×

Best Mutton Handi In Ranchi: रांची में मिलता है बेहतरीन हांड़ी मटन, जिसके स्वाद को चखने दूर -दूर आते है लोग

Best Mutton Handi In Ranchi: अगर आप भी हांडी स्टाइल मटन खाने के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। क्योंकि यहाँ मिलने वाले हांड़ी मटन का स्वाद बेजोड़ है जिसका आप फुल लुत्फ उठाएंगे।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 29 Jan 2023 2:03 AM GMT
Best Mutton Handi In Ranchi
X

Best Mutton Handi In Ranchi (Image credit: social media)

Best Mutton Handi In Ranchi: अगर आप भी हैं मटन खाने के शौक़ीन तो आइये झारखंड की राजधानी रांची। जी हाँ , रांची में मिलने वाले हांड़ी मटन का लुफ्त उठाने के लिए लोग दूर -दूर से आते हैं। ख़ास कर न्यू अलकापुरी में स्थित सलाइवा हांडी मटन पॉइंट पर लोगों का दिन -रात लगने वाला जमावड़ा इसके बेहतरीन स्वाद का साक्षी है। यहाँ पर मिलता है आपको मटके वाला मीट। ख़ास बात यह है कि यहाँ पर एक या दो नहीं बल्कि एक साथ पचास अलग - अलग हांडियों में मटन तैयार किया जाता है।

अगर आप भी हांडी स्टाइल मटन खाने के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। क्योंकि यहाँ मिलने वाले हांड़ी मटन का स्वाद बेजोड़ है जिसका आप फुल लुत्फ उठाएंगे। हालाँकि ज्यादातर लोग टेकअवे का विकल्प चुनते हैं लेकिन आप इसमें भी भोजन कर सकते हैं। आपको बता दें कि यहाँ पर मटन हांडी पूरे दो रूपों में उपलब्ध है - 1 किग्रा और 1/2 किग्रा। इसके साथ, आपको रोटी/चावल/लिट्टी आदि के विकल्प भी मिलते हैं। गौरतलब है कि वे आपको टेकअवे में पूरी हांडी भी देते हैं।


मटन बनाने का है बेहद ख़ास तरीका

सलाइवा हांडी मटन में मटन बनाने का बेहद ख़ास तरीका है। मटन बनाने के लिए प्याज़ को उसके आपात में तौल कर लिया जाता है। बता दें कि 400 ग्राम कटे हुए प्याज़ में 20 से 25 पीस मटन, तेल और मसालों को मिलाकर इन्हें एक हांड़ी में भरा जाता है। फिर उसे गुँधे हुए आटे से सील पैक कर धीमे कोयले की आंच पर घंटो पकने के लिए चढ़ा दिया है। बीच में बीच में शुरुआत में 5 मिनट के बाद हांडियों को अच्छे से हिलाया जाता है ताकि सभी मसाले ठीक से मिल सके। फिर एक डेढ़ घंटे के बाद हांडीं के ढक्कन को खोल कर मटन चलाया जाता है। फिर उसे उसी धीमी आंच में ढक्कन समेत पकने को छोड़ दिया जाता है। लगभग दो से ढाई घंटे के बाद मटन को आंच से उतारा जाता है। इतने लंबे और धीमे प्रोसेस में बनने के कारण मटन का स्वाद बेहतरीन होता है। जिसे खाने वाले दीवानों की एक लंबी फेहरिस्त है।


सलाइवा हांडी मटन में क्वालिटी का रखा जाता विशेष ध्यान

मात्र साथ वर्ष पुराने सलाइवा हांडी मटन पॉइंट के मालिक के अनुसार उनके यहाँ मटन के क्वालिटी से लेकर तेल मसालों के भी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि उनके यहाँ खस्सी के मीट का ही प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं सलाइवा हांडी मटन में सारे मसाले केरेला से आते हैं। साथ ही उनके मटके वाले मीट में साबुत लहसुन का भी विशेष स्थान है। अगर कोई नॉन वेग प्रेमी रांची आया है और उसने सलाइवा हांडी मटन आकर यहाँ का मटन नहीं खाया टी जायके का बड़ा हिस्सा उसका खाली रह जाता है।

पता

सलाइवा हांडी मटन

न्यू अलकापुरी, अलकापुरी, दाउद नगर, रांची, झारखंड

फ़ोन

+91 94701 62172

लिट्टी, लच्छा पराठा और चावल मिलते हैं साथ

घी में डूबे हुए लिट्टी और मटन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन आप यहाँ आकर try कर सकते हैं। साथ यहाँ मिलने वाले लच्छा पराठे का स्वाद भी आपको काफी पसंद आएगा। इसके अलावा प्लेन चावल के साथ मटन का लुत्फ़ उठाने में भी आपको सुखद अहसास होगा।

कीमत

500 kg के मटन हांड़ी की कीमत 700 रूपये

1kg के मटन हांड़ी की कीमत 1400 रूपये

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story