×

Best Places Visit in 2022: इस साल ये खूबसूरत जगहें बनी पर्यटकों की पहली पसंद, आप भी यहां मनाए नए साल का जश्न

Best Places Visit in 2022: पिछले कुछ सालों से Covid के कारण घूमने फिरने पर रोक लगी हुई थी। लेकिन इस साल Covid केस में कमी आने के कारण ज्यादातर लोगों ने यात्रा किया।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 17 Dec 2022 1:52 PM GMT
Famous tourist places in the world
X

Famous places in 2022 (Image: Social Media)

Best Places Visit in 2022: पिछले कुछ सालों से Covid के कारण घूमने फिरने पर रोक लगी हुई थी। लेकिन इस साल Covid केस में कमी आने के कारण ज्यादातर लोगों ने यात्रा किया। अगर आप भी नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 2022 के इन पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस पर जा सकते हैं।इस साल कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेस रहें जहां सबसे ज्यादा पर्यटकों की भीड़ हुई।अगर आप भी नए साल पर कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बना रहें हैं तो आप इन 4 जगहों पर जरूर घूमने जाएं,जो इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया :

ये हैं 2022 के सबसे ज्यादा पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस

स्काई गार्डन, लंदन (Sky Garden, London)

लंदन में स्थित स्काई गार्डन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया। इस साल का यह सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस रहा। इसकी खासियत यह है कि यह गार्डन कांच के सुंदर गुंबद के अंदर स्थित है। यह गार्डन देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक है। यह प्लेस खासकर कपल्स के लिए बेस्ट है क्योंकि यह रोमांटिक इवनिंग के लिए एकदम बढ़िया है। बता दें लंदन का यह स्काई गार्डन वॉकी टॉकी की 43 वीं मंजिल पर स्थित है।

सेटास डी सेविला, स्पेन (Setas de Sevilla), Spain

स्काई गार्डन के अलावा स्पेन के सेटास डी सेविला को लोगों ने गूगल पर काफी सर्च किया है। यह जगह देखने में बेहद खूबसूरत है। खास बात यह है कि यह टूरिस्ट प्लेस लकड़ी की सरंचना से बना हुआ है।

Setas de Sevilla, Spain

बता दें यह जगह स्पेन के ला एनकर्नेसिओन (la Encarnacion) पर स्थित है और इस प्लेस को जर्मन के जाने माने आर्किटेक्ट जुरगेन मेयर ने डिजाइन किया था।

तनाह लोत, बाली, इंडोनेशिया (Tanah Lot, Baki, Indonesia)

दरअसल इंडोनेशिया के बाली प्रान्त के समुद्र तट के नजदीक स्थित यह जगह टूरिज्म के लिए काफी फेमस है। इसके पॉपुलर होने का कारण है इसकी अलग बनावट, जो दुनियाभर में मशहूर है और जिसे देखने के लिए दूसरे देश से भी पर्यटक यहां आते हैं। बता दें यह एक मंदिर है जो एक पत्थर के ऊपर बना हुआ है। साथ ही समुद्र तट के नजदीक होने की वजह से यहां तक समुद्र की लहरें भी आती हैं।

हेहा ओशन व्यू,इंडोनेशिया (HeHa Ocean view, indonesia)

इंडोनेशिया का यह फेमस टूरिस्ट प्लेस इस साल पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में शामिल रहा। दरअसल यह इंडोनेशिया देश के गुनुंग किदुल रीजेंसी में नया टूरिस्ट प्लेस है, जो समुद्र तट पर स्थित पहाड़ों और चट्टानों से सटी हुई है।

HeHa Ocean view, indonesia

बता दें इस जगह से समुद्र का व्यू बहुत ही सुंदर दिखता है। इंडोनेशिया के इस खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस को 2022 यानी इस साल गूगल पर खूब सर्च किया गया है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story