Best Beach In Udupi: उडुपी के इन 5 बीच पर करें प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार, दूर तक फैला समुद्र मोह लेगा मन

Best Beach In Udupi: कर्नाटक में घूमने लायक जगह की बात की जाए तो उडुपी बहुत ही फेमस जगह है। यहां पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत बीच है जिनकी खूबसूरती कमाल की है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 28 Dec 2023 1:45 AM GMT (Updated on: 28 Dec 2023 1:46 AM GMT)
Best Beach In Udupi
X

Best Beach In Udupi (Photos - Social Media)  

Best Beach In Udupi : उडुपी, मंदिरों के शहर के रूप में भी प्रसिद्ध है एक अनोखा शहर है जो कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक हैं। यहां अक्सर तीर्थयात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। भारतीय व्यंजनों में से एक को अपना नाम देते हुए, उडुपी व्यंजन को दुनिया भर में शाकाहारी भोजन के रूप में पहचाना जाता है। यह शहर एक तीर्थ शहर के रूप में प्रसिद्ध है, उडुपी में घूमने के लिए अन्य दिलचस्प जगहें भी हैं। उडुपी में कुछ शांत समुद्र तट, द्वीप और अन्य आकर्षक जगह मौजूद हैं। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ बीच के बारे में बताते हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

मालपे बीच

यदि आप समुद्र तट पर घूमने के शौकीन हैं तो आपको मालपे समुद्र तट निश्चित रूप से पसंद आएगा। यह कर्नाटक के सबसे बेहतरीन समुद्र तटों में से एक गिना जाता है। यदि आप उडुपी में घूमने के लिए अनोखी जगहों की तलाश में हैं, तो यह जाने के लिए एक शानदार समुद्र तट है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर यह एक शानदार छुट्टियां बिताने की जगह है। ये थोड़ा अनजान क्षेत्र है इसलिए यहां के समुद्र तट साफ और प्राचीन है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ सनसेट देखने का आनंद ले सकते हैं। आप इस समुद्र तट पर स्थित दरिया बहादुरगढ़ किले को भी देख सकते हैं जो बहुत शानदार है।

मालपे बीच


कौप बीच

कौप उडुपी में छिपी हुई जगहों में से एक है जहां आप यात्रा पर जा सकते हैं। यह उडुपी के आसपास के ऑफबीट पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मुख्य शहर से मात्र 10 किमी दूर है और यहां पहुंचने के लिए मैंगलोर उडुपी बसें पकड़नी पड़ती हैं। यहां दूर तक फैली हुई रेत का कोई अंत नहीं है जहां कोई भी पूरे दिन आराम कर सकता है। इस तट से अरब सागर का दृश्य बहुत सुंदर दिखता है। यहां एक लाइटहाउस भी है और इसमें घूमने के लिए कोई भी टिकट खरीद सकता है। यहां जाने के लिए आपको जल्दी आना पड़ेगा क्योंकि लाइटहाउस शाम 6 बजे तक ही खुलता है। यहां पर आप सूर्यास्त का आनंद भी ले सकते हैं।

कौप बीच


पदुबिद्री बीच

अगर आप उडुपी शहर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों की तलाश कर रहे है तो ये जगह आपके लिए एकदम सही है। अपनी छुट्टियों में शांत पदुबिद्री समुद्र तट पर जाएं और यहां की सुकून भरी धूप का आनंद लेने लें। आपको यहां मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य का आनंद लेने को भी मिलेगा जो आपको सुकून पहुंचाने वाला है। यहां पर आप खुद के साथ ख़ाली समय बिता सकते हैं और अदभुत प्रकृति की सैर कर सकते हैं।

पदुबिद्री बीच


मट्टू बीच

क्रिस्टल की तरह साफ पानी वाला ये शांत समुद्र तट उडुपी के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। भागदौड़ भरे दिन से छुट्टी लेना और इस समुद्र तट पर आराम करना सुकून की तलाश कर रहे लोगों के लिए परफेक्ट प्लान साबित होगा। इस समुद्र तट पर शांतिपूर्ण वातावरण, शानदार सूर्यास्त और सूर्योदय और आरामदायक तैराकी का आनंद किया जा सकता है। अगर आप फोटोग्राफी करने के शौकीन हैं तो समझिए ये जगह आपके लिए ही बनी है। यहां आप प्रकृति के अदभुत नजारे अपने कैमरा में कैद कर सकते हैं।

मट्टू बीच


कोडी बीच

अगर आप अरब सागर के साथ एक नदी का संगम देखना चाहते हैं तो उसके लिए कोडी बीच पर जाना अच्छा रहने वाला है। उडुपी में एक दिन में घूमने लायक जगहों में कोडी समुद्र तट सबसे दिलचस्प है। अपनी छुट्टियों में मौज-मस्ती करने के लिए आपको इस समुद्र तट पर रुककर आराम करना चाहिए आप चाहे तो यहां पर खेल भी सकते हैं। आप वॉलीबॉल खेल सकते हैं या तैराकी के लिए जा सकते हैं। उडुपी की इस जगह पर आप स्नैक्स के साथ परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

कोडी बीच


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story