Place To Visit In Independence Day: भारत के इन शहरों में मनाएं स्वतंत्रता दिवस, यहां जमकर होता है जश्न

Place To Visit In Independence Day: 15 अगस्त को देश की आजादी का दिन स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप इस इंडिपेंडेंस डे को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो भारत के कुछ शहरों में यात्रा के लिए जा सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 5 Aug 2024 4:37 AM GMT
Place To Visit In Independence Day
X

Place To Visit In Independence Day (Photos - Social Media)

Place To Visit In Independence Day : 15 अगस्त के मौके पर ज्यादातर लोग घूमने जाना पसंद करते हैं। इस दिन छुट्टी रहती है और यदि 15 अगस्त किसी वीकेंड के आसपास पड़ गया तब तो सोने पर सुहागा जैसी स्थिति बन जाती है। घूमने जाने वालों के लिए सभी जगहें रोमांचक होती है। एक तरह से देखा जाए तो घुमक्कड़ी नई चीज़ें सीखने और जानकारी बटोरने का सबसे अच्छा तरीका है। तो क्यों ना 15 अगस्त के मौके पर भी कुछ ऐसी जगहों पर जाने का प्लान बनाया जाए जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया है। क्यों ना इस स्वतंत्रता दिवस पर उन जगहों को याद किया जाए जहाँ हमारे वीर जवानों ने देश को आजादी दिलाने के लिए कई लड़ाइयों का बहादुरी से सामना किया था।

नई दिल्ली (New Delhi)

15 अगस्त का ज़िक्र होते ही हमारे मन में दिल्ली की तस्वीरें सबसे पहले आती हैं। दिल्ली की एतिहासिक इमारतें जैसे लाल किला, इंडिया गेट 15 अगस्त के एक दिन पहले से ही देश प्रेम के रंग में ढल जाता है। दिल्ली वो जगह है जहाँ स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत की आज़ादी के ऊपर भाषण दिया था। देश की राजधानी होने की वजह से दिल्ली में 15 अगस्त की धूम कुछ अलग ही दिखाई देती है। जगह-जगह पर सजावट की जाती और स्वतन्त्रता दिवस के एक दिन पहले ही पूरा शहर देश जगमगा उठता है।

New Delhi


प्रयागराज (Prayagraj)

दिल्ली के बाद देश की संगम नगरी भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए बढ़िया जगह है। इलाहाबाद में 15 अगस्त आने के कुछ दिन पहले से ही जगह जगह पर झंडे की दुकानें लग जाती हैं। प्रयागराज में होना आपको सबसे यादगार 15 अगस्त एन्जॉय करने का मौका दे सकता है इलाहाबाद में चन्द्रशेखर आजाद पार्क है जिसने भारत की आज़ादी की लड़ाई में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। इस पार्क को पहले अल्फ्रेड पार्क और कंपनी गार्डन के नाम से भी जाना जाता था। इस पार्क में चन्द्र शेखर आजाद ने अपने आप को गोली मारी थी। इलाहाबाद का स्वतन्त्रता दिवस का जश्न आपको ज़रूर देखना चाहिए।

Prayagraj


अहमदाबाद (Ahmedabad)

अहमदाबाद उन शहरों में से है जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाई थी। अहमदाबाद में साबरमती आश्रम है जिसका महत्व कौन नहीं जानता है? एक दिन पहले से ही पूरे शहर में 15 अगस्त की ज़बरदस्त धूम मची रहती है। जगह-जगह पर सुरक्षा बल तैनात किया जाता है और कैमरा भी लगाए जाते हैं। साबरमती आश्रम साबरमती नदी के तट पर स्थित है जिसको सत्याग्रह आश्रम भी कहा जाता है। इस आश्रम में महात्मा गांधी अक्सर आंदोलनकारियों के साथ चर्चा किया करते थे। असहयोग आंदोलन के समय भी इस आश्रम में कई विषयों पर चर्चा होती थी। 15 अगस्त के दिन इस जगह पर होना आपको यकीनन 1947 और उसके पहले वाले समय की याद दिलाएगा।

Ahmedabad


कोलकाता (Kolkata)

कोलकाता में आज भी कोलोनियल समय की यादें ताजा दिखाई देती हैं। ये वो शहर हैं जिसने ना जाने कितने वीरों को जन्म दिया है। 15 अगस्त के आसपास का एक वीकेंड कोलकाता में मनाने का मतलब है ढेर सारा जोश और देश भक्ति का एहसास। 15 अगस्त के मौके पर कोलकाता में किसी त्यौहार जैसा माहौल हो जाता है। किसी भी अन्य शहर की तुलना में कोलकाता का स्वतन्त्रता दिवस सेलिब्रेशन बेहद खूबसूरत होता है। कोलकाता के बैरकपुर से निकली एक आवाज ने भारत की आजादी की लड़ाई की शुरुआत की थी। मंगल पांडे गार्डन भी महत्वपूर्ण जगह है।

Kolkata


मुंबई (Mumbai)

मुंबई में 15 अगस्त का जश्न भारी सुरक्षा लेकिन उतने ही जोश के साथ मनाया जाता है। 15 अगस्त के एक दिन पहले से ही पूरे शहर में देशभक्ति के गीत सुनाई पड़ने लगते हैं। जगह जगह पर सजावट और रोशनी की जाती है। 15 अगस्त के दिन परेड, आतिशबाज़ी और संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 14 और 15 अगस्त दोनों ही दिन आजादी का खून जश्न देखने के लिए मिलता है। मुंबई की आइकॉनिक जगहें जैसे गेटवे ऑफ इंडिया को भी सजाया जाता है। कुल मिलाकर यदि आप 15 अगस्त के पहले कहीं जाना चाहते हैं तो मुंबई बढ़िया ऑप्शन रहेगा।

Mumbai


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story