×

वसंत में बहुत खूबसूरत लगती है भारत की ये जगह, मन मोह लेगी प्राकृतिक सुंदरता

Places to Visit in Spring Season : फरवरी का महीना अपने साथ वसंत की बहार लेकर आता है। चलिए आज हम आपको इस समय घूमने लायक कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 21 Feb 2024 3:45 PM GMT
Places to Visit in Spring Season
X

Places to Visit in Spring Season (Photos - Social Media)

Places to Visit in Spring Season : फरवरी से लगाकर मार्च तक का मौसम काफी सुहावना होता है। घूमने फिरने के लिहाज से यह समय काफी परफेक्ट होता है क्योंकि हर जगह की सुंदरता देखने लायक होती है। अगर आप इस मौसम में किसी ऐसी जगह की यात्रा करना चाहते हैं। जहां पर आपको कई सारी यादें संजोने का मौका मिल जाए। तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जो बहुत खूबसूरत है। भारत की इन जगहों पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और वसंत ऋतु यहां जाने के लिए बेस्ट है।

दार्जलिंग

दार्जिलिंग में दूर-दूर तक हरे-भरे चाय के बागान फैले हुए हैं। अगर आप यहां जाते हैं तो टॉय ट्रेन का सफर करना बिल्कुल भी ना भूलें। ऐसे तो इस जगह का मौसम साल भर सुहावना रहता है लेकिन फरवरी के मौसम में इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। बसंत ऋतु में पहाड़ियां रोड़ोंडेड्रोन और मैगनोलिया के फूलों की खुशबू किसी का भी दिल जीत सकती है। जब आप इन्हें देखेंगे तो आनंद से भर जाएंगे।

दार्जलिंग


मुन्नार

मुन्नार केरल की बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह एक हिल स्टेशन है जहां की यात्रा आपको जिंदगी भर याद रहने वाली है। वसंत ऋतु में इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है क्योंकि आसपास की पहाड़ियों पर लहराते पेड़ पौधे किसी का भी दिल जीत सकते हैं। इस जगह की खूबसूरती आपको किसी जन्नत सा एहसास देने वाली है।

मुन्नार


कश्मीर

कश्मीर तो वैसे भी भारत के स्वर्ग के नाम से पहचाना जाता है। आप यहां पर जाएंगे तो आपको इस बात का अंदाजा भी लग जाएगा किस जगह को आखिरकार जन्नत क्यों कहा जाता है क्योंकि यह वाकई में बहुत खूबसूरत है। यहां पर गर्मी सर्दी और बसंत में अलग-अलग नजारे देखने को मिलते हैं। फरवरी के महीने में यहां रंग-बिरंगे फूल खिल जाते हैं। ट्यूलिप और चेरी के पेड़ों से यहां जो दृश्य निर्मित होते हैं उन्हें देखकर आपको भी देश में पहुंचने का एहसास होने वाला है।

कश्मीर


फूलों की घाटी

उत्तराखंड तो वैसे भी भारत की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यहां पर जुलाई से सितंबर के बीच घूमने के लिए सबसे बेस्ट समय होता है। यहां पर रंग-बिरंगे फूल किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सही मिलता जुलता नजर फरवरी के महीने में भी यहां पर देखने को मिल जाता है। घास के मैदाने में उगने वाले अल्पाइन के फूल किसी चादर की तरह नजर आते हैं और इन्हें देखकर सुकून का एहसास होता है।

फूलों की घाटी


शिमला

दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में रहने वाले लोगों के बीच शिमला सबसे प्रसिद्ध जगह है। अगर आप वीकेंड मौज मस्ती के बीच गुजारना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। अगर आप 2 दिन की मस्ती करना चाहते हैं तो शिमला जाने का प्लान बना सकते हैं। वसंत ऋतु में यहां पर हर तरफ फूल दिखाई देते हैं। जिनकी खूबसूरती आपको हमेशा याद रहेगी।

शिमला


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story