×

BEST Places to Visit in UP: नेशनल चंबल वाइल्ड लाइफ सैंचुरी आगरा से बहुत पास, घूमने के लिये बेस्ट जगह

BEST Places to Visit in UP: आगरा से मात्र 1 घंटे की दूरी पर स्थित ये सुंदर अभ्यारण्य चंबल नदी से घिरा हुआ है। आपको बता दें, चंबल को भारत की सबसे स्वच्छ नदी के रूप में जाना जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Jan 2023 3:06 AM GMT
national chambal wildlife sanctuary
X

राष्ट्रीय चंबल वन्यजीव अभयारण्य (फोटो- सोशल मीडिया)

BEST Places to Visit in UP: क्या आपको भी वाइल्ड लाइफ में काफी इंटरेस्ट है। अगर हां तो आपको नेशनल चंबल वाइल्ड लाइफ सैंचूरी के बारे में बताते हैं। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय चंबल वन्यजीव अभयारण्य आगरा से केवल 1 घंटे की दूरी पर है। नेचर लवर्स और वाइल्ड लाइफ में रूचि रखने वालों के लिए ये जगह बहुत ही खूबसूरत और रोमांचक है। यहां पर सबसे ज्यादा घड़ियाल, डॉल्फिन, इंडियन स्किमर्स, कछुए आपको दिखाई देंगे। इनके अलावा भी बहुत सारी जगहें हैं।

आगरा से मात्र 1 घंटे की दूरी पर स्थित ये सुंदर अभ्यारण्य चंबल नदी से घिरा हुआ है। आपको बता दें, चंबल को भारत की सबसे स्वच्छ नदी के रूप में जाना जाता है। यह जगह शहर की भीड़भाड़ से दूर एक बहुत ही शांतप्रिय है। यहां पर आकर आपको वाइल्ड लाइफ से रूबरू होने का मौका मिलेगा। साथ ही यहां के प्राचीन मंदिर और शानदार प्राचीन स्मारक बहुत ही भव्य अनुभव कराते हैं। यहां आकर आप बोटिंग का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं।

घूमने के लिए बेस्ट जगह

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य के रूप में भी जाना जाता है। पर्यटकों के बीच यह चंबल बोट सफारी के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह तीन राज्यों अर्थात मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के संयुक्त प्रयासों से एक प्रमुख संरक्षण परियोजना है। मध्य प्रदेश सन् 1978 में इसे वन्यजीव अभयारण्य के रूप में मान्यता देने वाला पहला राज्य था।

(Image Credit- Social Media)

चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य का मुख्य फोकस लुप्तप्राय घड़ियाल, रेड क्राउन रूफ टर्टल और गंगा डॉल्फ़िन पर रखा जाता है। यह अभ्यारण्य लगभग 5400 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। ये जगह पहाड़ियों और रेतीले समुद्र तटों से भरी हुई है। यह कटियार-गिर शुष्क पर्णपाती वन इको क्षेत्र का हिस्सा है। यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 से संरक्षित है और इसका मुख्यालय मुरैना, मध्य प्रदेश में है।

यह जगह न केवल वन्यजीव प्रेमियों और पक्षियों को देखने वालों के लिए स्वर्ग है, बल्कि छुट्टियों के लिए जाने के लिए भी एक आदर्श जगह है। सामान्य जीप सफारी के साथ-साथ यह राष्ट्रीय उद्यान आपको नदी सफारी, साइकिल की सवारी, ऊंट सफारी, घोड़े की सफारी की सेवा भी प्रदान करता है।

यात्रा करने का बेस्ट समय

यह अभयारण्य हर साल अक्टूबर से जून तक खुलता है।

जुलाई, अगस्त और सितंबर में बंद रहता है।

घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक है।

रहने का इंतेजाम:

यदि आप आगरा, धौलपुर, रणथंभौर और कोटा में ठहरे हैं तो सभी प्रकार के होटल उपलब्ध हैं। चंबल नदी के तट पर भी कुछ जगहें हैं जहां पर आपको टेंट की सुविधा मिलेगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story