×

Best Pav Bhaji in Lucknow: लखनऊ में सबसे बेस्ट पाव-भाजी यहां मिलती है, एक बार खाएंगे फिर बार-बार आएंगे

Lucknow Best Pav Bhaji: अगर आप राजधानी लखनऊ में हैं, और आप पाव-भाजी खाने के लिए इच्छा जाग्रत हो गई है, तो यहां पर बहुत सारी जगहों पर एकदम स्वादिष्ट पाव-भाजी मिलती है।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Feb 2023 2:15 AM GMT (Updated on: 16 Feb 2023 2:16 AM GMT)
Best Pav Bhaji in Lucknow: लखनऊ में सबसे बेस्ट पाव-भाजी यहां मिलती है, एक बार खाएंगे फिर बार-बार आएंगे
X

Best Pav Bhaji in Lucknow: कई तरह की सब्जियों के मेल-जोल से बनी भाजी को घी में सने हुए मुलायम पाव के साथ खाने का अलग ही आनंद है। सुबह के नाश्ते में अगर पाव-भाजी मिल जाए, तो ऐसा लगता है कि पूरा दिन स्वाद से भर गया। मौसम चाहे जैसा भी हो, पाव-भाजी हमेशा आपके लिए तैयार रहती है। हां सर्दियों में मौसमी सब्जियों का फ्लेवर और ज्यादा उभर के आता है।

ऐसे में अगर आप राजधानी लखनऊ में हैं, और आप पाव-भाजी खाने के लिए इच्छा जाग्रत हो गई है, तो यहां पर बहुत सारी जगहों पर एकदम स्वादिष्ट पाव-भाजी मिलती है। जिसे खाते ही आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगें।

लखनऊ में मशहूर पाव-भाजी (Famous Pav-Bhaji in Lucknow)

बॉम्बे पाव भाजी, हजरतगंज (BOMBAY PAV BHAJI, HAZRATGANJ)

बॉम्बे पाव भाजी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में है। ये लखनऊ की सबसे पुरानी और अच्छी जगहों में से एक है। बता दें, कि पूरे लखनऊ में बॉम्बे पाव भाजी के बहुत सारे आउटलेट्स हैं। जहां पर आपका बहुत ही स्वादिष्ट पाव-भाजी मिलेगी।

समय: सुबह 11:30 बजे से 11:30 बजे तक

स्थान: शाहनजफ रोड, सेंट फ्रांसिस कॉलेज के पास, हजरतगंज, लखनऊ

महालक्ष्मी मिठाई
MAHALAXMI SWEETS

वैसे तो लखनऊ की महालक्ष्मी स्वीट हाउस मिठाईयों, पानी के बताशों, आलू-टिक्की और डोसा के लिए मशहूर है। लेकिन इसके अलावा भी महालक्ष्मी स्वीट हाउस पाव-भाजी के लिए जाना जाता है। भाजी पर मक्खन तैरता हुआ और गरम-गरम पाव आपको एक प्लेट में सर्व किया जाता है। इसके साथ कट हुआ नींबू और प्याज भी सर्व किया जाता है। ऑनलाइन ऑर्डर भी लिए जाते हैं।

समय: शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक

स्थान: पुरनिया चौराहा, अलीगंज, लखनऊ

(Image Credit- Social Media)

बॉम्बे पाव भाजी, गोमती नगर

BOMBAY PAV BHAJI, GOMTI NAGAR

पहले तो आपको बता दें, कि ये बॉम्बे पाव भाजी का कोई आउटलेट नहीं है। लेकिन यहां की स्वादिष्ट पाव भाजी को एक बार खाने के बाद आप यहां बार-बार आएंगे। गोमती नगर की ये पाव भाजी बहुत ही फेमस है।

समय: दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक

स्थान: हुसादिया चौराहा, विराम खंड, गोमती नगर, लखनऊ

पाव भाजी वाला
PAV BHAJI WALA

राजधानी लखनऊ के नाका हिंडोला में बहुत ही लाजवाब पाव भाजी खिलाई जाती है। चटपटी भाजी के साथ पाव, कटे हुए प्याज और कद्दुकस किया हुआ पनीर-गाजर, जिसे गार्निस किया जाता है। बता दें, कि जितना ये देखने में डिलीसियस लगता है उससे कहीं ज्यादा खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। बहुत ही साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए यहां पर पाव-भाजी सर्व की जाती है।

समय: दोपहर 12 बजे से 11 बजे तक

स्थान: 8, गुरुद्वारा रोड, नाका हिंडोला, विजय नगर, लखनऊ

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story