×

Famous Place In Jhansi: झांसी मे घूमने का कर रहे हैं प्लान तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में कर सकते हैं शामिल

Best Famous Place In Jhansi: यहां हर शहर में आपको ऐतिहासिक इमारतें और खाने की फेमस चीजें जरूर मिल जाएंगी। उन्हीं शहरों में गिना जाता है उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर झांसी।

Kajal Sharma
Published on: 11 March 2023 2:10 PM GMT
tourist place in jhansi
X

Jhansi Tourist place

Best Tourist Place in Jhansi: उत्तर प्रदेश में कई टुरिस्ट जगहें हैं जहां आप अपने दोस्तों और के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां हर शहर की अपनी अलग पहचान हैं, कई जगह पर आपको बेस्ट कपड़े मिलेंगे तो कई जगहें अपने ठाठ के लिए जानी जाती है। लेकिन यहा हर शहर में आपको ऐतिहासिक इमारतें और खाने की फेमस चीजें जरूर मिल जाएंगी। उन्हीं शहरों में गिना जाता है उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर झांसी। यहां आपको ऐतिहासिक इमारतें तो मिलेंगी ही लेकिन इसके साथ ही आपको कई अच्छे-अच्छे पर्यटन स्थल भी देखने को मिल जाएंगे। जहां आप अपने परिवार तथा दोस्तो के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

ऐतिहासिक शहर है झांसी


झांसी का किला- Jhansi Fort

उत्तर प्रदेश की बगीरा नामक पहाड़ी पर स्थित झांसी का किला झांसी शहर का केंद्र माना जाता है। झांसी का किला रेलवे स्टेशन से कुल तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो देश के ऐतिहासिक शहरों में गिना जाता है। इस किले के अंदर गणेश जी का मंदिर बना हुआ है, इसके साथ ही इस किले के अंदर युद्ध में शहीदों की युद्ध स्मारक भी बनवाई गई है। झांसी के किले में आप सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक घुम सकते है, लेकिन इसके बाद यहां के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।


रानी लक्ष्मीबाई महल – Rani Laxmibai Mahal

झांसी में स्थित रानी लक्ष्मीबाई महल, रानी लक्ष्मीबाई का निवास स्थान था। यह महल झांसी के किले के कुछ ही दूरी पर स्थित है। जहां आप पैदल भी जा सकते हैं, इस रानी लक्ष्मीबाई के लिए इस महल का निर्माण रघुनाथ राव दृतीय द्वारा करवाया गया था। यह दो मंजिला महल बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक है। जिसकी दिवारों पर बेहद ही सुंदर चित्रकला देख सकते हैं, पशु पक्षियों के चित्र और पेड़ पौधों की अनेक प्रकार की शाखाएं आपको इस कला में देखने को मिल सकती है।


पंचतंत्र पार्क – Panchatantra Park

झांसी का पंचतंत्र पार्क मुख्य पर्यचन स्थलों में गिना जाता है। यह पार्क में चित्रा चौराह के पास स्थित है। यदि आप अपने बच्चों या अपने भाई-बहनों के साथ झांसी घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो पंचतंत्र पार्क आपके लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है। जिसके मुख्य द्वार पर दो शेरों का चित्र बनाया गया है। साथ ही बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले और जगह-जगह पर जानवरों के चित्र बनाए गए हैं।


राजकीय संग्रहालय – Rajkiya Museum

झांसी के राजकीय संग्रहालय को भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जो झांसी के किले से थोड़ी ही दूर स्थित है। यहा आप पैदल या ऑटो रिक्शा के जरिए भी जा सकते है। यहां पर आपको बहुत पुरानी पेंटिंग और मूर्तियां देखने को मिल सकती हैं।


रानी लक्ष्मीबाई पार्क – Rani Laxmibai Park

झांसी में घूमने की जगहों में शामिल रानी लक्ष्मीबाई पार्क बेहद ही सुंदर है। यह शहर के प्रसिद्ध पार्कों में गिना जाता है, जिसके चारों तरफ आपको हरियाली मिलेगी। बच्चों के लिए इस पार्क में कई तरह के अच्छे-अच्छे झूले लगाए हुए है। जिस वजह से यहां पर छोटे बच्चे बहुत ज्यादा मात्रा में आते है। इसके अलावा आस पास रहने वाले लोग कसरत करने के लिए इस पार्क में आते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story