×

Best Place To Visit Mumbai: मुंबई में घूमने के लिए है एक से बढ़कर एक जगह, जरूर करें इन जगहों का दीदार

Best Place To Visit Mumbai : मुंबई एक ऐसी जगह है जहां पर घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे स्थान मौजूद हैं। अगर आप माया नगरी की सैर करना चाहते हैं तो यहां की कुछ प्रमुख जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 Dec 2023 7:15 AM GMT (Updated on: 1 Dec 2023 7:16 AM GMT)
Best Place To Visit Mumbai
X

Best Place To Visit Mumbai

Best Place To Visit Mumbai : मायानगरी मुंबई हम में से न जाने कितने लोगों की ड्रीम सिटी है। कुछ लोग यहां पर जाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो कुछ घूमने फिरने के लिए यहां जाने के बारे में सोचते हैं। मुंबई में कई सारे फिल्म स्टूडियो और सिनेमा हॉल है लेकिन इसके अलावा यहां बहुत सी जगह है जहां पर घूमने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। चलिए आज हम आपके यहां की कुछ शानदार जगह के बारे में बताते हैं जहां घूमने जाया जा सकता।

गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई की एक प्रसिद्ध जगह है। यह ऐतिहासिक इमारत है जिसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादों को जिंदा रखने के लिए बनाया गया है। समुद्र के किनारे स्थित इस स्मारक को 20वीं शताब्दी में बनाया गया था। सूर्यास्त के बाद ये काफी खूबसूरत नजर आता है।

मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव 1920 में निर्मित किया गया था। यह अरब सागर के किनारे नरीमन पॉइंट से लेकर मालाबार क्षेत्र तक फैला हुआ है। इसके घुमावदार रास्तों पर जब लाइट चमचमाती है तो नजारा देखने लायक होता है। जगमगाती हुई इन लाइटों को क्वींस नेकलेस कहा जाता है। यह घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है।

जुहू

यह एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यह पश्चिम मुंबई के समुद्र के किनारे पर स्थित है और यहां पर एक बीच भी है। जुहू बीच के शानदार नजारे का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगह बेस्ट है।

पवई झील

यह मुंबई की एकमात्र कृत्रिम झील है। 1891 में इसे मीठी नदी डीडी पर दो पहाड़ों के बीच बांध बनाकर तैयार किया गया था। मुंबई को जलापूर्ति करना इसे बनाने का सबसे प्रमुख कारण था।। घूमने फिरने के लिए यह जगह बेस्ट है और आसपास वाली हरियाली आपका दिल जीत लेगी।

संजय गांधी नेशनल पार्क

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई में स्थित एक प्रमुख वन्य जीव उद्यान है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसे 1996 में स्थापित किया गया था और यहां कई तरह के वन्य जीवों का संरक्षण किया जाता है। आपको यहां कई प्रकार के पेड़ पौधे, पशु पक्षी देखने के लिए मिल जाएंगे। घूमने फिरने के लिए आज से यह जगह बहुत अच्छी है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story