×

Kamlapati Mahal History: क्या है रानी कमलापति महल का रहायस क्यों डूबी है 5 मंजिल पानी में।

Bhopal Kamlapati Mahal History: कमलापति महल, जो बहुत ही रहस्यमयी है। 7 मंजिला इस महल की 5 मंजिलें पानी के अंदर डुबी हुई हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 7 March 2024 9:48 AM GMT
Kamlapati Mahal mystery
X

Kamlapati Mahal mystery (Photos - Social Media)

Bhopal Kamlapati Mahal History: लोगों को इतिहास जानने के बारे में काफी ज्यादा रुचि होती है और वह ऐसे ऐतिहासिक स्थानों की सैर करना चाहते हैं, जहां उन्हें बहुत से जगह की जानकारी मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको भोपाल के बारे में बताने वाले हैं जोकि नवाबों के शहर के रूप में जाना जाता है। यहां आपको ऐसे बहुत से प्लेस मिलेंगे, जो रहस्य से भरी हुई है। जिनमें एक कमलापति महल भी शामिल है। यह सात मंजिला महल है, जिसके 5 मंजिल पानी के अंदर डूबी हुई है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्या हुआ था इस महल में.

जानें कमलापति महल का इतिहास

इतिहासकारों की माने तो राजा निजाम शाह का दोस्त मोहम्मद खान रानी पर बुरी नजर रखता था और उन्हें अपनी रानी बनना चाहता था इस कारण रानी के बेटे और मोहम्मद खान के बीच युद्ध हुआ इसमें उनके बेटे की मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही रानी ने महल की तरफ बढ़ का सकरा रास्ता खुला दिया जिससे तालाब का पानी महल में घुसने लगा थोड़ी देर बाद पूरे महल में पानी भर गया और इमारतें डूबने लगी जिसमें रानी कमलापति ने समाधि ले ली।

Kamlapati Mahal mystery

जानें कमलापति महल की खासियत

दरअसल, इस महल का निर्माण 300 साल पहले हुआ था। जानकारी के मुताबिक, निजाम शाह की पत्नी रानी कमलापति के लिए इसका निर्माण करवाया था। इसलिए इसका नाम कमलापति महल रखा गया था। बाद में इसे भॊजपाल का महल या फिर जहाज महल के नाम से जाना जाने लगा। रात के समय इस महल की परछाई बिल्कुल जहाज जैसी लगती है।

Kamlapati Mahal mystery

लाहौर से मंगवाई ईंटे

इस महल को लाखोरी ईटों से बनाया गया है, जिसे लाहौर शहर से मंगवाया गया था। इसके अलावा महल का निर्माण ऐसे किया गया था कि कभी वह झील में ना धंसे।

रानी कमलापति महल का रहस्य

रानी कमलापति महल, जिसे दुश्मनों से बचने के लिए रानी ने डुबो दिया, कहा जाता है कि राजा निजाम शाह का दोस्त ‘मोहम्मद खान’ रानी कमलापति पर बुरी नजर रखता था और उन्हें अपनी रानी बनाना चाहता था। जिस कारण रानी के बेटे और मोहम्मद खान के बीच युद्ध हुआ। युद्ध में रानी के बेटे नवल शाह की मृत्यु हो गई। युद्ध में बेटे की मौत का संदेश पाते ही रानी ने महल की तरफ बांध का सकरा रास्ता खुलवा दिया, जिससे तालाब का पानी महल में आने लगा। माना जाता है कि रानी ने ऐसा इसलिए किया ताकि दुश्मन उनके शरीर को छू भी ना सके।

Kamlapati Mahal mystery


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story