×

Best Places in Coorg: इन खूबसूरत जगहों के कारण कुर्ग को कहा जाता हैं भारत का स्कॉटलैंड, आप भी जरूर घूमें

Best Places in Coorg: कुर्ग जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है, यहां कि खूबसूरती देखने लायक होती है। बता दे कूर्ग हिल्स स्टेशन भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 13 Oct 2022 6:04 AM GMT
Best Places in Coorg
X

Coorg Famous places (Image: Social Media)

Best Places in Coorg: कुर्ग जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है, यहां कि खूबसूरती देखने लायक होती है। बता दे कूर्ग हिल्स स्टेशन भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद है, जो कि अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल और वादियों के लिए जाना जाता है। दरअसल मशहूर कूर्ग प्रकृति प्रेमियों को यकीनन बेहद पसंद आने वाला है।

बता दे कर्नाटक जिले में स्थित कुर्ग का आफिशल नाम कोडगु है। दरअसल यह जगह देश के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। बता दे पहाड़ियों के बीच बसा यह खूबसूरत हरा-भरा जिला आउटडोर एक्टिविटीज के लिए बेहतरीन है। दरअसल यहां पर आप ट्रैकिंग, फिशिंग और वाइट वॉटर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। बता दे कूर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और साथ ही ये अपने चाय, कॉफी, घने जंगलो के लिए भी जाना जाता है।

एबी फॉल्स (Abbey Falls)

दरअसल 70 फीट की ऊंचाई से नीचे की ओर स्थित, एबी फॉल्स वाकई में देखने लायक जगह है। बता दे अंग्रेजों के शासन के दौरान, इस जगह को जेसी फॉल्स कहा जाता था, इस क्षेत्र के पहले ब्रिटिश पादरी ने अपनी बेटी की याद में इस जगह का नाम रखा था। यहां के हरे-भरे कॉफी और मसालों के बागानों के बीच झरने को देखना आपको बहुत पसंद आएगा। सर्दी के मौसम में इस जगह को देखने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। बता दे यहां जाने की एंट्री फीस 15 रुपए है और समय सुबह 9 बजे से 5 बजे के बीच है।


नामद्रोलिंग मठ (Namdroling Monastery)

दरअसल कूर्ग हिल स्टेशन से लगभग 34 किलोमीटर दूर स्थित नामद्रोलिंग मठ, जिसे स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है, पर्यटकों की आस्था का केंद्र माना जाता है। बता दे नामद्रोलिंग मठ को तिब्बती बौद्ध धर्म संबंधित स्कूलों का सबसे बड़ा शिक्षण केंद्र माना जाता है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तिब्बती बस्ती बाइलाकुप्पे में स्थित, 3 मंजिला बौद्ध मंदिर 5000 से अधिक भिक्षुओं और ननों का घर है और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को बनाए रखने के लिए समर्पित है। लेकिन यहां आप बिना परमिट के रह नहीं सकते। बता दे इस मंदिर में घूमने का समय सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे के बीच है।

पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण (Pushpagiri Wildlife Sanctuary)

दरअसल अगर आपको पक्षी, जानवरों को देखने का बेहद शौक है, तो पुष्पगिरी वन्यजीव अभयारण्य आपके लिए बेस्ट जगह है। बता दे यहां ग्रे हॉर्नबिल, नीलगिरी फ्लाईकैचर और ग्रे-ब्रेस्टेड लाफिंग थ्रश सहित कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियों का घर है। भारतीय विशालकाय गिलहरी, ब्राउन पाम सिवेट, चित्तीदार हिरण और एशियाई हाथी जैसे कई विदेशी जानवर भी इसके पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। बता दे यहां की एंट्री फीस फ्री है और घूमने का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच है।


ताडियांदामोल पीक (Tadiandamol Peak)

दरअसल 5724 फीट की ऊंचाई पर स्थित, ताडियांदामोल कूर्ग की सबसे ऊंची चोटी है और कर्नाटक में दूसरी सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। बता दे यहां के पहाड़ घने जंगलों से भरे पड़े हैं। ये जगह ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए भी बेस्ट मानी जाती है। आप चाहें तो जीप के माध्यम से भी इस पहाड़ी के घूम सकते हैं। हालांकि यहां की सबसे अच्छी बात यह है कि एंट्री फीस फ्री है और घूमने का समय सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story