×

Lucknow Best Dosa: अगर आप लखनऊ के बेस्ट डोसा पॉइंट की तलाश में हैं, तो इन बेस्ट जगहों पर लगवाएं डोसा प्लेट

Lucknow Best Dosa: साउथ इंडियन खाने में डोसा के अलावा और भी बहुत से व्यंजन हैं लेकिन कुरकुरे डोसा-सांभर की बात ही अलग है। आइए आपको बताते हैं लखनऊ में आप कहां पर एक दम बेस्ट डोसा खा सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Nov 2022 8:14 AM GMT
Best dosa in lucknow
X

लखनऊ का बेस्ट डोसा (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow Best Dosa: साउथ इंडियन खाने की चाह रखने वालों लोगों के लिए चाहे तमिलनाडू का डोसा-सांभर हो या फिर लखनऊ का, उनको तो सिर्फ स्वाद से मतलब होता है। घी में भुंजा हुआ कुरकुरा डोसा, नारियल चटनी और चटपटे सांबर के साथ जब परोसा जाता है तो एक-एक बाइट में जो जायकेदार लजीज स्वाद मुंह को मिलता है बहुत ही आनंद का अनुभव होता है। वैसे तो साउथ इंडियन खाने में डोसा के अलावा और भी बहुत से व्यंजन हैं लेकिन कुरकुरे डोसा-सांभर की बात ही अलग है। आइए आपको बताते हैं लखनऊ में आप कहां पर एक दम बेस्ट डोसा खा सकते हैं।

लखनऊ का बेस्ट डोसा पॉइन्ट

अन्ना डोसा पॉइंट

लखऩऊ के अन्ना डोसा पॉइंट में आपको स्वादिष्ट आलू और मसालों के साथ कुरकुरे डोसा मिलते हैं। यहां आपको डोसा के अलावा बाकी के साउथ इंडियन डिश भी मिलेंगे। भले ही देखने में ये थोड़ा छोटा पैकेट जैसा लगता है पर है बिल्कुल बड़ा धमाका।

अन्ना डोसा अब तक के सबसे अच्छे बजट फ्रेंडली डोसा स्थानों में से एक है। लखनऊ में यहां एमिटी के छात्रों की भीड़ हमेशा लगी रहती है।

स्थान: 3/359, विराज खंड रोड, विनमरा खंड, गोमती नगर

लागत: 160 रुपये लगभग दो के लिए

समय: सुबह 10 बजे - रात 10 बजे

तमिलनाडु दक्षिण भारतीय डोसा

परेशान न होईए, हम आपको डोसा खाने के लिए तमिलनाडु नहीं भेज रहे हैं। क्योंकि इसका नाम ही ऐसा है। दरअसल तमिलनाडू साउथ इंडियन डोसा लखनऊ में नीलकंठ के पास स्थित एक बेस्ट डोसा खाने की जगह है। एक बार आप यहां आएंगे, तो बार-बार आने की जिद्द करेंगे। यहां एक बार में 10-12 लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है। आप यहां पर डोसा पार्टी भी कर सकते हैं। क्रिस्पी और क्रीमी पनीर मसाला डोसा जरूर ट्राई करें।

स्थान: 3/111, विवेक खंड, गोमती नगर, लखनऊ

लागत: 250 रुपये लगभग दो के लिए

समय: दोपहर 12 बजे - रात 11 बजे

फोटो- सोशल मीडिया

करी लीफ

राजधानी लखनऊ का हजरतगंज इलाका एक ऐसी जगह है जहां पर आप कभी भूखे नहीं रह सकते हैं। यहां आपको खाने के साथ पीने के लिए कई विकल्प मिलेंगे। हजरतगंज अपने बटर मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी के लिए जाना जाता है। यहां की करी पत्ता एक ऐसी जगह है जहाँ आप उत्तर में बैठकर दक्षिण भारत का सबसे अच्छा स्वाद ले सकते हैं।

स्थान: दुकान 3, ईस्ट ब्लॉक, श्री हनुमान मंदिर के पास, हजरतगंज, लखनऊ

लागत: लगभग दो के लिए 500 रुपये

समय: सुबह 10:30 - रात 11 बजे

मार्क्समैन

यह प्रतिष्ठित भोजनालय अपने चीनी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यहां साउथ इंडियन फूड में मिलता है। पुराने जमाने के आकर्षण और मुंह में पानी लाने वाले पकवानों की खुशबू से सराबोर, मार्कसमेन एक प्लेट पर लखनऊ की सबसे अच्छी यादों को परोसता है।

उनका पनीर डोसा ट्राई करें क्योंकि ये वाकई में बहुत गजब का स्वाद देता है।

स्थान: 2, हलवासिया मार्केट के सामने, मकबरा रोड, लालबाग, लखनऊ

लागत: लगभग दो के लिए 600 रुपए

समय: सुबह 9 बजे - रात 10:30 बजे

वृंदावन

अगर आप डोसा लवर हैं, तो वृंदावन लखनऊ में घूमने योग्य स्थानों में आपकी लिस्ट में होना चाहिए। ये अपने फ़िल्टर्ड कॉफ़ी और पेपर मसाला डोसा के लिए सभी के बीच जाना जाने वाला बेस्ट फूड है।

स्थान: पहली मंजिल, 1ए, सरवन प्लाजा कॉम्प्लेक्स, सप्रू मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ

लागत: लगभग दो के लिए 400 रुपए

समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story