×

Best Cafe for Couples in Agra: आगरा में वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के लिए प्लान करें कुछ स्पेशल, यहां देखें ये बेस्ट कपल कैफे

Best Cafe for Couples in Agra: अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी प्राइवेट कैफे, रेस्टोरेंट, प्राइवेट कैबिन कैफे या रूफटॉप कैफे में जाना चाहते हैं तो यहां आपको आगरा के बेस्ट रोमांटिक कैफे के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 4 Feb 2023 2:11 AM GMT
Best Cafe for Couples in Agra
X

Best Cafe for Couples in Agra

Best Cafes in Agra For Couples: ताजमहल को प्यार की निशानी के रूप में जाना जाता है। तो ताजमहल के शहर आगरा को भारत से सबसे रोमांटिक स्थलों में गिना जाता है। इस शहर में रोमांटिक कपल्स के लिए ताजमहल घूमने के अलावा भी कई सारी जगहें हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं। आगरा में कई सारे रोमांटिक कैफे और रेस्टोरेंट हैं जो कपल फ्रेंडली होने के साथ ही बहुत आलिशान हैं।

ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी प्राइवेट कैफे, रेस्टोरेंट, प्राइवेट कैबिन कैफे या रूफटॉप कैफे में जाना चाहते हैं तो यहां आपको आगरा के बेस्ट रोमांटिक कैफे के बारे में बताते हैं।

आगरा में कपल्स के लिए बेस्ट रोमांटिक कैफे
Best Romantic Cafes in Agra for Couples

बेलेव्यू
Bellevue

प्यार की नगरी आगरा में बेलेव्यू बेस्ट रोमांटिक जगह है। कपल्स के लिए आगरा का ये सबसे रोमांटिक कैफे रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट का आकर्षक माहौल और इटालियन फूड आपकी बेहद पसंद आएगा। वाइन के साथ आप यहां के मेन्यू के स्पेशल व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं।

पता: द ओबेरॉय अमरविलास, ताज ईस्ट गेट रोड, आगरा, उत्तर प्रदेश

Address: The Oberoi Amarvilas, Taj East Gate Rd, Agra, Uttar Pradesh

टी लाउंज
Tea Lounge

टी लाउंज आगरा का एक 5 स्टार कैफे है। जो कपल्स के लिए रोमांटिक डेट करने के लिए सबसे अच्छा है। ये कैफे स्वादिष्ट स्नैक्स, ब्रेड के ताजा स्लाइस, मुंह में पिघलने वाली हस्तनिर्मित चॉकलेट, भोजन, स्वादिष्ट पेस्ट्री, चाय और कॉफी आपको बहुत अच्छा अनुभव देता है।

पता: ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, ताज नगरी फेज 1, आगरा, उत्तर प्रदेश

Address: Taj Hotel & Convention Centre, Taj Nagari Phase 1, Agra, Uttar Pradesh


स्काई ग्रिल

Sky Grill

स्काई ग्रिल कपल्स के लिए आगरा के सबसे खूबसूरत कैफे-रेस्तरां में से एक है। यहां आप रूफ-टॉप कैफे में बैठकर शहर के मनोरम दृश्यों को देख सकते हैं। आगरा में स्काई ग्रिल कैफे कपल्स के लिए डेट करने के लिए बेहद रोमांटिक जगह है।

पता: फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश

द व्यू - टेरेस बार एंड ग्रिल
The View – Terrace Bar & Grill

द व्यू - टैरेस बार एंड ग्रिल आगरा में ताजमहल के पास एक 5 स्टार रूफ-टॉप रेस्टोरेंट है। यहां से आप ताजमहल और लाल किले के सुंदर दृश्यों का जब मन करें तो देख सकते हैं। इस कैफे में आप रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं।

पता: ताज रोड, आगरा कैंट, ईदगाह कॉलोनी, आगरा, उत्तर प्रदेश

Address: Taj Road, Agra Cantt, Idgah Colony, Agra, Uttar Pradesh

द साल्ट कैफे
The Salt Cafe

साल्ट कैफे किचन एंड बार आगरा में कपल्स के लिए एक लोकप्रिय डाइनिंग रेस्टो-बार है। ये कैफे बहुत सुंदर है। यहां अवसरों के हिसाब से आप थीम पार्टी इंजॉय कर सकते हैं।

पता: फतेहाबाद रोड, ताजमहल के पास, ताजगंज, बसई, आगरा, उत्तर प्रदेश

Address: Fatehabad Road, Near Taj Mahal, Tajganj, Basai, Agra, Uttar Pradesh

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story