×

Cheapest Market In Delhi: दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार, जहां आप आसानी से कर सकते होली की खरीदारी

Cheapest Market In Delhi: होली की शॉपिंग करने में लोग कोई कमी नहीं छोड़ते, क्योंकि इस दिन काफी सारे सामान जैसे पिचकारी, सजावट के लिए चीजें, साफ कपड़े आदि की भी बहुत जरूरत पड़ती है।

Kajal Sharma
Published on: 3 March 2023 1:37 AM GMT
Cheapest Market In Delhi: दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार, जहां आप आसानी से कर सकते होली की खरीदारी
X

Cheapest Market In Delhi: होली का त्योहार आने में कुछ दिन बाकी रह गए हैं, प्रेम स्नेह का साथ मनाया जाने वाला होली का त्योहार देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है। इस दिन गिले शिकवे भूलकर दुश्मन भी गले मिलते हैं। सिर्फ एक गुलाल का टीका बरसो पुरानी दुश्मनी भी खत्म कर देता है। ट्रेडिशनल मिठाइयां बांटकर लोग इस त्योहार का जश्न मनाते हैं। इस त्योहार का जश्न और धूम तो कई दिन पहले से ही दिखने लगती है। ऐसे में लोग शॉपिंग करने में कोई कमी नहीं छोड़ते, क्योंकि इस दिन काफी सारे सामान जैसे पिचकारी, सजावट के लिए चीजें, साफ कपड़े आदि की भी बहुत जरूरत पड़ती है। ऐसे में सभी को सस्ते में अच्छे समान की तलाश होती ही है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप काफी कम दामों में बहुत अच्छा सामान खरीद सकते हैं.


ये रहीं दिल्ली की सस्ती मार्केट

सरोजनी नगर मार्केट- Sarojini Nagar Market

दिल्ली में स्थित सरोजनी मार्केट सस्ती मार्केट के तौर पर जानी जाती है। जहां आप छोटी से लेकर बड़ी चीजें बेहद ही कम दामों में प्राप्त कर सकते हैं। लड़कियों के लिए तो सरोजनी मार्केट मानो जान है। कई इन्फ्लुएंसर तो अब यहां वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए भी आते हैं। यहां आप 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की कीमत का सामान खरीद सकते हैं। यहां फर्स्ट कॉपी ब्रांड्स भी काफी ज्यादा सेल में आसानी से मिल जाते हैं। होली की शॉपिंग के लिए भी यह मार्केट काफी अच्छी है जहां आपको हर चीज की काफी वैरायटी आसानी से मिल जाएगी।

पहाड़गंज- Paharganj

दिल्ली का पहाड़गंज में लगाई जाने वाली मार्केट भी सस्ती मार्केट के तौर पर जानी जाती है। जहां सबसे ज्यादा थोक का सामान मिलता है। यहां से आप सस्ता और बढ़िया सामान आसानी से खरीद सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास रोजाना यह बाजार लगता है। यदि आप भी होली की खरीदारी करने के लिए सस्ती मार्केट की तलाश कर रहे हैं, तो पहाड़गंज काफी अच्छा ऑप्शन है। सही मोल भाव के साथ यहां कई सामानों की खरीदारी आसानी से की जा सकती है।


दिल्ली हाट - Delhi Haat

सस्ती खरीदारी के तौर पर दिल्ली हाट मार्केट भी काफी फेमस मानी जाती है। जहां से आप बेहद ही सस्ती कीमतों पर सामान खरीद सकते हैं। यहां आपको हर तरह का सामान मिल जाता है। होली के सामान की खरीदारी के लिए भी दिल्ली हाट काफी अच्छा ऑप्शन है। यहां भी से आप बहुत ही कम दाम में कई सारा होली का सामान खरीद सकते हैं।

खान मार्केट - Khan Market

दिल्ली के पुराने बाजारों में गिना जाने वाला खान मार्केट बेहद ही सस्ता बाजार माना जाता है। यहां आपको चीजों पर मोलभाव करने की जरूरत भी नहीं होती है। एक ही पर परफेक्ट सामान खरीदने के लिए यह बाजार एकदम सही चुनाव है। यहां से आप कपड़ों से लेकर फर्नीचर तक सब कुछ खरीद सकते हैं।


लाजपत नगर मार्केट - Lajpat Nagar Market

दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट भी चीप मार्केट की लिस्ट में आती है। जहां से आप सबकुछ बेहद ही कम दामों में शुरू कर सकते हैं। शादी का कोई भी सामान लेना हो या नॉर्मल खरीदारी करने के लिए यह बाजार काफी अच्छा है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story