×

Best daulat ki chaat in Delhi: दिल्ली में एक बार खाकर तो देखिए दौलत की चाट, असली दौलत का आएगा मजा

Best daulat ki chaat in Delhi: दौलत की चाट कोई सामान्य चाट नहीं है। जैसा कि आप नाम से ही जान रहे हैं दौलत की चाट। जोकि झाग, केसर, मावा, बूरा (कच्ची चीनी) और नट्स का एक जादुई मिश्रण है।

Vidushi Mishra
Published on: 7 Aug 2022 12:41 PM IST
daulat ki chaat
X

दौलत की चाट ( फोटो-सोशल मीडिया )

Best daulat ki chaat in Delhi: दिल्ली की बेस्ट दौलत चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अब भला कोई नहीं जानता कि दौलत कौन था, या दौलत नाम का कोई था भी या नहीं, लेकिन हर साल सर्दियों के मौसम में दिल्ली के शाहजहानाबाद की सड़कों पर हल्की-हल्की, नाजुक-सी-ओस वाली चाट के बारे में तो सभी जानते हैं। इसे अन्य कई नामों से भी जाना जाता है जैसे कि लखनऊ में निमिश, कानपुर में मलाई माखन, बनारस में मलाइयो और दिल्ली में दौलत की चाट। जोकि बेहतरीन झागदार, मीठा और दिल को सुकून देने वाली मीठी चीज सदियों में खाई जाती है।

दौलत की चाट क्या है?

दौलत की चाट कोई सामान्य चाट नहीं है। जैसा कि आप नाम से ही जान रहे हैं दौलत की चाट। जोकि झाग, केसर, मावा, बूरा (कच्ची चीनी) और नट्स का एक जादुई मिश्रण है। ताज़े क्रीमी दूध के साथ बनाया जाता है जिसे पारंपरिक रूप से रात भर सर्दियों की ओस में ठंडा किया जाता है, इस मौसमी विशेषता को झाग के बादल बनाने के लिए घंटों तक हाथ से मथ लिया जाता है, जिसे एक बड़े परात जैसे बर्तन में एकत्र किया जाता है और सुबह के लिए इसके स्वाद और बनावट को बनाए रखने के लिए बर्फ पर संग्रहीत किया जाता है।

दिल्ली में सर्दियों के मौसम में दौलत की चाट की बड़ी मांग रहती है। यहां लोगों को सबसे बाजारों में, मेट्रो स्टेशन के नीचे, रेलवे स्टेशनों पर आसानी से ये चाट मिल जाती है।

दौलत की चाट ( फोटो-सोशल मीडिया )

दिल्ली में बेस्ट दौलत की चाट

सीताराम बाजार

दौलत की चाट खाने के लिए दिल्ली की सबसे मशहूर गुप्ता जी की दुकान (धनी राम राकेश गुप्ता) है। गुप्ता जी की दुकान गली आर्य समाज, सीताराम बाजार में है।

चांदनी चौक

दिल्ली से सबसे फेमस बाजार चांदनी चौक में दौलत की चाट के विक्रेता जगह-जगह पर है। यहां पर अधिकतर किन्नरी बाजार और पराठे वाली गली के चौराहे पर दौलत चाट के विक्रेता मिल जाते हैं।










Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story