TRENDING TAGS :
Best Budget Honeymoon Places: बजट में करना चाहते हैं हनीमून प्लान, बेस्ट है ये 3 जगह
Best Budget Honeymoon Places: शादी के बाद हर कपल हनीमून पर कहीं ना कहीं जाने का प्लान बनाता है। हालांकि बजट में हनीमून प्लान करना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
Best Honeymoon Place (Photos - Social Media)
Best Budget Honeymoon Places: शादी के बाद हर कपल हनीमून पर जाने का प्लान बनाता है। दरअसल ये प्लान शादी के बाद नहीं बल्कि पहले ही बन जाता है। कहीं पर भी हनीमून प्लान करने में सबसे बड़ा सवाल बजट का होता है। अक्सर लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां पर उन्हें कम बजट में शानदार चीजों का आनंद लेने को मिल सके। कई बार हम कम बजट की ट्रिप प्लान तो कर लेते हैं लेकिन जब वहां पर पहुंचते हैं तो खर्चे पर जाते हैं जिसकी वजह से हमें परेशानी हो जाती है। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा क्योंकि हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप बजट में अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको सिर्फ 5000 में हनीमून प्लान करने के बारे में बताते हैं।
जाएं मध्य प्रदेश के पचमढ़ी
अगर आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना चाहते हैं और दूर-दूर तक पहले पहाड़ और घटिया देखना चाहते हैं तो जरूरी नहीं कि आप हिमाचल या उत्तर प्रदेश का प्लान बनाएं। इस तरह के नजारे आपको मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल जाएंगे और आपकी तरफ कम बजट में पूरी हो जाएगी। पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से 1069 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है और बहुत खूबसूरत है। यह जगह सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच है जिसकी वजह से इसे सतपुड़ा की रानी कहा जाता है। यहां पर बी फॉल और डी फॉल जैसे झरने मौजूद है। जहां आप घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं।
पचमढ़ी
चूका बीच
अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी बीच वाली जगह पर जाना चाहते हैं तो चूका बीच आपके लिए बिल्कुल बेस्ट है। यह जगह बरेली से 1 घंटे की दूरी पर पड़ती है और बहुत ही खूबसूरत है। बीच के किनारे आप होटल लेकर आराम से अपना हनीमून मना सकते हैं। ₹1000 में आराम से यहां रुकने के लिए होटल मिल जाते हैं।
कितना होगा खर्च - आप यहां बीच से कुछ दूरी पर होटल ले सकते हैं, आपको 1000 रुपये में होटल आसानी से मिल जाएंगे। यात्रा करने का किराया 2000
चूका बीच
झारखंड
अगर आप किसी खूबसूरत प्राकृतिक जगह पर हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो झारखंड इसके लिए बिल्कुल बेस्ट है। यहां पर कई सारी ऐसी जगह मौजूद है जो आपको स्वर्ग का एहसास कराने वाली है। आप यहां के दसम फॉल्स और जोल्हा फॉल्स घूमने जा सकते हैं। यहां का गिरिडीह हिल स्टेशन भी बहुत खूबसूरत है। यह जगह घने जंगल और महुआ के पेड़ों से जुड़ी हुई है।
कितना होगा खर्च - यहां आपका आने-जाने का खर्चा 2000 में हो जाएगा। होटल आपको एक रात के लिए 1000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
दसम फॉल्स