×

Best Food Places in Ghaziabad: गाजियाबाद के इन मशहूर व्यंजनों को खाने से चूकिएगा नहीं, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Best Food Places in Ghaziabad: गाजियाबाद आपको भारत के कई राज्यों जैसे राजस्थानी, मराठी, बंगाली और गुजराती से लेकर अन्य कई जगहों के स्पेशल फूड का आनंद लेने का मौका देगा।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Jan 2023 1:36 AM GMT
ghaziabad famous street food
X

गाजियाबाद का मशहूर स्ट्रीट फूड (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Food Places in Ghaziabad: गाजियाबाद, जिसे औद्योगिक शहर के नाम से जाना जाता है वो उत्तर प्रदेश का एक घनी आबादी वाला शहर है। गाजियाबाद दिल्ली से लगभग 42 किमी की दूरी पर स्थित है। गाजियाबाद अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आप चाट, मूंगलेट, दही भल्ले आदि जैसे पारंपरिक स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। मुगल शासन के कारण शहर में मुगलई व्यंजन भी बहुत पसंद किए जाते हैं।

गाजियाबाद आपको भारत के कई राज्यों जैसे राजस्थानी, मराठी, बंगाली और गुजराती से लेकर अन्य कई जगहों के स्पेशल फूड का आनंद लेने का मौका देगा। ऐसे में अगर आप गाजियाबाद में बेस्ट फूड की तलाश में हैं तो आइए आपको गाजियाबाद की सबसे पसंद की जाने वाली जगहों के बारे में बताते हैं।

गाजियाबाद में खाने के लिए मशहूर जगहें
Famous Places to eat in Ghaziabad

मूंगलेट वाला (घंटा घर)
MOONGLET WALA(GHANTA GHAR)

(Image Credit- Social Media)

मूंगलेट गाजियाबाद का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। ये चटपटे, नमकीन, दाल से बना हुआ व्यंजन है। ये स्वादिष्ट व्यंजन कुछ-कुछ ऑमलेट से मिलता-जुलता है, इसलिए इसका नाम मूंगलेट पड़ा। जोकि मूंग की दाल से बना होता है।

दीपक कांजी वड़ा (अग्रसेन बाजार)
DEEPAK KANJI VADA(AGRASEN BAZAAR)

दीपक कांजी वड़ा गाजियाबाद में बीते 35 सालों से ज्यादा समय से लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए है। यह यूपी और राजस्थान राज्यों का एक पारंपरिक गर्मियों का नाश्ता है। इसका आनंद लेने के लिए अग्रसेन बाजार जाना पड़ेगा आपको।

लोकनाथ स्वीट्स (गली लोकनाथ, चौपला मंदिर)
LOKNATH SWEETS(GALI LOKNATH, CHAUPLA MANDIR)

ये मिठाई की दुकान इतनी मशहूर है कि इस गली का नाम ही लोकनाथ गली रख दिया गया है। बता हें, इलाके की ये सबसे पुरानी मिठाई की दुकानों में से एक है। जो अपनी स्वादिष्ट रबड़ी और रसमलाई के लिए प्रसिद्ध है। उनकी मिठाइयाँ इतनी ज्यादा पसंद की जाती हैं कि लोग दूर-दूर से यहां मिठाईयों का स्वाद चखने आते हैं।

हाथरस चाट भंडार
HATHRAS CHAAT BHANDAR

(Image Credit- Social Media)

यहां आपको हाथरस की मशहूर आलू टिक्की का स्वाद चखने को मौका मिलेगा। बता दें, हाथरस पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक शहर है जो अपनी रबड़ी और चटपटी, मीठी, नमकीन टिक्की-चाट के लिए जाना जाता है। इसे चटनी और दही के साथ परोसा जाता है। जो बहुत स्वादिष्ट लगता है।

राकेश एग पॉइंट
RAKESH EGG POINT

राकेश एग पॉइंट अंडा प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। वे अंडे को बहुत ही लजीज स्वाद में बदल देते हैं और शानदार रेंज में परोसते हैं। जैसे ही शाम होती है लोग यहां पर गर्म और ताजे अंडे के व्यंजनों का आनंद लेने के लिए इकट्ठा होने लगते हैं।

यादव जी के दही भल्ले
YADAV JI KE DAHI BHALLE

(Image Credit- Social Media)

यादव जी के दही-भल्ले बहुत गाजियाबाद में बहुत मशहूर है। यादव जी सालों से स्वादिष्ट दही भल्ले परोसते आ रहे हैं। दही भल्ला या दाल के तले हुए पकौड़े खाते ही आपको मुंह खाली करने का मन नहीं करेगा। चाहे कोई भी मौसम हो, यहां खरीदारों की भीड़ हमेशा लगी रहती है।

गोयल पान की दुकान(नवयुग बाजार)
GOYAL PAAN SHOP(NAVYUG MARKET)

पान के शौकीनों गोयल पान की दुकान बहुत ही बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर आप अपनी पान खाने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं।

सैय्या जी पूरी वाला (मालीवाड़ा रोड, नेहरू नगर)
SAIYA JI POORI WALA(MALIWARA ROAD, NEHRU NAGAR)

गाजियाबाद में अगर आप भरपेट खाने वाली थाली की तलाश में हैं तो सैय्या जी पूड़ी वाले की दुकान पर पहुंच जाएं। ये गाजियाबाद के नेहरू नगर में मालीवाड़ा रोड पर है। यहां पर आपको थाली में ताज़ी गर्म पूड़ियाँ, मौसमी सब्जी, मसा


लेदार आलू की सब्जी, धनिया की चटनी और एक स्वादिष्ट रायता समेत अन्य व्यंजन मिलेंगे। थाली के दाम भी बहुत ही किफायती हैं। यहां पत्ते की थाली में खाना परोसा जाता है। जो खाने के स्वाद को और बढ़ा देती है।

पंडित होटल (नेहरू नगर)
PANDIT HOTEL(NEHRU NAGAR)

पंडित होटल उत्तर भारतीय शैली का ढाबा है। इस होटल में आपको नवरात्रि में भी थाली उपलब्ध हो जाएगी। जिसमें दो कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की पूड़ियां, आलू की सब्जी, दही, खीर और भी व्यंजन शामिल होते हैं। यहां पर सामान्य थाली, आलू, गोभी, मटर के परांठों का आनंद भी उठा सकते हैं।





Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story