×

Lucknow Kapoorthala Food: लखनऊ के कपूरथला पर खाने की स्वादिष्ट चीजों का है भंडार, यहां देखें

Best Food Places Kapoorthala Lucknow: चलिए आज आपको कपूरथला में खाने की हर मशहूर जगह पर ले चलते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 28 July 2022 5:13 AM GMT
Best Food Places Kapoorthala Lucknow
X

लखनऊ के कपूरथला पर खाने की स्वादिष्ट जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Food in Kapoorthala Lucknow: राजधानी लखनऊ का कपूरथला कभी कोचिंग इंस्टीट्यूट का हब होता था, आज भी है लेकिन कोचिंग के अलावा कपूरथला जबरदस्त जायके के लिए भी मशहूर हो गया है। यहां पर फूड पॉइंट्स, फूड स्टॉल, कैफे, रेस्टोरेंट में इतना टेस्टी फूड मिलता है, तो दूर-दूर से आने-जाने वाले लोग बिना कुछ खाए यहां से जाते नहीं है। हर दिन शाम होते ही कपूरथला चौराहे की चमक कई गुना बढ़ जाती है। चम-चमाते फूड स्टॉल, मम्मी-पापा के साथ टिक्की-बटाशे खाते बच्चे, चटपटा कबाब रोल खाते दोस्त-यारों से सजा ये माहौल वाकई में बहुत ही खुशमिजाज होता है। आपका भी मन कर गया है कपूरथला जाने का। तो चलिए आज ही ले चलते हैं आपको कपूरथला में खाने की हर मशहूर जगह पर।

लखनऊ के कपूरथला में खाने की स्वादिष्ट चीजें
Delicious Food to eat in Kapurthala, Lucknow

कपूरथला-अलीगंज में सर्वश्रेष्ठ चाटवाला
Best Chaatwala in Kapoorthala-Aliganj


1. कपूरथला का सबसे प्रसिद्ध चाटवाला कपूरथला चौराहे पर आर्चीज गिफ्ट और जंबो किंग के सामने खड़ा होता है। यहां पर सबसे अच्छे पानी के बताशे मिलते हैं। यहां पर बटोसे की 20 से ज्यादा चटनी होती है। जोकि हर बटोसे पर एक नया स्वाद देती है।

2. महालक्ष्मी स्वीट्स, यहां आपको सबसे अधिक स्वादिष्ट आलू टिक्की मिलेगी। इतनी कुरकुरी की खाते ही मजा आ जाता है।

3. मोहन स्वीट्स, जोकि राम-राम बैंक चौराहा में है। यहां के बटाशे कुरकुरे और पानी बहुत स्वादिष्ट होता है। मीठे दही, तीखी हरी चटनी और कुरकुरे आलू के वेफर्स के साथ उनकी आलू की टिक्की बहुत जबरदस्त होती है। खाइएगा जरूर।

सबसे स्वादिष्ट बिरयानी और रसीले कबाब
Kapoorthala Best Biryani Kabab


1. अलीगंज में चाहत बिरयानी कॉर्नर सबसे स्वादिष्ट बिरयानी परोसता है। खिला-खिला चावल वो भी कम मसाले वाला और चटनी प्याज नींबू के साथ देता है। कबाब खाते ही एक बहुत अच्छा सा सुकून मिलता है।

3. न्यू बिरयानी कॉर्नर: चाहत की ही तरह ये न्यू बिरयानी कॉर्नर भी बहुत स्वादिष्ट बिरयानी देता है। एक बार जाकर तो देखिए।

3. टुंडे कबाबी: टुंडे कबाब को कौन नहीं जानता है। यहां के व्यंजनों के स्वाद जिसने एक बार ले लिया, वो भूलता नहीं है।

कपूरथला पर बेस्ट रोल
Best Rolls on Kapoorthala


1. कपूरथला पर बेस्ट रोल्स- कपूरथला पर देवा के वेज कबाब रोल्स काफी मशहूर है। इसके अलावा यहां पर गीता वस्त्रालय के सामने राजपूत वेज कबाब देता है, जिसमें पनीर और टमाटर रोल खाते ही मानो एक नई जान आ जाती हो। एक बार ट्राई जरूर करिएगा।

कपूरथला के बेस्ट खस्ता कचौरी समोसा
Kapoorthala Best Khasta Kachori Samosas


1. कपूरथला में राधे लाल स्वीट्स बहुत ही स्वादिष्ट कचौरी परोसता है। जिसको आप जैसे ही मुंह में डालेंगे, तो आपको कचौरी के अंदर के जायकेदार मसालों और सारी सामग्री का जब स्वाद लगेगा, वाह भई वाह बोले बिना रह नहीं पाएगें।

2. अन्नपूर्णा मिठाई हाउस जोकि सेक्टर क्यू, अलीगंज में है। यहां पर खस्ता एकदम थसोथस भरे होते हैं। साथ ही चटपटी पापड़ी और समोसे भी स्वादिष्ट होते हैं।

3. महालक्ष्मी मिठाई के स्वादिष्ट खस्ता, समोसे खाकर आपको मजा आ जाएगा।

कपूरथला की बेस्ट लस्सी
Kapoorthala Best Lassi


1. सफल दूध डेयरी की लस्सी मोटी रबड़ी के साथ ही देता है। इसके स्वाद में और दही में अलग ही स्वाद छुपा रहता है।

2. राम-राम बैंक चौराहा में लस्सी कॉर्नर

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story