

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story