Sabse Kam Abadi Vala Rajya: सबसे कम आबादी वाला ये राज्य, नज़रों को देखते रह जायेंगे आप

Bharat Ka Sabse Kam Abadi Vala Rajya: क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य कौन सा है जहाँ आपको देखने को मिलेंगे खूबसूरत नज़ारे और मिलेगा बेहद सुकून।

Shweta Srivastava
Published on: 15 Oct 2024 3:45 AM GMT
Bharat Ka Sabse Kam Abadi Vala Rajya
X

Bharat Ka Sabse Kam Abadi Vala Rajya (Image Credit-Social Media)

Bharat Ka Sabse Kam Abadi Vala Rajya: अगर आप भी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि भारत में आपको एक ऐसा राज्य मिलेगा जहाँ की आबादी सबसे कम है और यहाँ आपको बेहद सुकून मिलगा। आइये जानते हैं कहाँ है ये जगह और क्या है यहाँ की खासियत।

भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य

भारत का सिक्किम राज्य बेहद कम आबादी वाला है जहाँ की पहाड़ी और वादियों में आपको बहुत ज़्यादा सुकून मिलेगा और साथ ही साथ यहाँ की बौद्ध संस्कृति में भी आपको काफी अच्छा लगेगा। आइये जानते हैं यहाँ आपको क्या क्या ऐसा मिलेगा जहाँ आपको घूमकर काफी अच्छा और रिलैक्सिंग लगेगा।

Sabse Kam Abadi Vala Rajya (Image Credit-Social Media)

आपको बता दें कि सिक्किम राज्य की आबादी 6,80,000 है ऐसे में ये सबसे कम आबादी वाला राज्य है। ये राज्य भले ही सबसे कम आबादी वाला हो लेकिन ये बहुत सी चीज़ों के लिए प्रसिद्ध भी है। ऐसे में यहाँ आपको बेहद दुर्लभ लाल पांडा मिलेगा साथ ही साथ यहाँ आपको विविध वनस्पति और अलग अलग तरह के जीव मिलेंगें। यहाँ का प्राकृतिक माहौल आपको काफी पसंद आएगा।

Sabse Kam Abadi Vala Rajya (Image Credit-Social Media)

हिमालय में स्थित सिक्किम राज्य आपको प्रकृति के बेहद करीब रखते हुए आपको सुकून पहुंचाएगा। साथ ही यहाँ की वादियां आपका मन मोह लेंगीं और आपका मन यहाँ ही रुकने को करेगा। इतना ही नहीं यहीं आपको प्रसिद्ध कंचनजंगा भी मिलगा जो दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची छोटी है। यहाँ आपको बर्फ से ढकें रास्ते मिल जायेंगे जिसपर आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।

Sabse Kam Abadi Vala Rajya (Image Credit-Social Media)

सिक्किम में आपको बौद्ध संस्कृति के भी कई चिन्ह मिल जायेंगे यहाँ आपको बौद्ध मठ मिल जायेंगे जिन्हे पर्यटक दूर दूर से देखने आते हैं। यहाँ पहुंचकर आपको बेहद सुकून और शांति का अनुभव होगा। यहाँ का वातावरण काफी शांत रहता है और ये प्रकृति के बेहद करीब महसूस होते हैं। सिक्किम को लेकर एक और बात काफी ज़्यादा प्रसिद्ध है कि ये पूरी तरह जैविक राज्य है। जो पर्यावरण अनुकूल जीवन को आगे बढ़ाने में मदद करता है। इन सब के अलावा आपको यहाँ के नज़ारे खूब पसंद आएंगे जो आपको प्राकृतिक माहौल के करीब ले जायेंगें। यहाँ का साफ और खूबसूरत वातावरण हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story