×

Bhopal Famous Bars: बहुत फेमस है भोपाल के ये बार और रेस्टोरेंट, यहां मिलेगी टॉप की सर्विस

Bhopal Famous Bars and Restaurants: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है। चलिए यहां के फेमस बार और रेस्टोरेंट के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 26 Feb 2024 5:19 AM GMT
Bhopal Famous Bars and Restaurants
X

Bhopal Famous Bars and Restaurants (Photos - Social Media)

Bhopal Famous Bars and Restaurants- भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है और इसे झीलों की नगरी के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां सबसे ज्यादा प्रसिद्ध जगह बड़ा तालाब और छोटा तालाब है जहां बोटिंग और क्रूज का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप झीलों की नगरी भोपाल घूमने का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां पर एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है।अपने पर्यटक स्थलों के अलावा भोपाल मौज मस्ती के लिए भी पहचाना जाता है। युवाओं का अक्सर यहां पर अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते और घूमते-फिरते देखा जाता है। यहां पर कई सारे रेस्टोरेंट और बार मौजूद है जहां पर दोस्तों या फिर किसी खास के साथ अच्छा समय बताया जा सकता है। अगर आप भी अच्छा वक्त बताना चाहते हैं तो हम आपको भोपाल के कुछ बार और रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं।

शिवा बार एंड रेस्टोरेंट

आप किसी शानदार जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको शिवा बार एंड रेस्टोरेंट जाना चाहिए। यह शानदार जगह है जहां दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारा जा सकता है।

सर्विस - इस बार और रेस्टोरेंट में आपको अच्छी सर्विस मिलने वाली है। यहां ढेर सारे फूड आइटम्स के साथ आप ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं। खास बात यह है कि यहां पर हर चीज एवरेज प्राइस में मौजूद है और बजट फ्रेंडली है। आप आराम से दोस्तों के साथ यहां समय गुजार सकते हैं।

कहा हैं -शिवा बार एंड रेस्टोरेंट 156, जोन 2 ऑनडोर के पीछे सरगम सिनेमा के पास महाराणा प्रताप नगर भोपाल में है।

टाइम : यह जगह सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुली रहती है। संडे के दिन यह बंद रहता है।

Bhopal Famous Bars and Restaurants

सिजलर बार एंड रेस्टोरेंट

सिजलर बार एंड रूफटॉप रेस्टोरेंट भी शानदार जगह है जहां पर आप अच्छा समय गुजार सकते हैं। यहां की सर्विस काफी अच्छी है और माहौल भी अच्छा रहता है। आप अपने दोस्तों के साथ, फैमिली के साथ या फिर किसी खास व्यक्ति के साथ यहां अच्छा समय बीता सकते हैं।

सर्विस - इस रेस्टोरेंट पर आपको एक से बढ़कर एक आइटम्स मिल जाएंगे। यहां पर आप प्रीमियम स्कॉच, स्टैंडर्ड स्कॉच, प्रीमियम व्हिस्की, सिंगल माल्ट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बियर भी अवेलेबल है और ब्रांडी भी मिल जाती है। यहां से आप अपनी पसंद का खाना मंगवा सकते हैं।

कहां है -यह शानदार रेस्टोरेंट 23 24 25 रोहित नगर, बावरिया कलां सलैया भोपाल में है।

टाइम : यह सुबह 11:00 बजे खुलता है और रात 11:15 तक खुला रहता है। रविवार के दिन यहां 11:30 तक सर्विस दी जाती है।

Bhopal Famous Bars and Restaurants

टर्निंग प्वाइंट फैमिली रेस्टोरेंट एंड बार

यहां पर आप कॉफी के साथ मोजेटो और अन्य तरह की ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं।

कहां है - ये रेस्टोरेंट और बार प्लॉट नम्बर 17 और 18 फर्स्ट फ्लोर, शिवा रॉयल कोर्ट बावरिया कला भोपाल में स्थित है।

टाइम - ये रेस्टोरेंट 11 बजे खुल जाता है और रात 11.30 बजे बंद होता है।

Bhopal Famous Bars and Restaurants

पिचर्स कैफे एंड बार

ये भी एक शानदार कैफे और बार है, जो आपको बेहतरीन सर्विस देता है। यहां आप कॉकटेल, पनीर टिक्का, कैनबेरी जूस जैसी चीजों के साथ कई चीजों का आनंद ले सकते हैं।

कहां है - ये कैफे और बार शॉप नंबर 6,7,8 थर्ड फ्लोर, दैनिक भास्कर मॉल, डीबी सिटी मॉल भोपाल में है।

टाइम : ये कैफे सुबह 11 बजे खुलता है और 11.45 पर बंद होता है।

Bhopal Famous Bars and Restaurants


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story