×

Places To Visit in Hyderabad: बहुत खूबसूरत है हैदराबाद की ये जगह, सर्दियों में जरूर करें दीदार

Places To Visit in Hyderabad : आज हम आपको हैदराबाद के बारे में बताते हैं, जहां पर आपको सर्दियों में अलग ही आनंद आएगा। बता दें कि हैदराबाद को निजाम के शहर के रूप में जाना जाता है। यहां की ऐतिहासिक संरचनाओं पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 Dec 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 9:01 AM GMT)
Places To Visit in Hyderabad
X

Places To Visit in Hyderabad

Places To Visit in Hyderabad : भारत में घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। बता दें कि पर्यटन एक हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। यहां की संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज सभी मायने में अलग है। यहां हर राज्य की अपनी अलग-अलग खूबसूरती है। अक्सर घूमने जाने के नाम पर सबसे पहला नाम लोगों की जुबान पर हिल स्टेशन का ही आता है। जिनमें सबसे पहले जम्मू कश्मीर, शिमला या फिर दार्जिलिंग का नाम शामिल होता है, लेकिन आज हम आपको हैदराबाद के बारे में बताते हैं, जहां पर आपको सर्दियों में अलग ही आनंद आएगा। बता दें कि हैदराबाद को निजाम के शहर के रूप में जाना जाता है। यहां की ऐतिहासिक संरचनाओं पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां की लजीजदार खाना खासकर यहां की बिरयानी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर कई सारे बाजार हैं। जहां पर आप खरीदारी कर सकते हैं।

भोंगीर का किला

भोंगीर का किला एक अद्भुत जगह है। इसकी विशेषता उसके विचित्र और अनूठे आकार में है। इसका निर्माण चालुक्य वंश के समय में हुआ था और यह ऐतिहासिक संरचना अद्वितीय है। यहां आपको किले में विभिन्न प्रकार के प्राचीन रहस्यमय स्थलों की खोज और जानने का मौका मिलता है। यहां के भव्य संरचनाएं आपको उस समय की यादों में ले जाती हैं, जब इस क्षेत्र में सम्राटों का शासन था।

उस्मान सागर झील

उस्मान सागर झील एक शांत और प्राकृतिक स्थान है। ऐसी जगहों पर समय बिताना बहुत ही आनंद वाला होता है। झील के किनारे पर पिकनिक करना और वहां की शांति और सुंदरता का आनंद उठाना कुछ अलग ही महसूस कराता है। यहां के प्राकृतिक दृश्य और शांत माहौल को से इंसान रिफ्रेश हो जाता है।

गोलकोंडा किला

गोलकोंडा किला तो तेलंगाना का एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। इसका इतिहास और उसकी महत्ता तो कुतुब शाही राजवंश के समय से है। इसकी बुनियाद मिट्टी में रखी गई थी और फिर बाद में ग्रेनाइट से बनाई गई।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story