×

Best Hookah Bar in Lucknow: लखनऊ के इन कैफ और क्लब में परोसा जाता है फ्लेवर्ड हुक्का

Best Hookah Bar in Lucknow: लखनऊ में ऐसी बहुत सारी जगहें में जहां पर हुक्का लोगों को उनकी पसंद के हिसाब से परोसा जाता है। आइए बताते हैं लखनऊ में हुक्का की फेमस कुछ जगहों के बारे में।

Vidushi Mishra
Published on: 27 Dec 2022 1:38 AM GMT
lucknow hookah lounge
X

लखनऊ हुक्का बार (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Hookah Bar in Lucknow: राजधानी लखनऊ में इन दिनों हुक्का का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है। सर्दियों में बार, क्लब में यूथ हुक्का की मांग करते हैं। हुक्का के कई फ्लेवर्स आते हैं जिन्हें ट्राई करने के लिए लोग एक से बढ़कर एक जगहों पर जाते हैं। लखनऊ में ऐसी बहुत सारी जगहें में जहां पर हुक्का लोगों को उनकी पसंद के हिसाब से परोसा जाता है। आइए बताते हैं लखनऊ में हुक्का की फेमस कुछ जगहों के बारे में।

लखनऊ के सबसे चर्चित हुक्का बार
Most popular hookah bars in Lucknow

साइन इन कैफे, अलीगंज
SIGN IN CAFE, ALIGANJ

ये जगह न केवल अपने स्वादिष्ट फूड के लिए और डिजाइनिंग के लिए फेमस है बल्कि हुक्के के लिए भी काफी मशहूर है। यहां पर कई फ्लेवर्स का हुक्का सजाया जाता है। जिसे बीच में चेंदज भी किया जा सकता है। यहां पर बड़ा महाराजा हुक्का का आनंद लेने भी लोग आते हैं।

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

स्थान: बी -35, सेक्टर-एच, पप्पू स्टोर के पास, अलीगंज, लखनऊ।

द पेडलर्स, मदन मोहन मालवीय मार्ग
THE PEDDLERS, MADAN MOHAN MALVIYA MARG

लखनऊ का ये कैफे युवाओं की पसंदीदा जगह है। यहाँ आप जब देखेंगे तो कॉलेज स्टूडेंट आपको हमेशा बैठे मिलेंगे। यहां पर लग्जरी हुक्का मिलने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट भोजन भी परोसा जाता है। यहां सबसे ज्यादा लोगों को इनडोर-आउटडोर बैठने की व्यवस्था अच्छी लगती है जिसे आप मौसम के हिसाब से तय कर सकते हैं।

समय: सुबह 11 बजे से रात 11:30 बजे तक

स्थान: 17/1, मदन मोहन मालवीय मार्ग, बटलर पैलेस के पास, लखनऊ

हाईडआउट कैफे, गोमती नगर
HIDEOUT CAFE, GOMTI NAGAR

लखनऊ के सबसे किफायती हुक्का के लिए हाईडआउट कैफे मशहूर है। सुंदर थीम बेस्ड डिजाइन दीवारे, जोकि सेल्फी लेने के लिए बेस्ट पाइंट तो हैं ही। साथ ही यहां लेटेस्ट फ्लेवर के हुक्का भी उपलब्ध रहते हैं। जिन्हें अपनी मर्जी से कस्टमाइज कर सकते हैं।

समय: सुबह 10:30 से रात 10:30 बजे तक

स्थान: 1/5, कठौता चौराहा के पास, विनम्र खंड, आईसीआईसीआई बैंक के सामने, गोमती नगर, लखनऊ

रेड कार्पेट कैफे, गोमती नगर
RED CARPET CAFE, GOMTI NAGAR

रेड कार्पेट कैफे गोमती नगर की सबसे फेमस जगहों में से एक है। यहां पर आपकी पसंद के हिसाब से हुक्के को कस्टमाइज किया जाता है। यहां अधिकतर समय ओपन माइक शो, लाइव शो, कॉम्पटीशन होते रहते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

समय: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक

स्थान: 2/81, पत्रकार पुरम क्रॉसिंग, विराम खंड, गोमती नगर, लखनऊ

बंकर क्लब, आलमबाग
BUNKER CLUB, ALAMBAGH

लखनऊ के आलमबाग में बंकर क्लब बहुत ही फेमस है। यहां पर कम दामों में बेस्ट हुक्का लगाया जाता है। यूथ अधिकतर यहां आपको दिखाई देंगे। इसके अलावा यहां के स्वादिष्ट चाइनीज फूड का आनंद लेने भी आते हैं।

समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

स्थान: बेसमेंट एक्यूमेन इन, सेक्टर-बी, फीनिक्स मॉल के पीछे, आलमबाग, लखनऊ।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story