×

Bulandshahar Tourist Place: उत्तरप्रदेश के इस शहर में है 500 साल पुराना बरगद

Bulandshahr Oldest Banyan Tree: उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर काफी प्रसिद्ध जगह है। चलिए आज हम आपके यहां के 500 साल पुराने बरगद के पेड़ के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 17 April 2024 9:15 AM GMT (Updated on: 17 April 2024 9:15 AM GMT)
Oldest tree in Bulandshahar
X

Oldest tree in Bulandshahar (Photos - Sicial Media)

Bulandshahr Oldest Banyan Tree: भारत अलग-अलग संस्कृति और परंपराओं से भरा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चीजें देखने को मिल जाती है। हमारे देश के कोने-कोने में इतिहास के नायब निशान मौजूद है। आपने अब तक देश में मौजूद कई चीजों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक 500 साल पुराने बरगद के पेड़ के बारे में बताते हैं।

500 साल पुराना है पेड़

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरोरा में यह 500 साल पुराना बरगद का पेड़ मौजूद है। दूर दूर से लोग इस पेड़ को देखने के लिए पहुंचते हैं। हिंदू धर्म में वैसे भी बरगद के पेड़ को पूजनीय माना गया है। इसे कल्पवृक्ष कहा जाता है और इसकी पूजा की जाती है।

Oldest tree in Bulandshahar


धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

धार्मिक दृष्टि से बरगद के पेड़ को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि सालों पहले ऋषि मुनि इस पेड़ के नीचे बैठकर तपस्या किया करते थे और आज भी लोग यहां पर पहुंचते हैं। ऐसा कहा जाता है की बरकत का पेड़ हजारों सालों तक जीवित रह सकता है। ऐसे में यह पेड़ भारत के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा बरगद

बुलंदशहर में दुनिया का यह सबसे पुराना बरगद का पेड़ मौजूद है। इस पेड़ का ऊपरी हिस्सा 4069 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पेड़ की चार जड़ है जो इसके तनों को सहारा देती है। अगर बरगद के सबसे बड़े पेड़ की बात करें तो आंध्र प्रदेश में एक पेड़ है जिसे थिमम्‍मा मारीमानू के नाम से पहचाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह पेड़ 19000 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। गुजरात में भी एक कबीर बरगद का पेड़ है जो 17520 एकड़ में फैला है।

Oldest tree in Bulandshahar


यहां कई 350साल पुराना बरगद

नरोरा के इस बरगद के पेड़ से पहले भारत में कई बरगद के पेड़ की खोज की जा चुकी है। कोलकाता के हावड़ा में एक बरगद का पेड़ मौजूद है जो 350 साल पुराना है। क्या रहने वाले लोगों का मानना है कि 1787 में अचार्य जगदीश चंद्र बोस ने भारतीय वनस्पति उद्यान स्थापित किया था उसे समय इस पेड़ की उम्र 15 से 20 साल थी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story