×

Bulandshahr: बुलंदशहर की ये जगहें घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट, महाभारत से जुड़ा है संबंध

Bulandshahr News: बुलंदशहर का इतिहास 1200 साल पुराना है। यह हस्तिनापुर (Hastinapur) से भी काफी नजदीक है, जो कि पांडवों की राजधानी हुआ करता था।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 3 July 2022 12:22 PM GMT
Bulandshahr: बुलंदशहर की ये जगहें घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट, महाभारत से जुड़ा है संबंध
X

मलका पार्क बुलंदशहर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Best Tourist Places In Bulandshahr: अगर आप उत्तर प्रदेश में घूमने का मन बना रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि आपको किन किन जगहों की सैर करनी चाहिए तो आप बुलंदशहर को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह शहर बुलंदशहर जिले (Bulandshahr News) के अंतर्गत आता है, जो कि राजधानी लखनऊ से करीब 410 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बुलंदशहर गंगा और यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। इसकी स्थापना अहिबरन (Maharaja Ahibaran) नाम के राजा ने की थी।

बता दें कि बुलंदशहर का इतिहास 1200 साल पुराना है। यह हस्तिनापुर (Hastinapur) से भी काफी नजदीक है, जो कि पांडवों की राजधानी हुआ करता था। इस शहर में कई सारी प्राचीन, ऐतिहासिक और धार्मिक जगहें हैं, जहां पर घूमा जा सकता है। चलिए जानते हैं कि बुलंदशहर में कौन कौन सी घूमने लायक जगहें हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बुलंदशहर में घूमने वाली जगह (Bulandshahr Mein Ghumne Ki Jagah)

काला आम चौराहा (Kala Aam Chauraha)

यह चौराहा बुलंदशहर के मुख्य ऐतिहासिक स्थल में से एक है। बता दें कि इस जगह पर ब्रिटिश शासन के समय क्रांतिकारियों को फांसी की सजा दी गई थी।

मलका पार्क (Malka Park)

मलका पार्क बुलंदशहर का काफी सुंदर पार्क है, जो बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। अब इस पार्क का नाम अब महात्मा गांधी पार्क रख दिया गया है। यह काला आम चौराहे के पास में ही स्थित है। इस पार्क में झूले से लेकर कसरत करने के लिए मशीने हैं। खास बात यह है कि इसमें एंट्री फ्री है।

गंगा घाट (Ganga Ghat)

गंगा घाट बुलंदशहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह अनूपशहर तहसील में स्थित है, जो कि गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। अनूपशहर बुलंदशहर से 42 किलोमीटर की दूरी पर है। यह बुलंदशहर की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

बेलोन देवी मंदिर (Belon Devi Temple)

यह सर्वमंगला भवानी देवी को समर्पित बुलंदशहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। मान्यता है कि इस मंदिर में आकर सभी प्रकार की इच्छाएं पूरी होती हैं। नवरात्रि के समय में यहां खासी भीड़ देखने को मिलती है।

हर हर महादेव मंदिर (Har Har Mahadev Temple)

यह भगवान शिव का एक मशहूर मंदिर है, जो अनूपशहर में स्थित है। मंदिर के अंदर बहुत बड़ा शिवलिंग है। यह मंदिर बाबा मस्तराम घाट के पास में बना हुआ है।

राजघाट गंगा घाट (Rajghat Ganga Ghat)

यह घाट भी बुलंदशहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों से एक है, जो बुलंदशहर में नरोरा के पास स्थित है। यह घाट बहुत ही सुंदर है। यहां आकर आप घूम सकते हैं।

बारह खंभा (Barah Khamba)

बारह खंभा एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां पर 12 खंबे हैं, जिनमे बहुत ही सुंदर नक्काशी की गई है। वैसे बता दें कि यहां पर 16 खंबे हैं, लेकिन देखने पर यह 12 ही दिखते हैं। इसलिए इस जगह को बारह खंभा के नाम से जाना जाता है।

गंगा घाट कर्णवास (Ganga Ghat Karnavas)

गंगा घाट कर्णवास एक धार्मिक स्थल है। इसका स्थल का संबंध महाभारत से रहा है। कहा जाता है कि महाभारत के एक मुख्य पात्र कर्ण यहां के राजा हुआ करते थे। यह जगह महर्षि दयानंद सरस्वती की तपोस्थली भी है।

दानवीर राजा कर्ण का मंदिर (Danveer King Karna Temple)

यह मंदिर बुलंदशहर के कर्णवास में स्थित है। यहां पर राजा कर्ण की प्रतिमा भी है। कहा जाता है कि राजा कर्ण बेहद दानी थे और प्रतिदिन सवा मन सोना ब्रह्मणों को दान किया करते थे।

बुलंदशहर कैसे पहुंचे

यूपी के बुलंदशहर में रेल और सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस दोनों ही तरीकों से आपको परेशानी नहीं होगी।

बुलंदशहर घूमने का सबसे अच्छा समय

अगर आप बुलंदशहर घूमने जाने वाले हैं तो इसके लिए नवंबर से अप्रैल के बीच का समय काफी अच्छा माना जाता है।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए हमें Google News पर फॉलो करें।

Shreya

Shreya

Next Story