×

Best Places to visit in Agra: ताजनगरी में घूमने का है प्लान, तो मिस न कर देना यह चमक

Agra Visit Places: ताज नगरी की खूबसूरती के चर्चे तो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फैले हुए हैं। यही कारण है कि यहां विदेशी प्रवासियों की भीड़ भी लगी रहती है।

Kajal Sharma
Published on: 1 March 2023 10:59 AM GMT
agra visiting place
X

Agra famous place(Source: social media)

Best Places to visit in Agra Tajnagari: आप अगर घुमने का प्लान बना रहे हैं, तो आगरा का नाम दिमाग में आना तो लाजमी है। यहां एक ओर जहां ताजमहल की खूबसूरती देखने को मिलती है, तो दूसरी ओर यहां की ऐतिहासिक इमारतें इस खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। ताज नगरी की खूबसूरती के चर्चे तो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फैले हुए हैं। यही कारण है कि यहां विदेशी प्रवासियों की भीड़ भी लगी रहती है। ताज की खूबसूरती और यहां का इतिहास लोगों को अपनी ओर खींच ही लेता है। लेकिन ताजमहल के अलावा और भी कई जगहें हैं जहां लुत्फ उठा सकते हैं।

आगरा में घूमने की जगहें

ताजमहल (Taj Mahal Timing and Tickets Price)

आगरा का नाम लेते ही सबसे पहले ताजमहल का नाम ही जहन में आता है। यहां नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में गिना जाता है। ताजमहल को आमतौर पर "प्यार का प्रतीक" माना जाता है। यह भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। जो भी लोग आगरा में घूमने जाते हैं, वह अपने घुमने की शुरूआत ताजमहल से ही करते हैं। यह मुगलों की वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण कहा जाता है। कहते हैं कि शाहजहां ने यह संगमरमर का मकबरा अपनी पत्नी मुमताज को श्रद्धांजलि के रूप में बनवाया था। यहां पर आज भी शाहजहां और मूमताज की कब्र बनी हुई है।

समय: शुक्रवार को छोड़कर हर दिन सुबह 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक।

रात का दृश्य: रात 8:30 बजे से 12:30 बजे तक।

टिकट: प्रति व्यक्ति 50 रुपये


आगरा का किला (Agra Fort Timing and Tickets Price)

यह ताजमहल के करीब ही स्थित है, जो 380 हजार वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ एक विशाल किला है। यह शहर में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल कहा जाता है। इतिहास कहा है कि यह किला देश पर मुगल साम्राज्य के शासन से पहले ही बना दिया गया था। लेकिन अकबर ने इस किले को नया रूप देने के लिए बलुआ पत्थर से पुनर्निर्माण करवाया था। 16 वीं शताब्दी में हुए इस पुनर्निर्माण के बाद यह किला अधिक आकर्षण का केंद्र बन गया था।

समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक।

टिकट: प्रति व्यक्ति 40 रुपये।


अकबर का मकबरा (Agra Akbar ka Makbara Timing and Tickets Price)

आगरा में बनाया गया यह अकबर का मकबरा जहांगीर ने साल 1613 में बनवाया था। यदि आप भी इतिहास जानने के शौकीन हैं, तो यह आपके घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बता दें कि यह मकबरा लाल बलुआ पत्थर से बनवाया गया है जिसमें कुछ आश्चर्यजनक संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। मकबरे में प्रवेश करते ही छत पर उत्कृष्ट संगमरमर के डिजाइन देखने को मिलेगा। अकबर के वास्तविक भूमिगत मकबरे की ओर रहस्यमय सुलेख मिलेगा।

समय: शुक्रवार को छोड़कर हर दिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक।

टिकट: 15 रुपये प्रति व्यक्ति


मोती मस्जिद (Moti Masjid Timing)

आगरा में स्थित इस मस्जिद की निर्माण साल 1648 में करवाया गया था। शाहजहां ने यमुना नदी के तट पर इस मस्जिद का निर्माण करवाया था, जो आज घूमने के लिए बेहद ही अच्छी जगहों में गिनी जाती है। हालांकि बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। बता दें कि मोती मस्जिद अपने नाजुक डिजाइन और चमकदार सफेद संगमरमर के लिए बेहद ही प्रसिद्ध है।


यही कारण है कि इसे “मोती मस्जिद” का नाम दिया जाता है। लेकिन एक पहलु जो इस मस्जिद की यात्रा करने के लिए कई पर्यटकों को आकर्षित करता है कि कैसे यह चमत्कारिक रूप से ढलान पर कई धनुषाकार मंदी और साइड आर्केड के साथ खड़ा है।

समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक।

टिकट: 20 रुपये प्रति व्यक्ति।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story