Best Pav Bhaji in Lucknow: मुंह में पानी ला देने वाली पाव-भाजी, लखनऊ में शाम होते ही लग रही खूब भीड़

Best Pav Bhaji in Lucknow: लखनऊ में कई जगहों पर इतनी स्वादिष्ट पाव-भाजी मिलती है कि शाम को एक बार भाजी की कढ़ाई और पाव का तवा चढ़ जाता है तो रात में 11 बजे के बाद ही उतरता है।

Vidushi Mishra
Published on: 22 Dec 2022 1:26 AM GMT
Best Pav Bhaji in Lucknow: मुंह में पानी ला देने वाली पाव-भाजी, लखनऊ में शाम होते ही लग रही खूब भीड़
X

Best Pav Bhaji in Lucknow: सब्जियों और खुशबूदार मसालों से तैयार की हुई चटपटी भाजी और घी में कुरकुरे सेके हुए पाव को एक साथ खाने में बहुत आनंद आता है। स्नैक्स के रूप में अगर आपको कुछ चटपटा सा खाने का मन कर रहा है तो पाव-भाजी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। लखनऊ में कई जगहों पर इतनी स्वादिष्ट पाव-भाजी मिलती है कि शाम को एक बार भाजी की कढ़ाई और पाव का तवा चढ़ जाता है तो रात में 11 बजे के बाद ही उतरता है। इनमें से कई जगह तो ऐसी हैं जहां पर हर तरफ लोगों की भीड़ आपको शाम के समय में दिखाई देनी लगती है। जिसमे तमाम लोग इधर-उधर पाव-भाजी खाते दिखाई देंगे। ये इतनी जबरदस्त है कि कई बार सालों से बिछड़े यारों-दोस्तों को भी लखनऊ की पाव-भाजी मिला देती है।

यहां मिलती है लखनऊ की बेस्ट पाव-भाजी

बॉम्बे पाव भाजी
Bombay Pav Bhaji

स्वादिष्ट मसालेदार मसाला भाजी और ढेर सारे मक्खन से सिके हुए पाव बिल्कुल गरमा-गरम आपको बॉम्बे पावभाजी पर मिलेंगे। यहां पर सड़कों पर आपको पाव-भाजी खाने वालों की भीड़ दिखाई देगी। पाव-भाजी के अलावा आप यहां पर डोसा, इडली, सांभर भी खा सकते हैं।

स्थान: दुकान 408, सहारागंज मॉल, हजरतगंज, लखनऊ

Location: Shop 408, Saharaganj Mall, Hazratganj, Lucknow

पाव भाजी वाला
PAV BHAJI WALA

यहाँ आपको स्वादिष्ट पाव भाजी मिलती है, जिसे कटे हुए प्याज़ के अलावा कद्दूकस किए हुए पनीर और गाजर से सजाया जाता है। साफ-सफाई का यहां पर खासा ध्यान रखा जाता है।

स्थान: 8, गुरुद्वारा रोड, विजय नगर, नाका हिंडोला, लखनऊ

Location: 8, Gurudwara Road, Vijay Nagar, Naka Hindola, Lucknow

समय: दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक

(Image Credit- Social Media)

करी लीफ

Curry Leaf

करी पत्ता अपने दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां का पाव-भाजी भी काफी पसंद किया जाता है। करी लीफ में आप अपने परिवार के साथ ही कभी में नाश्ते में, डिनर में या फिर लंच टाइम पर जा सकते हैं।

स्थान: शॉप 3, ईस्ट ब्लॉक, श्री हनुमान मंदिर के पास, हजरतगंज, लखनऊ

Location: Shop 3, East Block, Near Shree Hanuman Temple, Hazratganj, Lucknow

समय: सुबह 10:30 से रात 11 बजे तक

गोली वड़ा पाव
Goli Vada Pav

अगर आप यहां नहीं गए हैं तो आपने लखनऊ में आप पाव भाजी के अनोखे स्वाद से बहुत दूर हैं। जीं हां गोली वड़ा पाव जोकि वड़ा पाव के साथ ही गरमा-गरम भाजी और मक्खन से भरे हुए रोस्टेड पाव के लिए मशहूर है।

स्थान: बी-3 शिवानी प्लाजा विजय खंड, गोमती नगर, लखनऊ

Location: B-3 Shivani Plaza Vijay Khand, Gomti Nagar, Lucknow

महालक्ष्मी मिठाई
Mahalaxmi Sweets

लखनऊ की सबसे पुरानी मिठाई की दुकानों में से एक महालक्ष्मी स्वीट हाउस में आपको खाने की लगभग सभी चीजें बहुत ही स्वादिष्ट मिलेंगीछ। लेकिन यहां की पाव-भाजी ट्राई करना न भूलिएगा। क्योंकि बाकी जगहों से यहां के पाव-भाजी के क्वांटिटी तो ज्यादा रहती ही है और खाने में यहां के पाव-भाजी का स्वाद घर जैसा लगता है।

स्थान: पुरनिया चौराहा, अलीगंज, लखनऊ

Location: Puraniya Chauraha, Aliganj, Lucknow

समय: शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story