×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

India Best Tourist Places: वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत में घूमने की ये हैं बेस्ट जगहें, यहां का बनाएं प्लान

Best Tourist Places in India For Senior Citizens: वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही भारत में घूमने की ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जो जगहों उनके बहुत आरामदायक, मनमोहक और सुविधाजनक होगी।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Nov 2022 12:48 PM GMT
best tourist places in india for senior citizens
X

वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Tourist Places in India: भारत में घूमने की बहुत सारी सुंदर-सुंदर जगहें हैं। पहाड़ों से लेकर नदियों तक, झरनों से लेकर समुद्र तक, जंगलों से लेकर एडवेंचर प्लेसेज तक, धार्मिक स्थलों से लेकर एतिहासिक किलों तक हर जगह अपना एक अनोखा एहसास कराती है। बहुत से लोगों का घूमने का शौक होता है। जिसके चलते समय मिलते ही वे अपने पार्टनर के साथ घूमने की प्लानिंग कर लेते हैं। लेकिन बहुत से लोग जिनकी उम्र हो गई हैं, पर उन्हें अभी भी घूमने का शौक है और ये अच्छी बात भी है। वो घूमने के लिए जगहों को चयन नहीं कर पाते हैं। तो आइए आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही भारत में घूमने की ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जो जगहों उनके बहुत आरामदायक, मनमोहक और सुविधाजनक होगी।

जयपुर

सीनियर सिटीजन राजस्थान जाने का मन बना सकते हैं। सर्दियों के मौसम में राजस्थान के कई शहरों में आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां सबसे ज्यादा खूबसूरत पिंक सिटी जयपुर है। यहां के किले, महल इतिहास का बेहद करीब से स्पर्श कराते हैं। साथ ही आप यहां के जायकेदार खाने का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां की लोकल मार्केट में मिलने वाला सामान आपको बहुत ही यूनिक लगेगा।

ऋषिकेश

ऋषिकेश हर उम्र के लोगों के लिए घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। आप ऋषिकेश में आध्यात्म, शांत माहौल के बीच सुकूनभरा समय बिता सकते हैं। यहां आपको कई सारे आध्यात्मिक केंद्र मिल जाएंगे। ऋषिकेश में बहुत ही सारे प्राचीन मंदिर हैं। गंगा घाट पर सुबह-शाम की आरती बहुत ही मनोरम लगती है।

कुर्ग

दक्षिण भारत में घूमने की बहुत सारी जगहें है। ऐसे में सीनियर सिटीजन कर्नाटक के कुर्ग में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां की हरी भरी पहाड़ियां, प्रकृति का सुंदर दृश्य बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस वजह से इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां चिड़ियों की चहचहाहट और झरनों के कलकल की आवाज मानों सारी थकान ही दूर कर देती है। यहां पर आपको सुकून और शांतिप्रिय समय बिता सकते हैं।

वाराणसी

वाराणसी धार्मिक नगरी है। धार्मिक यात्रा करने के शौकीन सीनियर सिटीजन वाराणसी की सैर कर सकते हैं। यहां पर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, मां गंगा घाट पर सुबह-शाम की आरती, प्राचीन मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं। साथ ही यहां अन्य कई पर्यटक स्थलों का दौरा कर सकते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story