×

Honeymoon Packages: हनीमून पर पार्टनर संग इन जगहों की करें सैर, खूबसूरत नजारे सफर को बना देंगे रोमांटिक

Honeymoon Packages: कपल शादी के बाद अक्सर हनीमून पर जाना पसंद करते है। वो ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां उन्हें क्वालिटी टाइम बिताने को मिले। चलिए आज आपको कुछ खास जगह के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 Jan 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 1 Jan 2024 6:00 AM GMT)
Budget Friendly Honeymoon Destinations
X

Budget Friendly Honeymoon Destinations (Photos - Social Media)

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और कपल एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। शादी के बाद कपल्स को अक्सर क्वालिटी टाइम बिताने के लिए हनीमून पर जाते हुए देखा जाता है। हनीमून पर जाने के लिए सभी खूबसूरत और रोमांटिक जगह को पसंद करते हैं ताकि वह अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन वक्त गुजार सकें और शानदार यादें सजा सकें। शराबी अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए कोई खूबसूरत डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगह की जानकारी देते हैं जहां की खूबसूरती में आप अपने पार्टनर के साथ हसीन लम्हे यादों के रूप में संजो पाएंगे।

मालदीव

मालदीव कई लोगों की ड्रीम डेस्टिनेशन है और हनीमून और हॉलीडे एंजॉय करने के लिए लोग अक्सर यहां पर पहुंचते हैं। यह कैसी जगह है जहां पर जाने के लिए आपको किसी विशेष मौसम का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। यही कारण है कि आपको यहां पर हर समय भीड़ देखने को मिलेगी। दिसंबर से अप्रैल के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। सबसे खास बात ये है कि मालदीव की यात्रा आप सिर्फ 85000 हजार में कर सकते हैं जिसमें आपको 3 दिन 4 रात हसीन वादियों में गुजारने का मौका मिलेगा। ये किराया एक व्यक्ति का है। भारतीयों को मालदीव जाने के लिए वीजा के लिए पहले से अप्लाई करने की जरूरत नहीं होती है। यहां पर सभी लोगों के लिए आगमन पर 30 दिन का वीजा मिलता है जिसकी अधिकतम सीमा 90 दिन होती है। इसके लिए आपको केवल वैलिड पासपोर्ट, वैलिड टिकट, मालदीव में रुकने वाली होटल की जानकारी और एक्सपेंस का प्रूफ देना होता ।

सिंगापुर

सिंगापुर एशिया के सबसे खूबसूरत देश में से एक है। शहर को मानव प्रकृति का वरदान प्राप्त है क्योंकि यहां पर आपको कई हसीन नजारे देखने को मिलेंगे। घूमने फिरने के लिए यहां पर कई मनोरंजन स्थल मौजूद है जो पर्यटकों का आकर्षित करते हैं। सिंगापुर में 4 रात 5 दिन को यात्रा एक व्यक्ति 49500 में कर सकता है। कपल्स यहां 1 लाख रुपए में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां के तीन संग्रहालय, जूरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग देखने लायक हैं।

बाली

बाली इंडोनेशिया में मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां की नाइटलाइफ, संस्कृति और लोगों का स्वभाव सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला है। सबसे खास बात यह है कि भारतीयों को बाली का वीजा बिल्कुल फ्री मिलता है और इसके लिए उन्हें किसी तरह के पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ती। बाली घूमने के लिए एक व्यक्ति को 32500 रुपए खर्च करने होंगे इस तरह से कपल बहुत कम बजट में यहां घूमने जा सकते हैं। आप डोमेस्टिक या फिर इंटरनेशनल फ्लाइट के जरिए यहां तक की यात्रा कर सकते हो जो बात यहां जाएंगे तो आपके यहां कहीं सारे हिंदू मंदिरों का दीदार करने के लिए मिलेगा और बहुत सारी गणेश मूर्तियां आपके यहां दिखेंगी।

दुबई

ये एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है जिसकी भारत से दूरी 2475 किलोमीटर है। अगर आप दिल्ली से यहां की फ्लाइट लेते हैं तो सिर्फ 4 घंटे में आप दुबई पहुंच जाएंगे। दुबई में आप 5 रात 6 दिन की यात्रा 52500 रुपए हर व्यक्ति के हिसाब से कर सकते हैं। यानी कपल 1050000 हजार में यहां हनीमून माना सकते हैं। दुबई सबसे प्रसिद्ध जगह यहां की बुर्ज खलीफा इमारत है जो की 828 मीटर लंबी है। इसे देखने के लिए दुनिया पर के लोग यहां पर पहुंचते हैं। इसके अलावा आप बुर्ज अल अरब, दुबई संग्रहालय, डेजर्ट सफारी, दुबई फाउंटेन, दुबई मॉल जैसी जगहों का दीदार कर सकते हैं।

वियतनाम

वियतनाम दक्षिण पूर्व एशिया में बड़ी एक खूबसूरत जगह है। इस देश को भारत के साथ अच्छे संबंधों के लिए जाना जाता है। दोनों देशों के बीच कलर और आर्थिक संबंध दो दशकों से भी पुराना है। हालोंग बे, हनोई, होई एन, हा गियांग जैसी जगह है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप 6 रात और 7 दिन सिर्फ 38500 रुपए हर व्यक्ति के हिसाब से घूम सकते हैं। इस तरह से 80 हजार में आप यादगार हनीमून जर्नी कर सकते हैं।


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story