Best Places to Visit in January 2023: जनवरी में घूमने के लिए भारत की इन जगहों पर आपको आएगा रमणीय आनंद, यहां देखें

Best Places to Visit in January in India in 2023: जनवरी में अगर आप अपनी छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये जगह वाकई में आपके लिए बहुत ही बेस्ट साबित होने वाली हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jan 2023 4:13 AM GMT
Best Places to Visit in January 2023: जनवरी में घूमने के लिए भारत की इन जगहों पर आपको आएगा रमणीय आनंद, यहां देखें
X

Best Places to Visit in January 2023: भारत में घूमने लायक बहुत सारी जगहें हैं। जहां पर कभी भी किसी भी मौसम में जाया जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां पर एक विशेष समय अंतराल में जाने पर वहां की चमकती हुई खूबसूरती को देखने का मौका मिलता है। ऐसे में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप नए साल 2023 के पहले महीने जनवरी में घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

जनवरी में अगर आप अपनी छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये जगह वाकई में आपके लिए बहुत ही बेस्ट साबित होने वाली हैं। चलिए फिर चलते हैं ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से चिकने रेत के समुद्र तटों तक, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सभी जगहों की बेहद खास यादों को बटोरने के लिए।

भारत में जनवरी 2023 में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

जयपुर, राजस्थान - द पिंक सिटी
Jaipur, Rajasthan - The Pink City

(Image Credit- Social Media)

'पिंक सिटी', जयपुर अपनी अद्वितीय सुंदरता, शानदार वास्तुकला और जीवंत, शाही इतिहास के लिए विश्व प्रसिद्ध है। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं साथ ही साहित्य और पुस्तकों से काफी लगाव रखते हैं तो जयपुर भारत में जनवरी के महीने में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल जोकि एक वार्षिक साहित्यिक उत्सव है। ये जनवरी के महीने में जयपुर में होता है। आप इस महीने में यहां आकर यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च

2. हम्पी, कर्नाटक
Hampi, Karnataka

(Image Credit: Social Media)

के लिए जाना जाता है: विरुपाक्ष मंदिर, हम्पी विठला मंदिर लोटस पैलेस

खंडहरों का शहर हम्पी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। कर्नाटक में पहाड़ियों और घाटियों में स्थित ये जगह यात्रियों के लिए एक ऐतिहासिक आनंद का केंद्र है। 500 प्राचीन स्मारकों, सुंदर मंदिरों, हलचल भरे बाजार, एतिहासिक विरासतें, इमारतें और विजयनगर साम्राज्य के कुछ मनोरम अवशेषों से घिरा, हम्पी बैकपैकर्स के लिए आनंददायक जगह है। हम्पी एक खुला संग्रहालय है। जहां पर आपको इतिहास से जुड़े कई सक्ष्यों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च

3. जैसलमेर, राजस्थान - द गोल्डन सिटी
Jaisalmer, Rajasthan - The Golden City

(Image Credit: Social Media)

के लिए जाना जाता है: जैसलमेर गढ़ीसर झील में जैसलमेर किला डेजर्ट सफारी

पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित, जैसलमेर भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। थार मरुस्थल में मनोरम टीलों की वजह से इसे 'गोल्डन सिटी' कहा जाता है। सुखद-हवादार मौसम और रंगीन रेतीले इलाके का आनंद लेने के लिए यह भारत में जनवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

अब चाहे आप ऊंट की सवारी करें या डेजर्ट सफारी जैसी एक्टिविटीज करें, थार रेगिस्तान के रेतीले इलाके का आनंद लेने का भी ये सही समय है।

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च

4. मुन्नार, केरल
Munnar, Kerala

(Image Credit: Social Media)

के लिए जाना जाता है: मुन्नार चाय बागान अटुक्कड़ झरने रोज गार्डन मुन्नार

रमणीय हिल स्टेशन मुन्नार अपने चाय बागानों, विदेशी हरी-भरी हरियाली और ऊंची-ऊंची चोटियों के लिए प्रसिद्ध, केरल के पश्चिमी घाट में स्थित है। मुन्नार आपको बहुत ही सुंदर और घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग जैसी कुछ स्पेशल एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

सर्वोत्तम समय: सितंबर से मई

5. पांडिचेरी
Pondicherry

(Image Credit: Social Media)

के लिए जाना जाता है: पैराडाइज बीच, पांडिचेरी अरबिंदो आश्रम ऑरोविले

पांडिचेरी, जिसे पुडुचेरी के नाम से भी जाना जाता है और आमतौर पर लोग इसे पोंडी कहते हैं। जोकि भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। पांडिचेरी प्रसिद्ध रूप से पूर्व के फ्रेंच रिवेरा के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें, कि यह वास्तव में दक्षिण भारत में घूमने के लिए सबसे आकर्षक और मंत्रमुग्ध करने वाली जगहों में से एक है।

तमिलनाडु राज्य में स्थित, पांडिचेरी भारत में जनवरी में घूमने के लिए एक शानदार समुद्र तट वाली जगह है, जहां न केवल दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए सही मौसम का आनंद लिया जा सकता है, बल्कि कई एक्टिविटीज करने और समुद्र तट पर बेस्ट टाइम स्पेंड करने के लिए भी बहुत अच्छी जगह है।

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story