×

Best Street Food in Agra: आगरा में खाने की ये चीजें बहुत ही लाजवाब, खाते ही चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Best Street Food in Agra: आगरा न सिर्फ मंत्रमुग्ध करने वाले ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। पेठा की कई वैराइटियों मिलने के साथ ही यहां का स्ट्रीट फूड भी बहुत पसंद किया जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 27 Jan 2023 1:37 AM GMT
Best Street Food in Agra: आगरा में खाने की ये चीजें बहुत ही लाजवाब, खाते ही चाटते रह जाएंगे उंगलियां
X

Best Street Food in Agra: आगरा न सिर्फ मंत्रमुग्ध करने वाले ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। पेठा की कई वैराइटियों मिलने के साथ ही यहां का स्ट्रीट फूड भी बहुत पसंद किया जाता है। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आगरा आपको एतिहासिक धरोहरों के अलावा खाने-पीने के मामले में भी बहुत अच्छा लगेगा। आइए इसी कड़ी में आपको आगरा के बेस्ट स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं।

आगरा बेस्ट स्ट्रीट फूड
Agra Best Street Food

पेठा
Petha

(Image Credit- Social Media)

पेठा आगरा के सबसे प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड में से एक है। पान पेठा से लेकर केसर तक कई प्रकार के फ्लेवर में आपको यहां पेठा मिलेगा। देश के कोन-कोन से लोग आगरा का मशहूर पेठा खरीदने आते हैं।

फेमस जगह: हरि पर्वत चौराहे पर स्थित पंछी पेठा स्टोर।

पराठा
Paratha

अगर आप मुगलई व्यंजन का स्वाद लेना चाहते हैं तो आगरा के परांठे बहुत लाजवाब व्यंजन है आपके लिए। इन परांठों में कई तरह की सामग्री भरी जाती है। जैसे आलू, गोभी, मूली, फूलगोभी, दालों, खोया और भी बहुत कुछ। ऐसे में आगरा आने पर यहां के बेहतरीन परांठे खाना न भूलिएगा। चटनी के साथ गरमागरम परांठे खाने की बात ही अलग है।

फेमस जगह: सिविल लाइंस में स्थित राम बाबू पराठा भंडार।

मुगलई
Mughlai

मुगलई व्यंजन आगरा का ट्रेडमार्क है और मुगल काल से एक पसंदीदा व्यंजन के तौर पर जाना जाता है। मुगलई व्यंजन नॉनवेज के शौकीनों के लिए बहुत ही नंबर 1 डिश है। इसे सूखे मेवों से गार्निश किया जाता है।

फेमस जगह: 23/453 पर चुटकी भर मसाला, महात्मा गांधी रोड, वजीरपुरा रोड।

भल्ला
Bhalla

(Image Credit- Social Media)

आगरा के भल्ला जिसे पूरे भारत में आलू टिक्की के नाम से जाना जाता है। इसे किचन के मसालों, आलू टिक्की और प्याज के लच्छों के साथ परोसा जाता है। आप इसे अपने मन-मुताबिक दही और नींबू के साथ खाया जा सकता है।

फेमस जगह: आगरा कैंट के सदर बाजार में स्थित आगरा चाट हाउस।

नमकीन
Dalmoth

(Image Credit- Social Media)

अगर आपको मीठा ज्यादा पसंद नहीं है और कुछ कुरकुरी और चटपटी हल्की चीज खाने का मन है तो नमकीन, जिसे आगरा में डालमोथ कहा जाता है। इसे आप ट्राई कर सकते हैं। चाय के साथ डालमोथ में आपको कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगें।

फेमस जगह: पंछी पेठा स्टोर में अपनी पसंदीदा दालमोठ खरीद सकते हैं।

तंदुरी चिकन
Tandoori Chicken

जिस तरह हैदराबाद अपनी बिरयानी के लिए प्रसिद्ध है, पश्चिम बंगाल अपने रसगुल्ले के लिए, उसी तरह तंदूरी चिकन आगरा में सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है। हरे पुदीने की चटनी के साथ परोसने वाला यह रसदार चिकन आपको बहुत ही पसंद आएगा। नॉनवेज लवर्स इसे खाते ही ऐसा महसूस करते हैं मानों इच्छा-तृप्ति हो जाती है।

फेमस जगह: मामा चिकन। यह गोपी चंद शिवहरे रोड, सदर बाजार और आगरा कैंट में स्थित है।












Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story