×

Best Dhaba in Lucknow: लखनऊ के बेस्ट ढाबा, यहां का स्वादिष्ट भोजन खाने के बाद भी चाटते रहे जाएंगे उंगलियां

Best Dhaba in Lucknow: अगर आप देसी अंदाज का लुफ्त उठाना चाहते हैं, खुले आसमान और खुली हवा में अपनी पसंदीदा फूड खाना पसंद करते हैं तो लखनऊ में कई सारे बेस्ट ढाबा भी हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 20 Dec 2022 8:14 AM GMT (Updated on: 20 Dec 2022 8:14 AM GMT)
best dhaba
X

ढाबा (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Dhaba in Lucknow: चाहे जमाना कितना भी मॉर्डन क्यों न हो जाएं, लेकिन लखनऊ वालों का अंदाज तो देसी हमेशा रहेगा। खाने-पीने के शौकीनों के लिए लखनऊ में वैसे तो बहुत सारे हाई-क्लास रेस्टोरेंट, पब, इनडोर-आउटडोर फूडिंग पॉइन्ट हैं जहां पर आप एयरकंडीशन हॉल में रेकलाइनर जैसी कुर्सी पर बैठकर आराम से खाना खा सकते हैं लेकिन इसके अलावा अगर आप देसी अंदाज का लुफ्त उठाना चाहते हैं, खुले आसमान और खुली हवा में अपनी पसंदीदा फूड खाना पसंद करते हैं तो यहां पर कई सारे बेस्ट ढाबा भी हैं। जो आपको बड़े से गिलास में लस्सी-छाछ के साथ आपके लिए खाना परोसते हैं। तो चलिए इसी कड़ी में लखनऊ के बेस्ट ढाबा पर नजर डालते हैं।

लखनऊ बेस्ट ढाबा
Lucknow Best Dhaba

ब्रेक प्वाइंट ढाबा
Break Point Dhaba

लखनऊ के चिनहट में ब्रेक पॉइन्ट ढाबा खाने की बेस्ट जगहों में से एक है। सालों पहले जो ढाबा एक सामान्य ढाबा होता था, वहीं अब खाने के शौकीनों ने इसे बेस्ट ढाबा में परिवर्तित कर दिया है। यहां पर आप बैठकर खाना खाने के अलावा पैक भी करवा सकते हैं। यहां आपको वेज से लेकर नॉनवेज भी मिलता है।

Location: Anaura Chowki, Chinhat, Faizabad Road, Indira Nagar, Lucknow

स्थान: अनौरा चौकी, चिनहट, फैजाबाद रोड, इंदिरा नगर, लखनऊ

समय: दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक

फौजी ढाबा
Fauji Dhaba

सभी ढाबों के राजा के तौर पर लखनऊ के फौजी ढाबा को जाना जाता है। 24 घंटे चलने वाला ये ढाबा है। यहां पर आप कड़ाही पनीर से लेकर जीरा राइस के साथ गरमा-गरम बटर नॉन रोटी खाएंगे तो आपको मदहोश कर देगा। यहां पर खुली हवा में बैठकर फौजी ढाबा के स्वादिष्ट भोजन को खा सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव के बाद यहां आकर आप फौजी ढाबा पर खाना खा सकते हैं।

स्थान: सीतापुर रोड, जानकी प्रसाद पेट्रोल पंप के पास, बरगाड़ी, बख्शी का तालाब, नवी कोट नंदना।

Location: Sitapur Rd, Near Janaki Prasad Petrol Pump, Bargadi, Bakshi Ka Talab, Navi Kot Nandana.

समय: 24x7

कुक्कू दा ढाबा
Kukku Da Dhaba

लखनऊ के गोमती नगर में कुक्कू दा ढाबा बहुत चर्चित जगह है। ये आउटलेट पत्रकारपुरम बाजार में स्थित है। यहां आप अपने परिवार के साथ पौष्टिक भोजन को ग्रहण कर सकते हैं। चारपाइयों में लकड़ी के तख्तों पर बैठकर आप यहां के सबसे बेस्ट फूड का मजा ले सकते हैं। ये बिल्कुल देसी अंदाज में आपको खाना परोसते हैं।

स्थान: 1/97, विराम खंड, गोमती नगर, लखनऊ

Location: 1/97, Viram Khand, Gomti Nagar, Lucknow

द अर्बन ढाबा
The Urban Dhaba

द अर्बन ढाबा जायकेदार भोजन के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको एकदम स्वादिष्ट घर जैसा स्वाद देने वाला भोजन मिलेगा। यहां की क्वालिटी भी एकदम बेस्ट रहती है। अगर आप भूखे हैं और सोच रहे हैं कि क्या ऑर्डर करें तो पनीर लबदार, 5 बिरयानी, जंगली मुर्ग या रहरा मटन में से कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां आप वेज-नॉनवेज दोनों तरह की थाली भी ऑर्डर कर सकते हैं।

स्थान: 3/187 विवेक खंड, गोमती नगर स्पेंसर के ऊपर

Location: 3/187 Vivek Khand, Gomti NagarAbove Spencer's

समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

पंजाबी ढाबा
The Punjabi Dhaba

पंजाबी ढाबा भोजनालय लखनऊ में नाममात्र की कीमत वाले ढाबों में से एक है, जिसमें स्वादिष्ट भोजन उदार मात्रा में परोसा जाता है। रात के समय ये ढाबा आपको आधे से ज्यादा भरा हुआ मिलेगा। लोग यहां के खाने के दीवाने हैं। यहां के फूड के लिए स्विगी और जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं।

स्थान: आनंदी वाटर पार्क के पास, फैजाबाद रोड, गोमती नगर, लखनऊ

Location: Near Anandi Water Park, Faizabad Road, Gomti Nagar, Lucknow

समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story