×

Bharat Ke Top Hill Stations : भारत के हिल-स्टेशनों का करें दीदार, मन हो जाएगा प्रसन्न

Bharat Ke Hill Stations : मसूरी को भारत के पहाड़ी इलाकों में से सबसे अच्छी जगहों में गिना जाता है। ये भारत के उत्तराखण्ड का एक पर्वतीय नगर है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 30 Nov 2021 2:31 PM GMT
Hill Stations
X

कॉन्सेप्ट इमेज (Photo- Social Media) 

Bharat Ke Hill Stations : भारत में मौजूद प्राकृतिक खूबियां देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, नदियां, झरने, तालाब, घाटियां और पेड़-पौधे हरा-भरा वातावरण ऐसा लगता है कोई नई नवेली दुल्हन सजी हो। ऐसी खूबसूरती का दीदार करने के लिए दुनियाभर से लोग भारत आते हैं। बीते एक साल से कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश-विदेश के यात्रियों का आना बंद हो गया है लेकिन भारत के हिल स्टेशनों (hill station of himachal pradesh) का आज भी कोई जोड़ नहीं है।

प्रतिदिन की भाग-दौड़ और शांति के माहौल का आनंद उठाने के लिए भारत के हिल स्टेशन (Bharat Ke Hill Station) से अच्छी जगह कोई हो ही नहीं सकती है। दोस्तों के संग और परिवार वालों के साथ समय बिताने के लिए हिल स्टेशन बहुत ही सटीक जगह है। साथ ही कपल्स के लिये काफी रोमांटिक भी माने जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं भारत के चुनिंदा हिल स्टेशनों के बारे में, जहां पर जाने से आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।

मसूरी
Mussoorie, Uttarakhand

मसूरी को भारत के पहाड़ी इलाकों में से सबसे अच्छी जगहों में गिना जाता है। ये भारत के उत्तराखण्ड का एक पर्वतीय नगर है। प्रकृति का खूबसूरती की वजह से मसूरी को पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर मसूरी स्थित है।

फोटो- सोशल मीडिया

मसूरी की खोज

Discovery of Mussoorie

मसूरी के इतिहास की बात करें तो इसकी तलाश सन् 1827 में एक साहसी सैन्य अधिकारी कप्तान यंग ने की। हिल स्टेशन (hill station of himachal pradesh) मसूरी "गंगोत्री" और "यमुनोत्री" मंदिरों के लिए एक गेटवे भी है।

इसलिए प्रसिद्ध है मसूरी

mussoorie famous for

पहाड़ों की रानी मसूरी, उत्‍तराखंड के नैनीताल जिले मे एक हिल स्‍टेशन है। जोकि महान पर्वत हिमालय की तलहटी पर समुद्र स्‍तर से 1880 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ शहर है।

कसोल
Kasol
Hamlet in Himachal Pradesh

फोटो- सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश (hill station of himachal pradesh) की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर बसे कसोल की खूबसूरती का जवाब नहीं है। धरती का स्वर्ग (Dharti Ka Swarg) कहे जाने कसोल को यहां की प्रकृति ने खुद ही सजाया है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, हरी-भरी वादियां, बहती कल-कल करती नदियां यात्रियों के मन कोे हर लेती हैं। पहाड़ियों पर बसा कसोल कुल्लू से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां लगभग 1640 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के लोग दीवाने हैं।

बीर-बिलिंग हिल स्टेशन
Bir-Billing Hill Station, Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश (hill station of himachal pradesh) अपनी खूबसूरती के लिये दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के छोटे से गांव बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के चाहने वालों के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। दुनियाभर से हिमाचल आने वाले लोग यहां आकर अपनी ख्वाहिशों को पूरा करते हैं। इस गांव बीर बिलिंग को भारत की पैराग्लाइडिंग की राजधानी भी कहा जाता है।

बता दें, बीर बिलिंग दुनिया का पहला ऐसा गांव है, जहां पर पैराग्लाइडिंग का वर्ल्ड कप खेला जाता है। यहां की खूबसूरती को निहारने के लिये हर साल हजारों की तादात में लोग आते हैं। यहां घूमने वालों में कपल्स और युवाओं की संख्या ज्यादा रहती है।

कुर्ग
Coorg Madikeri
Town in Karnataka


भारत के कर्नाटक में मौजूद कुर्ग को हिल स्टेशन में काफी पसंद किया जाता है। कुर्ग को कोडागु के नाम से भी जाना जाता है। ये लोकप्रिय हिल स्टेशन कर्नाटक के दक्षिण पश्चिम भाग में पश्चिमी घाट के नजदीक एक पहाड़ी पर स्थित एक जिला है।

कोडगु नाम के अलावा कूर्ग को भारत का स्‍कॉटलैंड और कर्नाटक का कश्‍मीर भी कहा जाता है। इसकी खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में है। कोरोना महामारी से पहले यहां सैलानियों की भीड़ आमतौर पर देखने को मिलती थी। देश के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक कुर्ग अपनी प्राकृतिक छटा के लिए काफी पसंद किया जाता है।

दार्जिलिंग हिल स्टेशन, पश्चिम बंगाल
Darjeeling Hill Station, West Bengal

दार्जिलिंग अपनी फिदा कर देने वाली खूबसूरत पहाड़ियों के लिए और हरे-भरे चाय के बगानों के लिए प्रसिद्ध है। इसे भारत के पूर्वी इलाकों में से सबसे अच्छा हिल स्टेशन माना जाता है। यहां अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी से निकलकर सुकून का समय बिताने के लिए सबसे परफेक्ट जगह है।

रोमांटिक कपल्स के लिए हनीमून मनाने के लिये ये जगह एक दम बेस्ट है। लोकेशन की बात करें तो कोलकाता से करीब 700 किलोमीटर की दूरी पर ये जगह है। जोकि लोगों को बेहद आर्कषित करती है।








Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story