×

Best Tourist Places in Kerala: यूं ही नहीं है केरल पर्यटकों को बेहद पसंद, यहां के ये टूरिस्ट प्लेस है काफी फेमस

Best Tourist Places in Kerala: दरअसल नारियल, चाय, काजू, रबर और स्पाइस घोस्ट आदि के कारण इसे केरल के ही पर्यटन विभाग द्वारा दिए गए नाम “God’s Own Country” के लिए भी जाना जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 27 Nov 2022 1:30 AM GMT
Famous places in kerala
X

Kerala (Image: Social Media)

Kerala Tourist Places: यात्रा करने के शौकीन लोगों के लिस्ट में केरल जरूर होता है। दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में केरल का नाम सबसे ऊपर आता है। दरअसल नारियल, चाय, काजू, रबर और स्पाइस घोस्ट आदि के कारण इसे केरल के ही पर्यटन विभाग द्वारा दिए गए नाम "God's Own Country" के लिए भी जाना जाता है। प्रकृति की गोद में बसा यह खूबसूरत राज्य केरल आपको शांति, सुकून देगा। तो आइए जानते हैं केरल के फेमस जगहों के बारे में।

ये हैं केरल के फेमस टूरिस्ट प्लेस

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर

केरल का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, यह मंदिर दुनियाभर में फेमस है। दरअसल भगवान विष्णु का यह सबसे प्राचीन मंदिर है और पूरी दुनिया का सबसे अमीर मंदिर होने का गौरव इसी मंदिर को प्राप्त है।


इतना ही नहीं इस मंदिर की अद्भुत कला देखते ही बनती है और मंदिर के अंदर मूर्तियों की वास्तुकला को देखकर खुश हो मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। केरल का यह मंदिर जितना पुराना है, उतना ही सुंदर है कि आप यहां आने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

तिरुवनंतपुरम

केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम है, इसे त्रिवेंद्रम के नाम से भी जाना जाता है। बता दें इस शहर को अनन्त भगवान का शहर भी कहा जाता है। यह शहर धार्मिक दृष्टि से भी बहुत फेमस और महत्त्व रखता है। दरअसल यहां पर केरल वासियों के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र पद्मनाभस्वामी मंदिर है, जिसे भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता हैं। इस मंदिर का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देश भर से और दूर दूर से यहां पर आते हैं।

देवीकुलम

केरल में स्थित देवीकुलम एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो बहुत लोकप्रिय है। देवीकुलम हिल स्टेशन समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही यह हिल स्टेशन मुन्नार से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां बाइक राइडिंग करने का मजा ले सकते है।


इसके अलावा यहां आस-पास चाय और मसालों के हरे भरे बागान भी हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। खूबसूरत झील और झरने भी इसकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। बता दें यहां पर मां सीता देवी नाम का एक लेक भी है, जो काफी प्रचलित है।

कुमारकोम

भारत की दूसरी सबसे बड़ी झील वैंबनाड़ झील के पास बसा एक गांव कुमार कोम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह जगह अपने बैकवॉटर रिसॉर्ट और बहुत बड़े पक्षी अभयारण्य के लिए भी फेमस है।

वर्कला

केरल के दक्षिणी भाग में स्थित अरब सागर के तट पर बसा यह छोटा सा खूबसूरत शहर यहां की एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए काफी फेमस है। दरअसल यहां आप हिंदू संस्कृति के कई फेमस मंदिर स्थित है जैसे कि जर्दना स्वामी मंदिर, विष्णु मंदिर और शिवगिरी मठ।

अल्लेप्पी (अल्लपुजा)

अल्लेप्पी केरल में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल है, जो अपनी खूबसूरत वादियों से पर्यटक का मन मोह लेती हैं। खासकर यह जगह अपने बैकवॉटर और हाउसबोट के लिए काफी फेमस है। यहां आप हाउस बोटिंग कर सकते हैं और इसमें रात को भी रुक सकते हैं। बता दें अल्लेप्पी में आयुर्वेद स्पा और वैलनेस सेंटर भी उपलब्ध है। यहां आप अल्ले पीना जरूर घूमे। भारत का वेनिस कहा जाने वाला केरल शहर, अलेप्पी केरल की यात्रा में एक अलग ही महत्व रखता है।

मुन्नार

हनीमून डेस्टिनेशन कहा जाने वाला मन्नार केरल का बेहद ही मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां के हरे-भरे घने जंगल, चाय के बागान, पश्चिमी घाटियां और हिल स्टेशन बहुत फेमस है। यहां आपको ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज करने का भी मौका मिल जाएगा और आपको बहुत मजा आएगा। आप यहां खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को कैमरे में कैद कर सकते हैं, आप फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। यहां फेमस एरविकुलम नेशनल पार्क भी स्थित है।

कोच्चि

क्वीन आफ अरेबियन सी कहा जाने वाला कोच्चि अपने विशाल और व्यापारिक बंदरगाह के लिए जाना जाता है, जोकि लगभग 600 सालों से कार्यशील है। यह जगह हरे-भरे जंगलों स्थानीय मसालों की दुकानें और मार्केटप्लेसिस के लिए फेमस है। यह प्राचीन काल से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।


यहां पर सबसे पहला यूरोपीय चर्च स्थित है और कई बीच है, जहां आप पैदल चलना काफी पसंद करेंगे। इसके अलावा यहां आपको सबसे पुराने पुर्तगाली घर भी देखने को मिलेंगे, जो आपको अलग ही एहसास कराएंगे। यहां के मार्केटप्लेसिस पर आपको जरूरत की सारी चीजें उपलब्ध हो जाएंगी।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story