×

Tamil Nadu Travel : तमिलनाडु की इस जगह की एक बार जरूर करें सैर, खूबसूरती कर देगी मंत्रमुग्ध

Tamil Nadu Travel : साउथ इंडिया भारत का एक खूबसूरत राज्य है। यहां की खूबसूरती और पर्यटक स्थल किसी का भी दिल जीत सकते हैं। चलिए आज यहां की कुछ शानदार जगहों के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 20 Feb 2024 11:30 AM IST (Updated on: 20 Feb 2024 11:30 AM IST)
Tamil Nadu Travel
X

Tamil Nadu Travel (Photos - Social Media)

Tamil Nadu Travel : घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार साउथ इंडिया का प्लान दिमाग में जरूर आता है क्योंकि दक्षिण भारत का तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है। जहां की खूबसूरती पूरे विश्व में फेमस है। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक घूमने के लिए आते रहते हैं। यहां पर कांचीपुरम, महाबलीपुरम, त्रिचिल्लापल्ली, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और ऊटी जैसे फेमस प्लेस है। जहां पर घूमने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप ने तमिलनाडु में ऐसी जगह के बारे में एक्सप्लोर किया है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं। जहां घूम कर आपको काफी अच्छा फील होगा।

पुथरी झील

नागरकोइल में स्थित पुथरी झील भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध घूमने वाली जगह में से एक मानी जाती है। यह नागरकोली जिले का बेहतरीन खजाना माना जाता है। छोटे-छोटे पहाड़ों के बीच में स्थित इस जगह को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। मानसून के समय इस झील को देखने का नजारा ही कुछ और होता है।

पुथरी झील


संगुथुरई बीच

आप नागरकोइल में स्थित संगुथुरई बीच जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती बहुत ज्यादा मनमोहक है। यहां आपको समुद्र का नीला पानी, सफेद रेत और समुद्र किनारे मौजूद नारियल के पेड़ काफी ज्यादा पसंद आने वाले हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा कुछ अलग ही होता है।

संगुथुरई बीच


नागराज मंदिर

इस जिले में नागराज का मंदिर भी है जो कि अपने आप में काफी रहस्य से भरा हुआ है। इस मंदिर में वासुकीनाथ की पूजा की जाती है। यहां पर साल भर भक्तों की भीड़ जमा होती है।

नागराज मंदिर


ऑप्शन सेट प्वाइंट

इसके अलावा ऑप्शन सेट पॉइंट पर जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। पहाड़ों के बीच में होने के कारण यहां का दृश्य काफी ज्यादा मनमोहन होता है।

ऑप्शन सेट प्वाइंट




Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story