×

घूमने के साथ शॉपिंग के लिए बेस्ट है हिमाचल प्रदेश का ये शहर, जानें कैसे

पर्यटन के साथ ही मनाली को खरीददारी के लिए भी जाना जाता हैं जहां से सस्ते में कई तरह के सामान ख़रीदे जा सकते हैं।

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 21 April 2021 3:40 PM IST
मनाली के मशहूर बाजार
X

सांकेतिक तस्वीर ( साभार-सोशल मीडिया)

मनाली : अगर घूमना और शॉपिंग करना आपकी अगर हॉबी है तो हिमाचल प्रदेश का शहर मनाली एक रमणीय और प्रसिद्ध खरीदारी स्थल है जो अपने शानदार सामानों के लिए जाना जाता है। यह जगह उन लोगों के लिए बेहद खास है जो तिब्बती सामानों के शौकीन है। गर्मियों का मौसम (Summer Season)आ चुका है और इन दिनों में घूमने के लिए लोग हिल स्टेशन (Hill Station)का रुख करना पसंद करते हैं जहां ठंड रहता है और खूबसूरत( Beautiful) नज़ारे देखने को मिलते है।

इन दिनों में पर्यटकों (Tourist)की पहली पसंद बनता हैं मनाली जो अपने प्राकृतिक सौन्दर्य से सभी को आकर्षित करता हैं। लेकिन पर्यटन के साथ ही मनाली को खरीददारी के लिए भी जाना जाता हैं जहां से सस्ते में कई तरह के सामान ख़रीदे जा सकते हैं। कोरोना से परेशान है और थोड़ा चेंज चाहते है तो स्थिति थोड़ी सामान्य होने लगे तो मनाली जाना अच्छा विकल्प हो सकता है।जानते हैं खूबसूरती के अलावा मनाली के मशहूर बाजारों के बारे में, जो पर्यटकों के लिए काम की बात है।

सांकेतिक तस्वीर, ( साभार-सोशल मीडिया)

छोटा लेकिन काम का बाजार

मनाली माल रोड पर स्थित मनु बाजार काफी छोटा है, लेकिन ये हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। फोटोग्राफर्स के लिए ये जगह खासतौर पर है। यहां किताबें, फुटवियर और कपड़े भी आसानी से मिल जाते हैं। यहां मनाली की लोकल चीजें भी मिल जाएंगी। यहां आकर बिना शॉपिंग किए नहीं जा सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर, ( साभार- सोशल मीडिया)

फेमस तिब्बती बाजार

अगर मनाली गए हैं, तो तिब्बती बाजार से खरीदारी कर सकते हैं। यहां आपको हस्तशिल्प का सामान, जूते, सिल्वर ज्वेलरी और ऊनी कपड़ों समेत कई अन्य चीजें आसानी से मिल जाएंगी। यहां तिब्बती कल्चर देखने को मिल जाएगा। यहां काफी शांत वातावरण भी रहता है।

सांकेतिक तस्वीर, ( साभार-सोशल मीडिया)

शॉपिंग का मजा माल रोड में

मनाली के माल रोड में शॉपिंग करने का अपना मजा है। मनाली आने वाले लोग यहां से खरीदारी जरूर करते हैं। यहां आपको बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक का सामान, घर सजाने के लिए सामान आदि बहुत कुछ आसानी से मिल सकता है। अगर आप मनाली गए हैं, तो फिर यहां से खरीदारी कर सकते हैं, जो आपको अलग अनुभव देगा।


ओल्ड मनाली बाजार

मनाली में सबसे ज्यादा मशहूर जो बाजार है वो है ओल्ड मनाली बाजार। ओल्ड मनाली कई विचित्र कैफे और रेस्तरांओं के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा शॉपिंग विशेष रूप से कपड़े और चेरी के लिए लोकप्रिय है। ओल्ड मनाली अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां आपको लगभग हर तरह का सामान मिल जाएगा। यहां छोटी से लेकर कई बड़ी दुकानें हैं। जहां आपको कपड़े, ज्वेलरी आदि सामान मिल जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी के लिए इस बाजार में सामान मौजूद है।




Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story