×

Best Chaat in Lucknow 2022: लखनऊ में चाट खाने की ये है मशहूर दुकानें, कुरकुरी चटपटी टिक्की का लाजवाब स्वाद यहां

Best Chaat in Lucknow 2022: लखनऊ की मशहूर चाट की बात कर रहे थे, चलिए आपको लखनऊ की फेमस चाट की दुकानों पर ले चलते हैं जहां की कुरकुरी चाट खाते ही कहेंगे वाह-भई-वाह।

Vidushi Mishra
Published on: 21 Aug 2022 8:12 AM GMT
chaat
X

लखनऊ की मशहूर चाट (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Chaat in Lucknow 2022: नवाबों की शहर लखनऊ में खाने की एक से बढ़कर एक लाजवाब चीज मिलती है। यहां नवाबी पकवान में बिरयानी, शीरमाल, रूमाली रोटी और कबाब ही नहीं बल्कि मशहूर कुरकुरी चाट के भी दूर-दूर तक काफी चर्चे हैं। स्वादिष्ट जायकेदार मसालों का स्वाद जैसे ही जुबान पर पड़ता है अलग की आनंद की अनुभूति होती है। अगर आपने लखनऊ के व्यंजनों का टेस्ट चखा है तो आप बहुत भाग्यशाली है। दरअसल लखनऊ के खाने से संस्कृति की महक आती है जो यहां के व्यंजनों को अनोखा बनाती है। जैसे हर खाने की एक स्पेशन रेसेपी होती है वैसे ही लखनऊ के पकवानों-व्यंजनों की अगल ही स्पेशल रेसेपी है। हां तो हम लखनऊ की मशहूर चाट की बात कर रहे थे, चलिए आपको लखनऊ की फेमस चाट की दुकानों पर ले चलते हैं जहां की कुरकुरी चाट खाते ही कहेंगे वाह-भई-वाह।

लखनऊ में सबसे अच्छी चाट की दुकान
Best Chaat Shop in Lucknow

श्री कालिका चाट हाउस
Shri Kalika Chaat House

अरे लखनऊ की इस श्री कालिका चाट हाउस का कहना ही क्या है। सालों पुरानी चाट की ये दुकान आज भी अपनी परंपरा को बनाए हुए हैं। कालिका चाट हाउस की इस समय चौथी पीढ़ी दुकान चला रही है। पपड़ी चाट, टिक्की, पानी के बताशे कहना ही क्या है। एक बार अमीनाबाद जब भी जाएं, खाकर जरूर देखिएगा। खुद ही आपको इस चाट हाउस का मतलब पता चल जाएगा।

पता: फ्रूट वाली लेन, अमीनाबाद चौक, नज़ीराबाद क्रॉसिंग, ख्याली गंज, लखनऊ,

Address: Fruit Wali Lane, Aminabad Chowk, Nazirabad Crossing, Khayali Ganj, Lucknow

रॉयल कैफे की टोकरी चाट
Royal Cafe Ki Basket Chaat

फोटो- सोशल मीडिया

राजधानी लखनऊ में रॉयल कैफे की टोकरी चाट के चर्चे दूर-दूर तक है। मुंबई की बॉलीवुड इंडस्ट्री से आने वाले अधिकतर एक्ट्रर-एक्ट्रेस रॉयल की टोकरी चाट का मजा लेने जरूर आते हैं। घी में तली हुई कुरकुरी टिक्की के ऊपर जब दही, मीठी चटनी, खट्टी इमली की चटनी और मटर के साथ स्वादिष्ट चटपते मसालों को डाला जाता है। इसके बाद प्याज, मूली, अदरक के लच्छों को गार्निस करते हुए डाला जाता है तो बहुत ही गजब का टेस्ट आता है। मन ही नहीं होता है मुंह से एक भी चम्मच बाहर निकालने का।

पता : रॉयल कैफे, महात्मा गांधी मार्ग, सुशनपुरा, हजरतगंज, लखनऊ।

Address: Royal Cafe, Mahatma Gandhi Marg, Sushanpura, Hazratganj, Lucknow.

शुक्ला चाट हाउस
Shukla Chaat House

चाट प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में ये सबसे बढ़िया दुकान है। यहां की चाट इतनी ज्यादा मशहूर है कि अब लोग इस जगह को ही शुक्ला चाट हाउस के नाम से जानते हैं। शुद्ध देसी घी में तली हुई टिक्की खाने का आनंद ही कुछ और होता है। यहां पर टिक्की चाट, मटर चाट के साथ ही पानी के बताशे, दही-चटनी के बताशे भी खिलाए जाते हैं। यहां की टोकरी चाट भी बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती है।

पता: शाहनजफ रोड, चर्च बिल्डिंग, हजरतगंज, लखनऊ।

Address: Shahnajaf Road, Church Building, Hazratganj, Lucknow.

फोटो- सोशल मीडिया

जैन चाट भंडार

Jain Chaat Bhandar

लखनऊ में सबसे अच्छी चाट के लिए एक और प्रिय स्थान जैन चाट भंडार है। यहां रात 9 बजे तक सब कुछ मिलता है। पानी पुरी या पानी के बताशे और दही-चटनी के बटाशे भी बहुत मशहूर है।

पता: जैन चाट, लालबाग चौक, नवीनता सिनेमा के पास

Address: Jain Chaat, Lalbagh Chowk, Near Naveenta Cinema

किंग ऑफ चाट
King Of Chaat

लखनऊ में किंग ऑफ चाट यानी चाट का राजा के नाम से फेमस स्ट्रीट फूड है। यहां की चाहे आप टिक्की खाइए, चाहे पानी और दही-चटनी के बताशे सब में अटूट आनंद मिलेगा आपको। हजरतगंज में जाने पर किंग ऑफ चाट खाना न भूलें।

पता: महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ।

Address: Mahatma Gandhi Marg, Hazratganj, Lucknow.

पंडित रामनारायण तिवारी चाट वाला
Pandit Ramnarayan Tiwari Chaat Wala

लखनऊ के गणेशगंज में पंडित रामनारायण तिवारी चाट वाले की सालों पुरानी चाट की दुकान है। जो चाट प्रेमियों के लिए किसी खजाने के द्वीप से कम नहीं है। यहां आज भी वही सालों पुरानी स्वाद बरकरार है। जिसे खाते ही लोग वाह-वाह करते रह जाते हैं।

पता: पं. रामनारायण तिवारी चाट वाला, गणेशगंज, लखनऊ।

Address: Pt. Ramnarayan Tiwari Chaat Wala, Ganeshganj, Lucknow.

श्री कालिका चाट हाउस
Shri Kalika Chaat House

अरे लखनऊ की इस श्री कालिका चाट हाउस का कहना ही क्या है। सालों पुरानी चाट की ये दुकान आज भी अपनी परंपरा को बनाए हुए हैं। कालिका चाट हाउस की इस समय चौथी पीढ़ी दुकान चला रही है। पपड़ी चाट, टिक्की, पानी के बताशे कहना ही क्या है। एक बार अमीनाबाद जब भी जाएं, खाकर जरूर देखिएगा। खुद ही आपको इस चाट हाउस का मतलब पता चल जाएगा।

पता: फ्रूट वाली लेन, अमीनाबाद चौक, नज़ीराबाद क्रॉसिंग, ख्याली गंज, लखनऊ,

Address: Fruit Wali Lane, Aminabad Chowk, Nazirabad Crossing, Khayali Ganj, Lucknow

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story