×

Best Cakes Shops in Lucknow: लखनऊ की इन बेकरीज के केक-कुकीज की रहती है बहुत मांग, टेस्ट में बहुत ही लाजवाब

Best Cake Bakeries in Lucknow: अगर आप लखनऊ में हैं तो आपको यहां पर एक से बढ़कर केक बेकरी मिलेंगी। जहां पर लगभग हर फ्लेवर का केक तो मिलता है और आप उसे अपनी पार्टी की थीम के हिसाब से डिजाइन भी करवा सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Dec 2022 2:57 AM GMT (Updated on: 24 Dec 2022 2:58 AM GMT)
Best Cakes Shops in Lucknow: लखनऊ की इन बेकरीज के केक-कुकीज की रहती है बहुत मांग, टेस्ट में बहुत ही लाजवाब
X

Lucknow Famous Cake Bakeries: अच्छा एक बात तो है कि कोई भी स्पेशल मौका होता है तो स्वादिष्ट केक के बिना अधूरा सा लगता है। अब तो बर्थडे पार्टियों के अलावा शादी, इंगेजमेंट, न्यू ईयर, न्यू ओपनिंग और भी अन्य खास अवसरों पर केक काटा जाता है। वैसे भी अब केक इतने फ्लेवर्स में आने लगे हैं कि एक खाने के बाद आपको दूसरा खाने का मन करता है। सामान्य तौर पर एगलैस केक और फ्रूट केक की मांग सबसे ज्यादा की जाती है।

ऐसे में अगर आप लखनऊ में हैं तो आपको यहां पर एक से बढ़कर केक बेकरी मिलेंगी। जहां पर लगभग हर फ्लेवर का केक तो मिलता है और आप उसे अपनी पार्टी की थीम के हिसाब से डिजाइन भी करवा सकते हैं। जैसे बृजवासी बेकरी, जेजे बेकर्स, मिस्टर ब्राउन, बर्मा समेत और भी बहुत ही दुकानें हैं जहां पर बहुत ही स्वादिष्ट केक मिलता है। आइए आपको इसी कड़ी में सबसे अच्छी केक बेकरी के बारे में बताते हैं।

लखनऊ में बेस्ट केक बेकरी
Best Cake Bakery in Lucknow

वॉलनट बेकरी
Walnut Bakery

वालनट बेकरी एक जर्मन बेकरी है। जिसके लखनऊ में करीबन 10 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। यहां पर केक के साथ ही आपको कई तरह की चॉकलेट्स और स्नैक्स भी मिलेंगे। वॉलनट बेकरी के ऐप्पल पाई और डच ट्रफल केक स्वादिष्ट से परे हैं, इन्हें जरूर ट्राई करिएगा। साथ ही यहां की नारियल कुकीज़ बहुत फेमस हैं।

पता: A-2, 3 पार्क रोड, तरिखाना, राजभवन कॉलोनी, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: A-2, 3 Park Rd, Tarikhana, Raj Bhavan Colony, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001


मिस्टर ब्राउन

Mr. Brown

राजधानी में मिस्टर ब्राउन केक और बेकरी आइटम्स के लिए एक बहुत लोकप्रिय जगह है। यहां पर हर मौसम में, हर फेस्टिव पर, लगनों में यानी हर समय ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। इनके दाम इनके सामान के हिसाब से बहुत ही किफायती रहते हैं। यहां पर पहाड़ मिठाई, ताजे बेकरी आइटम, पिज्जा आइटम समेत बहुत कुछ मिलेगा। साथ ही यहां पर आप अपनी पसंद का केक डिजाइन करा सकते हैं। यहां ब्रेड सैंडविच भी काफी मशहूर है।

पता: दुबे चेम्बर्स, जी-1, सप्रू मार्ग, प्रेम नगर, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: Dube Chambers, G-1, Sapru Marg, Prem Nagar, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

जे जे बेकर्स
JJ Bakers

लखनऊ के सबसे पुराने बेकर्स में से एक जे जे बेकर्स है। इसके 7 से ज्यादा आउटलेट पूरे लखनऊ मे हैं। यहां पर आपको दाम में कम और स्वाद में भरपूर स्वादिष्ट मफिन और पेस्ट्री मिलेगी। यहां पर ब्लूबेरी चीज़केक और रेड वेलवेट मफिन्स लोगों को बहुत पसंद आते हैं। ताज़ी और स्वादिष्ट कुकीज खाने में जो मजा आता है न वो कहीं नहीं है। साथ ही क्रिसमस, न्यू ईयर, वेडिंग एनीवर्सिरी, वेलंटाइन पर यहां का रेड वेलवेट मफिन बहुत पसंद किया जाता है।

बृजवासी बेकरी
Brijwasi Bakery

स्थान: आशियाना और गोमती नगर

बृजवासी बेकरी में आपको केक के साथ ही और भी बहुत सारे स्वादिष्ट आइटम खाने को मिलेंगे। केके के अलावा ये मशरूम का सामान भी काफी पसंद किया जाता है। उनके पास ताज़े पुडिंग और यहाँ तक कि तरह-तरह के स्वादिष्ट नमकीन लोगों को बहुत पसंद आती है। बृजवासी बेकरी के लखनऊ में करीबन 5 से ज्यादा आउटलेट्स हैं।


पता संख्या। बी, शॉप नं. GF -1N और GF-2 बिल्डिंग, 1, सप्रू मार्ग, प्रेम नगर, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: NO. B, SHOP NO. GF -1N AND GF-2 ,BULDING, 1, Sapru Marg, Prem Nagar, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

चेरी ट्री बेकरी
The Cherry Tree Bakery

लखनऊ के निराला नगर और हजरतगंज में चेरी ट्री बेकरी है।चेरी ट्री बेकरी लखनऊ की सबसे फेमस है केक और ताजे बने बिस्कुट्स के लिए। यहां पर लगभग सारी डेसर्ट चॉकलेट से बनी हुई होती हैं। ब्लूबेरी चीज़केक ताजा, मलाईदार और काफी चटाकेदार स्वाद से भरा होता है। साथ ही यहां के शानदार कलाकंद केक की भी बहुत मांग रहती हैं।

पता: 7, अलीगंज मेन रोड, ऑफिसर्स कॉलोनी, निराला नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226020

Address: 7, Aliganj Main Rd, Officers Colony, Nirala Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226020

गुड बेकरी
Good Bakery

गुड बेकरी ताज़े ब्रेड के बने केक मिलते हैं। यहां पर केक के ब्रेड और क्रीम की क्वालिटी काफी हाई क्लास होती है। यहां पर केक के साथ ही कुकीज काफी पसंद किए जाते हैं। साथ ही पेनकेक भी काफी मशहूर है।

पता: बीएन रोड, घास्यारी मंडी, अमीनाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: BN Road, Ghasyari Mandi, Aminabad, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

स्वीट लशियस
Sweet Luscious

स्वीट लशियस एक फ्रेंच बेकरी है। इसमें केक इतने ताजे रहते हैं कि वे आपके मुंह में पिघल जाएंगे। क्योंकि ये तुरंत ही ऑर्डर देने पर ताजे केक बनाकर देते हैं। यहां पर केक और फूलों का कॉम्बो भी मिलता है। साथ ही टेस्टी कुकीज माहौल बना देते हैं। उनके स्टोर पर आपको मॉकटेल और पास्ता रेगुलर स्टॉक मिलता है क्योंकि लोग इसकी बहुत मांग करते हैं।


पता: लखनऊ, विराम खंड-2, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

Address: Lucknow, Viram Khand-2, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010

ए-वन बेकरी
A-One Bakery

ए-वन बेकरी एक जर्मन बेकरी है और इसमें कई तरह के आइटम पेश किए जाते हैं। यहां चॉकलेट, क्रीमी, फ्रूट, एगलेस हर तरह का केक आपको मिलेगा। और यहां के डोनट्स यहां के स्पेशल आइट्म्स में से एक हैं। यहां के बक्लावा की काफी मांग रहती है।

पता: सी, 26, कुर्सी रोड, सेक्टर एम, अलीगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226024

Address: C, 26, Kursi Rd, Sector M, Aliganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226024

बर्मा बेकरी
Burma Bakery

बर्मा बेकरी सबसे पुरानी बेकरियों में से एक है। ये सबसे ताजा बेक्ड बिस्कुट के लिए जाने जाते हैं। यहां नियमित खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रहती है। अनानास के स्वाद वाले बिस्कुट और नारियल कुकीज़ प्रसिद्ध हैं। इनके केक-रस्क की भी बहुत मांग रहती है।

पता: डॉ आरके टंडन रोड, कैसरबाग ऑफिसर्स कॉलोनी, कैसर बाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: Dr RK Tandon Rd, Kaiserbagh Officer's Colony, Qaisar Bagh, Lucknow, Uttar Pradesh 226001










Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story