×

World Cheapest Countries: हनीमून का कर रहे हैं प्लान तो इन देशों का कर सकते हैं विचार, सस्ते में मिलेगा अच्छा ऑफर

World Cheapest Countries: बढ़ती महंगाई के बीच घूमने की चाह अक्सर लोगों की जेब ढीली कर देती है। ऐसे में ज्यादातर कपल्स का विदेश जाने का सपना सपना ही रह जाता है।

Kajal Sharma
Published on: 7 March 2023 12:35 PM GMT
hindi news
X

Tourist place(Social media)

Cheapest Cities To Visit In Asia: शादी या अपनी सालगिरह के मौके पर हर कपल बाहर घूमने का प्लान बनाता है। जब बात घूमने की आती है तो हर किसी के मन कई तरह के सवाल आते हैं। कहां जाना है, कैसे जाना है, कहां ठहर सकते हैं, क्या देख सकते हैं और सबसे पहले जो सवाल दिमाग में आता है वो ये है कि कम पैसों में अच्छी जगह कहा से मिल सकती है। ये सब सवाल एक बेस्ट डेस्टिनेशन ढूंढने से पहले हर किसी के दिमाग में जरूर आते हैं। बढ़ती महंगाई के बीच घूमने की चाह अक्सर लोगों की जेब ढीली कर देती है। ऐसे में ज्यादातर कपल्स का विदेश जाने का सपना सपना ही रह जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका विदेश जाने का सपना भी पूरा होगा और आपकी जेब पर भी कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।


यह हैं देश के सबसे सस्ते देश

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनका नाम सुनकर आप सोच सकते हैं कि यह महंगे होंगे, पर बता दें, इन जगहों को दुनिया के सबसे सस्ते देशों में गिना जाता है। सबसे ज्यादा भारतीय लोगों के लिए यह देश सस्ते पड़ते हैं, इन जगहों पर जाकर आपको उतना ही खर्च करना पड़ेगा जितना आपको अपने देश की एक जगह पड़ती होगी।


वियतनाम - Vietnam

एशिया के सुंदर शहरों में गिना जाने वाला वियतनाम खुद में कई जगहें को समेटे हुए है। जहां चावल की छतें, शानदार मंदिर के साथ-साथ 3 हजार किमी में फैले समुद्र तट हैं, जो लोगों को अपना दिवाना बनाने के लिए काफी है। यहां की सुरंगें आपको देश के इतिहास का दीदार करवाने के लिए काफी है।


इंडोनेशिया- Indonesia

घूमने के लिए वियतनाम के बाद इंडोनेशिया का नाम आता है। जहां हनीमून कपल्स सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। यहां आप सैकड़ों ज्वालामुखी वाली जगह देखने को मिल जाएंगी, इतना ही नहीं यहां की खूबसूरती आपको अपना दिवाना कर देगी। जैसे नीले समुद्र तट और वहां चारो तरफ बिखरी रेत रोमांटिक अनुभव देती है। बाली अगर आप घूमने आ रहे हैं, तो यहां के ड्रीम रिजॉर्ट्स में रुक सकते हैं। यहां कई ऐसे होटल्स और रिजॉर्ट्स भी हैं जो न्यूली वेड कपल्स के लिए कई खास ऑफर्स रखते हैं।


कंबोडिया- Cambodia

कंबोडिया देश मेकांग नदी और खूबसूरत समुद्र तटों के बसा हुआ देश है, जहां कई राजसी धार्मिक स्थल भी बने हुए हैं। इस देश में दुनिया के सबसे बड़े मंदिर भी स्थित हैं, अगर आपने कंबोडिया की फोटोज देखी होगी, तो शायद अंगकोर वाट जगह को जरूर देखा होगा। गर्मियों के दौरान यहां के टावर के ठीक पीछे सूरज उगता है। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए यह काफी अच्छा देश है।


आर्मीनिया- Armenia

आपने घूमने के नाम पर कई देशों के नाम सुने होंगे लेकिन क्या आपने कभी अर्मेनिया जगह का नाम सुना है। यह जगह काफी सुंदर है जो लुभावनी और मध्ययुगीन वास्तुकला के लिए काफी जानी जाती है। यहां कोटक में गेघर्ड का मठ है, जो एक ऊंची चट्टान के ऊपर स्थित है। इतना ही नही अर्मीनिया के पहाड़ों से काफी अच्छा पानी आता है जिसे आप पीने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। यहां के अरारट के बाइबिल पर्वत पर भी जा सकते हैं, जहां ताजे अंगूरों की पूरी खेती देखने को मिलती है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story