×

Romantic Places in Gurgaon: गुड़गांव में कपल्स के घूमने के लिए ये जगहें सबसे बेस्ट, पार्टनर के साथ जाने का बनाएं प्लान

Best Romantic Places to Visit in Gurgaon: साइबर सिटी और टेक्नोलॉजी हब की वजह से गुड़गांव में युवाओं की भीड़ ज्यादा है।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Feb 2023 2:01 PM GMT
places to visit in gurgaon for couples
X

गुड़गांव में घूमने की जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Places to Visit in Gurgaon for Couples: गुड़गांव, जिसे गुरुग्राम के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का एक हिस्सा है। गुड़गांव को साइबर सिटी या टेक्नोलॉजी हब के नाम से भी जाना जाता है। ये हरियाणा का एक प्रमुख शहर है। देश के कोने-कोने से रोजगार की तलाश में आने वाले युवाओं के लिए ये सपनों के शहर के समान है। जहां युवा पढ़ाई के बाद नौकरी करने आते हैं और अपने भविष्य को मेहनत और लगन के दम पर चमकाते हैं।

साइबर सिटी और टेक्नोलॉजी हब की वजह से गुड़गांव में युवाओं की भीड़ ज्यादा है। युवा एक-दूसरे से मिलते हैं समझते हैं बात-चीत होती हैं दोस्ती-यारी और प्यार-मोहब्बत बढ़ती है। ऐसे में अगर आप कपल्स हैं और वीक-ऑफ पर गुड़गांव में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए कई सारे रोमांटिक स्पॉट्स और जगहें हैं। इन कपल फ्रेंडली जगहों पर आप घूम सकते हैं।

गुड़गांव में घूमने के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहें
Best Romantic Places to visit in Gurgaon

1. डीएलएफ साइबरहब
DLF CyberHub

(Image Credit- Social Media)

डीएलएफ साइबर हब गुड़गांव, हरियाणा में एक कॉर्पोरेट पार्क है। यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। यहां बहुत सारी प्रीमियम कैफे-रेस्तरां, शॉपिंग सेंटर और इंजॉय करने की जगहें हैं। यह गुड़गांव में सबसे कपल फ्रेंडली जगह है।

पता: डीएलएफ साइबर सिटी, चरण 2, गुरुग्राम, एनसीआर, हरियाणा, भारत।

2. लेजर वैली पार्क
Leisure Valley Park

लेजर वैली पार्क गुड़गांव में घूमने के लिए एक सुंदर कपल फ्रेंडली पार्क है। दोस्तों और परिवार-वालों के साथ घूमने के लिए गुड़गांव में यह एक शानदार पिकनिक जगह है। पार्क में एक जॉगिंग पार्क, एक बगीचा, संगीतमय फव्वारे और एक छोटा कैफे है। गुड़गांव में कपल्स के घूमने के लिए लीजर वैली पार्क एक रोमांटिक जगह है।

पता: सिटी सेंटर, सेक्टर-29, गुड़गांव, एनसीआर, हरियाणा

3. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
Sultanpur National Park

गुड़गांव में सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का घर है। यह गुड़गांव, हरियाणा में घूमने की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। अपने चाहने वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान को पहले सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से जाना जाता था। गुड़गांव में वर्ड लवर्स के लिए ये बहुत अच्छी जगह है।

पता: गुड़गांव-फारुख नगर रोड, सुल्तानपुर, गुरुग्राम, एनसीआर, हरियाणा

4. दमदमा झील
Damdama Lake


दमदमा झील गुड़गांव शहर के पास एक दर्शनीय स्थल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। कपल्स के लिए गुड़गांव के पास घूमने के लिए यह एक बहुत सुखदायी जगह है। अपने साथी के साथ कुछ प्राइवेट टाइम बिताने के लिए ये एक खूबसूरत जगह है और यह गुड़गांव से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पता: गुरुग्राम-अलवर रोड, सोहमा, गुड़गांव, हरियाणा, भारत।

5. एंबियंस मॉल
Ambience Mall

एंबिएंस मॉल गुड़गांव में कपल्स के लिए एक प्रीमियम डेस्टिनेशन है जो एक ही छत के नीचे फैशन, खाना और मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है। यह गुड़गांव के सबसे बड़े मॉल में से एक है। एंबिएंस मॉल गुड़गांव शहर में कपल्स के घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है।

पता: एंबियंस आइलैंड, डीएलएफ फेज 3, सेक्टर 24, गुरुग्राम, एनसीआर, हरियाणा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story