×

Best Private Cabin Cafes in Kanpur: कानपुर के टॉप 5 प्राइवेट केबिन कैफे, यहां बिताए अपने पार्टनर के साथ बेस्ट क्वालिटी टाइम

Best Private Places for Couples in Kanpur: आइए आपको कानपुर के बेस्ट प्राइवेट कैबिन कैफे के बारे में बताते हैं जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बिना किसी शोर-शराबो और डिस्टरबेंस के क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 31 Jan 2023 5:17 AM GMT
Best Private Cabin Cafes in Kanpur
X

कानपुर में बेस्ट प्राइवेट कैबिन कैफे (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Private Cabin Cafes in Kanpur: कानपुर उत्तर प्रदेश के सबसे मशहूर शहरों में से एक है। पुरानी मिलों और चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध कानपुर दिन-प्रति-दिन आधुनिक और विकसित होता जा रहा है। जिसके चलते अब कानपुर भी मेट्रो सिटी हो गया है। ऐसे में अब वैलेंटाइन वीक आने वाला है। रोमांटिक कपल्स के लिए कानपुर में बहुत सारी जगहें हैं जहां पर आप अपने खुशनुमा पलों को सुनहरी यादों में संजों सकते हैं। आइए आपको कानपुर के बेस्ट प्राइवेट कैबिन कैफे के बारे में बताते हैं जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बिना किसी शोर-शराबो और डिस्टरबेंस के क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

कानपुर के बेस्ट प्राइवेट कैबिन कैफे

लिटिल शेफ
Little Chef

(Image Credit- Social Media)

लिटिल शेफ कानपुर का काफी फेमस कैफे है। लिटिल शेफ में आपको खास मौकों के हिसाब से वैसा ही माहौल मिलेगा। यहां का अत्यधिक स्वादिष्ट भोजन और उत्कृष्ट सेवाएं आपको बहुत पसंद आएंगी। ये अद्भुत रेस्टोरेंट अपनी ज़रूरतों को पूरा करने का मौका देता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ आने का प्लान बना सकते हैं।

पता: 15/198 ए, 15/200, सिविल कोर्ट के पास, सिविल लाइंस, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208001

Address: 15/198 A, 15/200, near civil court, Civil Lines, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

अंतरंग
Antarang

लंच और डिनर के लिए कानपुर में ये अच्छा गंतव्य हो सकता है। यहां आप अपने हिसाब से पार्टी ऑर्गेनाइज करा सकते हैं। वेज और नॉनवेज में कई स्पेशल डिशेस हैं जो आपको बेहद पसंद आएंगी। यदि आप अपने पार्टनर के साथ हैं तो कोई समस्या नहीं है लेकिन परिवार के साथ आने पर ये कैफे आपको पसंद नहीं आएगा।

पता: पार्वती बागला रोड, रेव 3 मल्टीप्लेक्स, तिलक नगर, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208002

Address: Parwati Bagla Rd, Rave 3 Multiplex, Tilak Nagar, Kanpur, Uttar Pradesh 208002

चुंग फा
Chung Fa

जैसा कि नाम से पता चलता है, कानपुर का ये प्राइवेट कैबिन कैफे एशियाई और चाइनीज व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। चुंग फा एक बहुत ही शानदार कैफे है। जिसे आप नॉर्मल कैफे में नहीं गिन सकते हैं। इस कैफे के मेनू पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि उनके पास काफी सारे व्यंजनों की कई सारी वैराईटीज हैं। एशियाई, थाई और चाइनीज व्यंजनों में आपको वेज और नॉन वेज के कई विकल्प मिल जाएंगे।

पता: 94-बी, माल रोड, कैनाल रोड कैंट, नरोला चौराहा के पास, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208001

Address: 94-B, Mall Road, Canal Road Cant., near Narola Chauraha, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

कॉनपोर 1857
Cawnpore 1857

कॉनपोर 1857 कैफे न सिर्फ स्वाद के लिए जाना जाता है बल्कि यहां अन्य चीजें भी इसे असाधारण बनाती हैं। कॉनपोर 1857 उत्तर भारतीय व्यंजनों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां का माहौल आपको खास अवसरों पर कुछ बदला-बदला सा नजर आएगा।

पता: द मॉल रोड, लैंडमार्क टावर्स के पास, सिविल लाइंस, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208001

Address: The Mall Rd, Near Landmark Towers, Civil Lines, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

वाटरसाइड
Waterside

कानपुर में जब सबसे अच्छा रेस्टोरेंट या कैफे चुनने की बात आती है तो आप वाटरसाइड को चुन सकते हैं। चाहे भारतीय, चीनी, एशियाई, अंतर्राष्ट्रीय, समुद्री भोजन, शाकाहारी भोजन हो, सभी कुछ बहुत स्पेशल होता है। वाटरसाइड में आप उदास मन से भी जाएंगे तो भी आपका मन खुश हो जाएगा। क्योंकि यहां का माहौल ही ऐसा रहता है।

पता: द लैंडमार्क टावर्स, 10, मॉल रोड, कानपुर, 208001

Address: The Landmark Towers, 10, Mall Rd, Kanpur, 208001




Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story