×

Best Tourist Places in India: भारत की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का मजा ही कुछ और, यहां जाने का जल्द बना लीजे प्लान

Best Tourist Places in india: इतिहास से रूबरू होने वाले और घूमने का शौक रखने वालों के लिए भारत में कई बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। इन लाजवाब डेस्टिनेशन के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

Vidushi Mishra
Published By Vidushi MishraNewstrack Network
Published on: 30 March 2022 8:38 AM GMT
Best Tourist Places in India: भारत की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का मजा ही कुछ और, यहां जाने का जल्द बना लीजे प्लान
X

Tourist Places: विविधताओं को संजोय हुए भारत की बात ही अलग है। लोगों के रहन-सहन, बातचीत, तीज-त्योहार, पहनावे से लेकर खान-पान का अनुभव बहुत ही अनोखा है। इस अद्भुत संस्कृति की क्षत्र-छाया में रहना, यहां के इतिहास और विरासत से अवगत होने का अपना एक अलग मजा है। इतिहास से रूबरू होने वाले और घूमने का शौक रखने वालों के लिए भारत में कई बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे।

भारत के इन लाजवाब डेस्टिनेशन के बारे में आज हम आपको बताएंगे। इन जगहों पर जाना पर्यटकों के लिए एक बहुत ही यादगार एक्सपीरियंस होगा। आइए जानते हैं इन चार जगहों के बारे में-

धोलावीरा, गुजरात
Dholavira, Gujarat

इतिहास में कई बार धोलावीरा जगह का जिक्र पढ़ने को मिलता है। गुजरात में धोलावीरा सबसे फेमस सिंधु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता स्थलों में से एक है। इस ऐतिहासिक जगह पर करीब 4500 साल पहले के खंडहर आज भी मौजूद हैं।

साथ ही लोथल भी ऐतिहासिक रूप से काफी चर्चित जगह है। यहां आकर लोथल की यात्रा धोलावीरा के सफर को पूरा कर देती है। घूमने की चाह रखने वालों के लिए धोलावीरा की सफर बेहद ही यादगार होता है। यहां पर आने से आप ग्रेट रण के खारे रेगिस्तानी मैदानों को भी घूम सकते हैं। जहाँ पर आपको चिंकारा गज़ेल्स, नीलगाय (नीले बैल, एशिया के सबसे बड़े मृग), राजहंस और अन्य पक्षी देखने को मिल सकते हैं।

असागाओ, गोवा
Assagao, Goa

बात करें अगर गर्मी की छुट्टियों में घूमने की, सबसे पसंदीदा जगहों में गोवा (Goa) का असागाओ (Assagao) जरूरी चुनिएगा। असागाओ एक ऐसी जगह है जहां पर भारत के सबसे छोटे राज्य का इतिहास और आधुनिकता आपस में टकराती हैं। वैसे तो ये जगह बहुत ज्यादा फेमस नहीं है, साथ ही यहां का समुद्र तट छिपा हुआ है। पर अगर यहां पर कोई एकबार आ जाए, तो यहां की खूबसूरती उसका मनमोह लेती है।

फोटो-सोशल मीडिया

माजुली, असम

Majuli, Assam

असम में माजुली (Majuli) 'लाल नदी की भूमि' में स्थित है। हरी-भरी वादियों और प्रकृति का पास से एहसास करने वालों के लिये ये जगह एक दम परफेक्ट है। साथ ही ब्रह्मपुत्र नदी के इस विशाल रिवर आइलैंड (Brahmaputra River) पर मिसिंग, देवरी और कचारी जनजातियां रहती हैं, जो भारत की अनोखी विविधताओं को संजोय हुए हैं। ये अपने चित्र-परिपूर्ण दृश्यों और आदिवासी संस्कृति के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं।

हेमिस, लद्दाख
Hemis, Ladakh

बेहद खूबसूरत लद्दाख की भव्यता और प्राकृतिक जादू का तो हर कोई दीवाना है। घूमने के लिए यहां का हेमिस नेशनल पार्क (Hemis National Park) पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस है।छ क्योंकि हिम तेंदुओं (Snow Leopard) की आबादी के लिए ये नेशनल पार्क खासतौर पर जाना जाता है। वहीं तिब्बती भेड़िया, यूरेशियन भूरा भालू और लाल लोमड़ी इस नेशनल पार्क में पाई जाने वाली लुप्तप्राय प्रजातियों में से हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story