×

Best Cities In India for Nightlife: इन जगहों पर नाइट लाइफ करें इंजॉए

Best Cities In India for Nightlife: अगर आप भारत में नाइटलाइफ के लिए मशहूर जगहों पर जाना चाहते हैं जहां पर डेली लाइफ से हटकर खुलकर इंजॉए कर सके। तो आइए आपको भारत में नाइटलाइफ के लिए फेमस शहरों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Feb 2023 3:18 AM GMT
nightlife cities in india
X

नाइटलाइफ के लिए फेमस शहर (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Cities In India for Nightlife: भारत में कई सारी ऐसी जगहे हैं जहां दिन के समय में घूमने में अच्छा लगता है जबकि कई सारी ऐसी जगहें भी हैं जहां रात के समय में घूमने में ज्यादा मजा आती है। जब चारों तरफ जगमगाती लाइटें, ठंडी हवा, रिलैक्स म्यूजिक और पूरे दिन की थकान के बाद मनपसंद टेस्टी खाने-पीने की चीजें मिल जाएं, तो कहना ही क्या है। ये ऐसी जगहें होती हैं कि आपका जब मन करें तो आप पार्टी मना सकते हैं या फिर किसी को सरप्राइज पार्टी भी दे सकते हैं।

ऐसे में अगर आप भारत में नाइटलाइफ के लिए मशहूर जगहों पर जाना चाहते हैं जहां पर डेली लाइफ से हटकर खुलकर इंजॉए कर सके। तो आइए आपको भारत में नाइटलाइफ के लिए फेमस शहरों के बारे में बताते हैं।

भारत में नाइटलाइफ के लिए बेस्ट जगहें

मुंबई
Mumbai

(Image Credit- Social Media)

मुंबई नाइटलाइफ के लिए मशहूर शहरों में से एक है। ये खूशसूरत शहर अपने पब, बार, रेस्टोरेंट से लेकर मरीन ड्राइव और नरीमन पॉइंट के लिए हमेशा गुलजार रहता है। यहां पर आप सूरज ढलने के बाद ऐसी तमाम जगहों पर घूम सकते हैं जहां पर आपको खुशी मिलेगी। सुकून से शांति से बैठने का अगर मन हैं तो भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं और अगर आप पार्टी इंजॉए करना चाहते हैं तो भी दोस्तों के साथ जा सकते हैं। रात की जगमगाहट आपके मुरझाए मन को भी तरो-ताजा कर देगी।

दिल्ली
Delhi

अब जब दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बारों को सुबह 3 बजे तक खुले रहने की अनुमति दे दी है, तो देर रात तक घूमने के लिए यहां जगहों की कोई कमी नहीं है। अगर आप दिल्ली में हैं और नाइटलाइफ इंजॉए करना चाहते हैं तो आप अपने मन के हिसाब से जगहों का सेलेक्शन कर सकते हैं।

दिल्ली में नाइटलाइफ जीने का सबसे शानदार तरीका लोगों को लॉन्ग ड्राइव पर जाना अच्छा लगता है। रात के समय में ट्रैफिक भी बहुत कम होता है। ऐसे में रात के समय में इंडिया गेट की यात्रा हमेशा एक मजेदार चीज होती है। आपको फेरीवाले कैंडी से लेकर गरम चाय पीने के लिए मिलेगी। इसके अलावा आपको कई जगहों पर मैगी भी बनते हुए दिखाई देगी। यहां बंगला साहिब में 24x7 लंगर सेवा चलती है।

बेंगलुरु
Bengaluru

अगर नाइट लाइफ इंजॉय करना चाहते हैं तो बेंगलुरु भी आपके लिए बेस्ट शहर है। यहां रात के 11 बजे भी, सड़के गुलजार रहती हैं। रेस्टोरेंट, पब और बार बेंगलुरु जैसे हब स्टेशन में नाइट लाइफ के लिए जाने जाते हैं।

गुरुग्राम
Gurugram

गुरुग्राम को यूं ही मिलेनियम सिटी नहीं कहा जाता है। अपनी इस उपाधि के लिए गुरुग्राम दुनियाभर में प्रसिद्ध है। गुरुग्राम एक कॉरपोरेट हब होने के नाते, दिन-रात में फर्क नहीं कर पाता है। यहां के ऑफिस में एक शिफ्ट के खत्म होते ही दूसरी शिफ्ट नाइट वाली शुरू हो जाती है। पूरे शहर का लगभग यही हाल है। इसी वजह से यहां रातें रोशन और जगमगाती रहती हैं।

पुणे
Pune

पुणे यूथ शहर के तौर पर मशहूर है। पुणे में युवाओं की भीड़ बहुत ही मजेदार माहौल की रचना करती है। जिन्हें आप कूल वाइब्स के तौर पर समझ सकते हैं। यहां पर देशभर के कलाकारों के लिए नाइट लाइफ में लाइव म्यूजिक, ऑडिटोरियम में शो का आगाज होता है। तो नाइटलाइफ के लिए मशहूर हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story