TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

पाकिस्तान की इन खूबसूरत जगह पर घूमने जाते हैं लोग, यहां हसीन नजरे और शांत वातावरण जीत लेता है दिल

Beautiful Places In Pakistan : पाकिस्तानअक्सर सुर्खियों में छाया रहता है।आप में से बहुत कम लोग होंगे जो यहां के टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानते होंगे। आज हम यहां के कुछ डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 25 Jun 2024 6:20 AM GMT
Beautiful Places In Pakistan
X

Beautiful Places In Pakistan (Photos - Social Media)

Beautiful Places In Pakistan : पाकिस्तान एक ऐसी जगह है जो किसी ने किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में आ ही जाती है। आप में से किसी ने किसी के दिमाग में एक न एक बार तो जरूर आया होगा कि आखिरकार पाकिस्तान में रहने वाले लोग घूमने कहां जाते होंगे। चलिए आज हम आपको पाकिस्तान के कुछ टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताते हैं जिन्हें देखकर आपको लगेगा कि भारत में भी ऐसी जगह होनी चाहिएथी। आपको बता दें कि पाकिस्तान एक बहुत खूबसूरत देश है और यहां पर प्राचीन साम्राज्यों के महलों से लेकर घटिया, झील और झरने सब कुछ मौजूद है। यह सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन ट्रैवल्स को आकर्षित करने का काम करती हैं। चलिए आज आपको इन डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं।

काघन घाटी (Kaghan Valley)

यह घाटी पर्यटकों के बीच एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर फेमसहै। यहां जाने के बाद आपको जन्नत का एहसास होगा। यहां पर पहाड़ हरियाली और खूबसूरत मौसम देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। यह जगह बालाकोट से 64 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।

Kaghan Valley


हुंजा घाटी (Hunza Valley)

यह जगह हिमालय की ऊंची चोटी और हरे भरे मैदानों से घिरी हुई है। इस जगह को पाकिस्तान का छुपा हुआ रत्न कहा जाता है। यहां पर कई सारी टूरिस्ट प्लेस मौजूद है जिसकी खूबसूरती लोगों का आकर्षित करने का काम करती है। यहां की घटिया अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचानी जाती हैं।

Hunza Valley


स्वात घाटी (Swat Valley)

हरे भरे जंगल पहाड़ों नदियों से भरपुरिया घाटी बहुत ही खूबसूरत है। इसे पहले का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। मिंगोरा और मालाम जज्बा यहां का मुख्य आकर्षण है। यहां की खूबसूरती देखने लायक है।

Swat Valley


नीलम घाटी (Neelam Valley)

कश्मीर में मौजूद यह घाटी बहुत ही खूबसूरत है। यहां का वातावरण काफी शांत है। यहां की हरियाली,नदियां और झरने लोगों का दिल जीत लेते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। यहां मठ के नदी का पानी क्रिस्टल की तरह क्लियर है।

Neelam Valley


फेयरी मीडोज (Fairy Meadows)

यह पाकिस्तान के गिलगित बलिस्तान क्षेत्र के दियामर जिले में मौजूद बहुत सुंदर जगह है। पर्यटन के हिसाब से पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत जगह में सेएक है। यहां का शांति से भरा हुआ वातावरण लोगों को आकर्षित करता है।

Fairy Meadows


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story