×

Cheapest Market In Vadodara: वडोदरा की इन जगहों से करें शॉपिंग, सस्ती कीमत में मिलेगा अच्छा सामान

Cheapest Market In Vadodara : अगर आप घूमने फिरने की शौकीन है और वडोदरा घूमने के लिए जा रहे हैं। तो आपके यहां के कुछ मार्केट में जाकर खरीदारी अवश्य करनी चाहिए। यहां पर आपको स्थानीय परंपरा और हस्तशिल्प को दर्शाने वाली कई सारी वस्तुओं की खरीदारी करने को मिलेगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 6 Dec 2023 1:45 AM GMT (Updated on: 6 Dec 2023 1:45 AM GMT)
Best Shopping Places in Vadoadra
X

Best Shopping Places in Vadoadra

Cheapest Market In Vadodara : घूमने फिरने और शॉपिंग करने के शौकीन तो हर जगह होते हैं और उन्हें अलग-अलग जगह पर जाना बहुत पसंद होता है। शॉपिंग करने के लिए लोग अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां उन्हें कम कीमत में बहुत अच्छा सामान आसानी से मिल जाए। अगर आप भी घूमने फिरने और शॉपिंग करने के शौकीन है और वडोदरा जा रहे हैं तो आज हम आपके यहां से कुछ बाजारों के बारे में बताते हैं जहां आप बहुत ही सस्ती कीमतों में एक से बढ़कर एक बढ़िया आइटम खरीद सकते हैं।

तीन दरवाजा

अगर आप एथनिक परिधानों की खरीदी करना चाहते हैं तो इसके लिए वडोदरा सबसे अच्छी जगह है। यहां का तीन दरवाजा बाजार एथेनिक परिधानों की खरीदी के लिए सबसे बेस्ट है। चाहे आपको बांधनी साड़ी खरीदनी है, सूट या फिर कोई अन्य एथनिक परिधान आप आसानी से यहां से इनकी खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर आपको कुछ ऐसी दुकानें भी मिलेगी जहां पर आप सस्ती कीमत में चांदी खरीद सकते हैं।

मदार मार्केट

एथेनिक परिधानों की खरीदी के लिए मदर मार्केट भी काफी फेमस है। यहां पर आप साड़ी, चनिया चोली, सलवार सूट जैसी एथेनिक ड्रेस खरीद सकते हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग्स की रेंज भी मिलती है जो स्थानीय कलाकारों द्वारा ही बनाई जाती है। इसमें दिखाई देने वाली राज्य की परंपरा और हस्तशिल्प अनुपम होता है।

मांडवी

खरीदारी के लिए मांडवी भी वडोदरा की एक अच्छी जगह है। स्थानीय लोगों के साथ यहां पर पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यहां पर चांदी के आभूषण बहुत ही अच्छे मिलते हैं जिन्हें आप अपने परिधानों के साथ आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यहां सजाने के लिए कई सारी हस्तशिल्प की वस्तुएं भी मिलती हैं। इसके अलावा जूते और यहां पर स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई जाने वाली लटकन भी काफी प्रसिद्ध है।

मंगल बाजार

इस बाजार में आपके हाथों से बनाई गई कई सारी चीज मिल जाएगी। सबसे ज्यादा फेमस यहां की हस्त निर्मित रजाई है जो आपके यहां से जरूर लेना चाहिए। यह रजाईयां काफी गर्म होती है और इन पर की गई अद्भुत कढ़ाई इन्हें सुंदर बनाती है। यहां पर एक से बढ़कर एक वर्क वाली रजाइयों के आप्शन उपलब्ध हैं।

खादी भंडार

अगर आपको अपने घर को सजाने का शौक है तो यह जगह आपको बहुत पसंद आने वाली है। खादी भंडार में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई अलग-अलग डिजाइन की हस्तशिल्प की वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है। आप यहां अपनी मर्जी के मुताबिक ढेर सारी चीज खरीद सकते हैं जो उचित कीमतों पर मिलती है।

नेशनल प्लाजा

अगर आपको फर्नीचर खरीदना है तो वड़ोदरा में उसके लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यहां पर आपके उच्च गुणवत्ता का एक से बढ़कर एक फर्नीचर आसानी से मिल जाएगा, जिसमें बेहतरीन डिजाइन भी रहती है। यहां आप लकड़ी से लेकर बेंत, प्लास्टिक और लोहे हर तरह के फर्नीचर की खरीदारी कर सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story