Best Shopping Places in Agra: आगरा के इन बाजारों में मिलेगा आपको जरूरत का सारा सामान, वो भी थोक भाव में

Best Places For Shopping in Agra: आगरा के बाजारों से सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली संग्रहणीय वस्तुओं में से ताजमहल की छोटी संगमरमर की प्रतिकृति है। जोकि यहां आने वाला लगभग हर पर्यटक खरीदता है।

Vidushi Mishra
Published on: 5 Jan 2023 2:09 PM GMT
agra market
X

आगरा के प्रसिद्ध बाजार (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Shopping Places in Agra: आगरा उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर स्थित एतिहासिक विरासत वाला बहुत ही खूबसूरत शहर है। दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल भी इसी शहर में है। ताजमहल के अलावा दो अन्य यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल आगरा किले और फतेहपुर सीकरी के साथ मुगल साम्राज्य के स्थापत्य इतिहास और विरासत की एक झलक है। इतिहास प्रेमियों के लिए आगरा वाकई में बहुत ही पसंदीदा जगह है।

यहां पर ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा खाने के शौकीनों के लिए भी बहुत सारी स्वादिष्ट चीजें हैं। सबसे ज्यादा तो आगरा अपने पेठे के लिए प्रसिद्ध है उतना ही जितना ताजमहल के लिए। इन एतिहासिक स्मारकों के साथ ही आपको रास्ते कई सारे सजे-धजे बाजार भी दिखाई देंगे। जो आपको दूर से ही अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। इन बाजारों में सबसे ज्यादा वास्तुशिल्प और हस्तशिल्प के सामान यहां की प्रसिद्धी के तौर पर देखने को मिलेंगे।

आगरा के बाजारों से सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली संग्रहणीय वस्तुओं में से ताजमहल की छोटी संगमरमर की प्रतिकृति है। जोकि यहां आने वाला लगभग हर पर्यटक खरीदता है। आगरा में खरीदारी का दृश्य बाजारों, डिपार्टमेंट स्टोर, खुदरा दुकानों और स्थानीय बाजारों से गुलजार रहता है।

वैसे आमतौर पर देखा जाए तो आगरा कारीगरों, जौहरियों, कढ़ाई करने वालों, कालीन निर्माताओं और बुनकरों जैसे कई लोगों का घर है। जो अपनी बहुमूल्य प्रतिभा दिखाने के लिए यहां आते हैं। आगरा कढ़ाई वाले वस्त्र के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। यहां पर अधिकांश प्रमुख शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ताजमहल के पास ही स्थित हैं, जिनमें सदर बाज़ार, किनारी बाज़ार और मुनरो रोड सबसे प्रसिद्ध हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आपको आगरा के प्रसिद्ध बाजारों के बारे में बताते हैं।

(Image Credit- Social Media)

खरीदारी करने के लिए आगरा के प्रसिद्ध बाजार

सदर बाजार
Sadar Bazaar

सदर बाजार आगरा में खरीदारी करने के लिए सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है जो आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास है। यहां हस्तशिल्प, मिठाई, कपड़ों से लेकर चमड़े के बैग तक सब कुछ आपको मिल सकता है। इसके अलावा खाने के शौकीनों के लिए यहां कुछ स्वादिष्ट शाकाहारी और मांसाहारी भोजनालय है जहां पर लजीज व्यंजन मिलते हैं। इसके अलावा कैफे कॉफी डे जैसे कई कैफे भी बाजार के पास में हैं।

बाजार में खरीदने लायक चीजें

ये तो सभी जानते हैं कि आगरा अपने चमड़े के उत्पादों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस वजह से यहां पर चमड़े का सामान जरूर खरीदें। लेकिन यहां मोलभाव करना न भूलें। इस बाजार में आपको ताज लेदर वर्ल्ड नाम का एक स्टोर हैं जहां आपको लेदर का हर सामान बहुत ही यूनीक मिलेगा।

समय 11:30 AM से 6 PM,

सदर बाजार बंद - मंगलवार

सुभाष बाजार
Subhash Bazar

सुभाष बाजार आगरा का एक और बहुत मशहूर बाजार है। जो आगरा किले के पास जामा मस्जिद के उत्तरी किनारे के पास हलवाई गली में है। हालांकि इस बाजार की दुकानें तो जामा मस्जिद से ही शुरू हो जाती हैं।

सुभाष बाजार से ये सामान खरीदे : रेशम की साड़ियाँ, कुर्ते, क्राकरी का सामान

समय: सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक

सुभाष बाजार बंद - मंगलवार

किनारी बाजार
Kinari Bazaar

किनारी बाजार आगरा की जामा मस्जिद के पास स्थित है। जोकि थोक बाजार के तौर पर जानी जाती है। यहां पर आपको जरूरत का हर सामान थोक भाव में मिल सकता है। बस अच्छा-खासा मोल-भाव करने की जरूरत है।

इस बाजार में खरीदनें वाली चीजें : कपड़ें, चिकन कढ़ाई वाले, हस्तशिल्प, संगमरमर, कांच के बर्तन, गलीचे, चादरें, परदे, चमड़े का सामान

समय: सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक

किनारी बाजार बंद - मंगलवार

(Image Credit- Social Media)

टीडीआई मॉल

TDI Mall

टीडीआई मॉल आगरा में खरीदारी करने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। जोकि ताजमहल के पास फतेहाबाद रोड पर है। यहां पर खरीदारी करने के साथ ही आप वीकएंड पर बच्चों के साथ इंजॉए के लिए भी आ सकते हैं। यहां पर फूड कोर्ट हैं। जहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आप आनंद उठा सकते हैं।

समय: सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक

जूता बाजार
Shoe Market

आगरा में जूता बाजार हींग की मंडी नाम की जगह में है। बता दें, कि ये शहर की सबसे प्रसिद्ध जूता बाजार है। जहां पर आपको एक से बढ़कर एक चमड़े के जूते, बेस्ट, पर्स सबकुछ मिलता है। बस मोलभाव करने की जिम्मेदारी आपकी है।

समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

राजा की मंडी
Raja Ki Mandi

आगरा में राजा की मंडी सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाली बाजारों में आती है। यहां पर इतना किफायती सामान मिलता है कि खरीदारों की भीड़ यहां पर हमेशा लगी रहती है। इस बाजार में आपको कपड़ें, जेवर, रोजमर्रा का सामान, मेकअप का सामान, जूते-चप्पल, दुल्हन के लंहगे, धार्मिक पूजा का सामान, फल, सब्जियां लगभग सब कुछ आपको इस बाजार में मिलेगा।

शाहगंज बाजार
Shahganj Bazar

शाहगंज बाजार आगरा में खासतौर पर कपड़ो, फर्नीचर और चमड़े के सामान के लिए मशहूर है। यहां पर सब्जी मंडी भी लगती है, जिसमें आपको हर तरह की सब्जी थोक भाव में मिल जाएगी।

शाह मार्केट
Shah Market

आगरा में शाह बाजार थोक और खुदरा के लिए जानी जाती है। यहां पर आपको थोक के सामान के साथ ही मोबाइल एक्सेसरीज के भी कई स्टोर मिल जाएंगे। इसके साथ ही अगर आपको पुराना मोबाइल फोन, लैपटॉप खरीदना है तो आप यहां जा सकते हैं।

समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story