×

Best Travel Destination In Spring Season: ऋतुराज बसंत के आते ही स्वर्ग सी खिल उठती हैं ये घटियां, जहां खुशबूदार फूलों की बिछी रहती है चादर

Best Travel Destination In Spring Season: अगर आप वसंत ऋतु में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको इस मौसम में भारत की इन खूबसूरत घटियों की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 18 Feb 2025 12:48 PM IST
Best Travel Destination In Spring Season
X

Best Places To Visit In Spring Season (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Best Travel Destination In Spring Season: बसंत पंचमी के जोरदार स्वागत के साथ ऋतुराज बसंत का अब वर्चस्व पूरी धरती पर छाया हुआ है। आम के पेड़ों पर फूटे बौर और रंगबिरंगे मौसमी फूलों की खुशबू से हवा में अजब सी मस्ती छाई हुई है। इस मौसम के दौरान न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही ज्यादा गर्मी, इसलिए यह घूमने के लिए भी बेहतरीन समय माना जाता है।

इस मौसम में भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां हर तरफ खुशबूदार फूल खिलते हैं, जिनका स्वर्ग सा नजारा मन को मोह लेता है। आप अगर इस मौसम में एक वीकेंड ट्रिप प्लान (Weekend Trip During Spring Season) कर रहे हैं तो आपको इस मौसम में भारत की इन खूबसूरत घटियों की यात्रा जरूर करनी चाहिए-

प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है जुकू घाटी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जुकू घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है। बसंत और मानसून के दौरान यहां सबसे ज्यादा फूल खिलते हैं। अपनी विदेशी लिली और जंगली फूलों के लिए जानी जाने वाली यह घाटी बसंत के दौरान फूलों की चादर से ढकी हुई नजर आती है। नागालैंड और मणिपुर की सीमा पर बसी हुई इस घाटी तक पहुंचने के लिए आपको पथरीले रास्तों पर एक लंबी यात्रा करनी होगी। लेकिन आपकी सारी थकान यहां मौजूद सुंदर फूलों से ढकी पहाड़ियों को देखने के बाद मिनटों में फ़ूर हो जाएगी।

प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है युमथांग घाटी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यह घाटी सिक्किम में स्थित है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस स्थान पर आ कर आप रोडोडेंड्रोन, प्रिमुला और खसखस जैसे फूलों से भरी पहाड़ियां देख सकते हैं।

फूलों के शौकीनों को यहां स्थित शिंगबा रोडोडेंड्रोन अभयारण्य जरूर जाना चाहिए, यह 24 किस्म के रोडोडेंड्रोन का घर है।

’पूर्व की फूलों की घाटी’ के नाम से मशहूर युमथांग घाटी बसंत के दौरान स्वर्गलोक की तरह दिखती है।

बसंत में 850 प्रजातियों के फूलों से ढक जाता है कास पठार

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यह क्षेत्र यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के तौर पर लोकप्रिय है, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को दर्शाता है। महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित कास पठार एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है। इसे ’फूलों की घाटी’ भी कहा जाता है। यहां सबसे अधिक फूलों की प्रजातियां सुर्ख चटख रंगों के साथ देखने को मिलती हैं। यह घाटी 850 प्रजातियों के खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूलों से भर जाती है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह पठार कर्वी झाड़ी जैसे कई दुर्लभ फूलों का भी घर है, जो 8 साल में केवल एक बार खिलती है।

उत्तराखंड की फूलों की घाटी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उत्तराखंड की फूलों की घाटी चमोली जिले में स्थित है और अपने रंग-बिरंगे फूलों और हरे-भरे मैदानों के लिए जानी जाती है। यह घाटी बसंत के दौरान फूलों की चादर से ढक जाती है, जिसे देखने के लिए अनगिनत पर्यटक इस खास मौसम में यहां पहुंचते हैं। यहां की यात्रा आपके लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है।

इस घाटी में गुलबहार, आर्किड और पॉपी जैसे जंगली फूलों की सैकड़ों प्रजातियों से भरे घास के मैदानों को देखने का बेहद सुखद अनुभव प्राप्त होता है। बसंत के मौसम में वीकेंड ट्रिप में आपको उत्तराखंड की फूलों की घाटी जरूर जाना चाहिए।

श्रीनगर जहां मिलती हैं 60 से भी अधिक फूलों की प्रजातियां

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बेहद खूबसूरत शहर श्रीनगर अपने ट्यूलिप बगीचे के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस खूबसूरत बागीचे का नाम इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन है, जहां विविध रंगीन के इस फूल की 60 से भी अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। यह बगीचा मार्च से लेकर अप्रैल तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। धरती का स्वर्ग कहलाए जाने वाले कश्मीर का नजारा बसंत के मौसम में और भी अधिक आकर्षक हो जाता है। इस दौरान यह स्थान बर्फीले पहाड़ों और रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ किसी स्वप्नलोक सा दिखाई देता है।



Admin 2

Admin 2

Next Story